आधुनिक भारत का इतिहास (रेलवे) भाग-II

Total Questions: 50

1. 1945 के शिमला सम्मेलन के दौरान भारत का वायसराय कौन था? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 11.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) वेवेल
Solution:

वेवेल योजना सम्मेलन 25 जून से 14 जुलाई 1945 तक शिमला में आयोजित किया गया था।
• इसका नाम भारत के वायसराय लॉर्ड वेवेल के नाम पर रखा गया था।
• भारतीय स्वशासन के लिए वेवेल योजना पर सहमत होने के लिए शिमला सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें सांप्रदायिक आधार पर अलग प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया था।

2. कलकत्ता में 'धर्म सभा' की स्थापना किसने की? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 11.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) राधाकान्त देव
Solution:

धर्म सभा 1830 में कलकत्ता (कोलकाता) में स्थापित रूढ़िवादी हिंदुओं का एक संगठन था, जिसे राधाकांत देव ने राजा राममोहन राय के ब्रह्म समाज के सुधारवादी विचारों और 1829 में सती प्रथा पर प्रतिबंध के विरोध में बनाया था।
• इसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक हिंदू धर्म, रीति-रिवाजों और रूढ़ियों की रक्षा करना था, और इसने सती प्रथा का समर्थन किया। 
• इन्होंने ईश्वर चंद्र विद्यासागर द्वारा समर्थित विधवा पुनर्विवाह अधिनियम (1856) का भी कड़ा विरोध किया था। 

3. 1760 में, किस फ्रांसीसी जनरल को अंग्रेज जनरल आयर कूट ने 'वांडीवाश के युद्ध' में हराया था? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 11.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) कॉम्टे डे लैली
Solution:

वांडीवाश का युद्ध (Battle of Wandiwash) 22 जनवरी 1760 को लड़ा गया था। यह युद्ध ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और फ्रांसीसी ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच कर्नाटक क्षेत्र में हुआ। इस युद्ध में ब्रिटिश सेना का नेतृत्व सर आयर कूट (Sir Eyre Coote) ने किया, जबकि फ्रांसीसी सेना का नेतृत्व काउंट डी लाली (Count de Lally) ने किया। वांडीवाश के युद्ध में अंग्रेजों की निर्णायक विजय हुई, जिसके परिणामस्वरूप भारत में फ्रांसीसी शक्ति लगभग समाप्त हो गई। फ्रांसीसी इस लड़ाई को हार गए और फिर उन्हें पांडिचेरी तक सीमित कर दिया गया, जहां उन्होंने 16 जनवरी 1761 को आत्मसमर्पण कर दिया। यह युद्ध भारत में तीसरे कर्नाटक युद्ध का निर्णायक संघर्ष माना जाता है और इसके बाद अंग्रेज भारत में सर्वोच्च शक्ति के रूप में स्थापित हो गए।

4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वार्षिक सत्र की अध्यक्षता करने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थीं? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 11.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) सरोजिनी नायडू
Solution:

सरोजिनी नायडू, जिन्हें "नाइटिंगल ऑफ इंडिया" के नाम से जाना जाता है, दूसरी महिला (एनी बेसेंट के बाद) और कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाली पहली भारतीय महिला थीं।
• वर्ष 1925 में उन्होंने कानपुर अधिवेशन की अध्यक्षता की।
• वह एक भारतीय राज्य (संयुक्त प्रांत) की पहली महिला राज्यपाल भी थीं।

5. निम्न में से कौन सा गीत मोहम्मद इकबाल ने लिखा? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 11.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) सारे जहाँ से अच्छा
Solution:

"सारे जहां से अच्छा" गीत मुहम्मद इकबाल द्वारा लिखा गया एक देशभक्ति गीत है।
• यह कविता पहली बार साप्ताहिक पत्रिका 'इत्तेहाद' में 16 अगस्त 1904 को प्रकाशित हुई थी।

• 'वंदे मातरम' भारत का राष्ट्रीय गीत है, जिसे बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित उपन्यास 'आनंदमठ' (1882) से लिया गया है। यह गीत संस्कृत और बंगाली में है, जो स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक प्रमुख प्रेरणास्रोत बना। इसे 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा द्वारा राष्ट्रगान के साथ आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया गया था।

• “अमार सोनार बांग्ला” बांग्ला भाषा का एक प्रसिद्ध देशभक्ति गीत है, जिसकी रचना रवींद्रनाथ टैगोर ने 1905 में की थी। यह गीत बंगाल विभाजन के विरोध में लिखा गया था। बाद में यही गीत बांग्लादेश का राष्ट्रगान बना। “अमार सोनार बांग्ला” का अर्थ है — “मेरा स्वर्णिम बंगाल"।

• “जन गण मन” भारत का राष्ट्रगान है। इसकी रचना रवींद्रनाथ टैगोर ने 1911 में बांग्ला भाषा में की थी। यह गीत पहली बार 27 दिसंबर 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था। “जन गण मन” में भारत की विविधता, एकता और राष्ट्रीय चेतना का भाव व्यक्त होता है। इसे 24 जनवरी 1950 को औपचारिक रूप से भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया।

6. भारतीय नेताओं और ब्रिटिश सरकार के बीच लंदन में पहला गोलमेज सम्मेलन कब हुआ? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 11.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) 1930-31
Solution:

गोलमेज सम्मेलन ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत के संवैधानिक भविष्य पर चर्चा के लिए आयोजित किए गए थे। ये सम्मेलन 1930 से 1932 के बीच लंदन में हुए। कुल तीन गोलमेज सम्मेलन आयोजित किए गए।
• पहले सम्मेलन (1930) में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भाग नहीं लिया।
• दूसरे सम्मेलन (1931) में महात्मा गांधी कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए।
• तीसरे सम्मेलन (1932) में भी कांग्रेस ने भाग नहीं लिया।
• इन सम्मेलनों के आधार पर आगे चलकर भारत सरकार अधिनियम 1935 बनाया गया, जो ब्रिटिश भारत का सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक अधिनियम था।
• बी. आर. अम्बेडकर और तेज बहादुर सप्रू ने तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया।

7. वर्ष 1930 में सूर्यसेन के नेतृत्व में सशस्त्र क्रांतिकारियों ने कहाँ धावा बोला? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 15.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) चिटगांग
Solution:

चटगांव शस्त्रागार छापे का नेतृत्व मास्टर सूर्यसेन ने 18 अप्रैल 1930 को पुलिस और सहायक बलों के चटगांव शस्त्रागार पर छापा मारने के समय किया था।
• सूर्य सेन को प्यार से मास्टरदा के नाम से भी जाना जाता था।

8. वर्ष 1930 में महात्मा गांधी ने नमक कानून किस स्थान पर तोड़ा? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 15.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) दांडी
Solution:

दांडी मार्च, जिसे 'नमक सत्याग्रह' भी कहा जाता है, 12 मार्च से 6 अप्रैल 1930 तक महात्मा गांधी द्वारा आयोजित एक ऐतिहासिक अहिंसक पदयात्रा थी। अंग्रेजों द्वारा नमक पर लगाए गए कर और एकाधिकार के विरोध में, गांधीजी ने साबरमती आश्रम से दांडी (गुजरात) तक 78 अनुयायियों के साथ 240 मील पैदल यात्रा की। 6 अप्रैल 1930 को उन्होंने नमक बनाकर कानून तोड़ा, जिससे देशव्यापी सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत हुई।

9. 1897 में 'रामकृष्ण मिशन' की स्थापना किसने की? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 15.02.2019 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) स्वामी विवेकानंद
Solution:

रामकृष्ण मिशन एक प्रमुख आध्यात्मिक और समाजसेवी संस्था है, जिसकी स्थापना स्वामी विवेकानंद ने 1 मई 1897 को अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के आदर्शों के प्रसार हेतु की थी।
• इस संगठन का मुख्यालय बेलूर मठ, हावड़ा में स्थित है।

10. अलीगढ़ में मुहम्मडन एंग्लों - ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना किसने की थी? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 18.02.2019 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) सैयद अहमद खान
Solution:

सर सैयद अहमद खान ने वर्ष 1877 में ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों की तर्ज पर मुहम्मडन एंग्लो ओरिएयंटल कॉलेज की स्थापना की।
• यह कॉलेज आगे चलकर 1920 ई. में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) बना।
• वे धार्मिक असहिष्णुता, अज्ञानता और तर्कहीनता के खिलाफ थे।