उपसर्ग (Part-3)Total Questions: 261. इनमें से उर्दू का उपसर्ग कौन-सा है? [U.P. SI-2021](a) उप(b) भर(c) अन(d) अलCorrect Answer: (d) अलSolution:'उर्दू' का उपसर्ग उपर्युक्त में से 'अल' है, जबकि उप, अन तथा भर हिन्दी के उपसर्ग हैं।उर्दू उपसर्गहिन्दी उपसर्गअल - अलबत्ताउप - उपदेशगैर - गैरहाजिरअन - अनमोलदर - दरकारभर - भरपेटबद - बदनामनि - निडर2. "बद" उपसर्ग किस शब्द में है? [MPSI (SI) Exam, 04 Sep 2016 (09:00 AM)](a) बदस्तूर(b) बदौलत(c) बदमाश(d) इसमें से कोई नहींCorrect Answer: (c) बदमाशSolution:बदमाश, बदनाम, बदनसीब, बदतमीज इत्यादि 'बद' उपसर्ग से बनने वाले शब्द हैं।3. बुरे अर्थ में प्रयुक्त होने वाला 'बद' उपसर्ग किस भाषा का है? [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (I)](a) संस्कृत(b) अँग्रेज़ी(c) उर्दू-फारसी(d) हिन्दीCorrect Answer: (c) उर्दू-फारसीSolution:बुरे अर्थ में प्रयुक्त होने वाला 'बद' उपसर्ग उर्दू-फारसी भाषा का है। इस उपसर्ग से निर्मित शब्द हैं-बदमाश, बदनाम, बदबू, बदकिस्मत आदि।4. 'बदमाश' शब्द में उपसर्ग है- [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023](a) बद(b) ब(c) श(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (a) बदSolution:'बदमाश' शब्द में 'बद' उपसर्ग है। बदमाश फारसी भाषा का शब्द है तथा इसमें लगा उपसर्ग 'बद' फारसी भाषा का उपसर्ग है।5. 'सरकार' शब्द में कौन-सा उपसर्ग है? [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2017](a) स(b) सर(c) कार(d) सरक(e) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (b) सरSolution:'सरकार' शब्द में 'सर' उपसर्ग है। यह फारसी भाषा का शब्द है। 'सर' उपसर्ग युक्त अन्य शब्द हैं- सरताज, सरदार, सरपंच, सरफरोश, सरजमीं।6. 'ब' उपसर्ग किसमें है? [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)](a) बदबू(b) बदौलत(c) बदनाम(d) बदहजमीCorrect Answer: (b) बदौलतSolution:'बदौलत' में 'ब' उपसर्ग है, जबकि 'बद' उपसर्ग से निर्मित शब्द बदबू, बदनाम तथा बदहजमी हैं।7. 'बिन' किस भाषा का उपसर्ग है? [M.P. Professional Exam.18.12.2017](a) संस्कृत(b) हिन्दी(c) उर्दू(d) अँग्रेज़ीCorrect Answer: (b) हिन्दीSolution:'बिन' हिन्दी भाषा से सम्बन्धित उपसर्ग है। 'बिन' उपसर्ग से निर्मित शब्द-बिनब्याहा, बिनजाना, बिनकाम आदि हैं।8. निम्नलिखित शब्दों में से एक में उपसर्ग का प्रयोग नहीं है- [AE (UPPSC), 2021](a) कुतर्क(b) कुठौर(c) कुतरना(d) कुढंगCorrect Answer: (c) कुतरनाSolution:'कुतरना' में उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है, बल्कि इसमें 'ना' प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। कुतर ना कुतरना।शब्दमूल शब्दउपसर्गकुतर्कतर्ककुकुठौरठौरकुकुढंगढंगकु9. "दुर्व्यवहार' शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है- [U.P.P.S.C. (एल.टी. ग्रेड) परीक्षा, 2018](a) दुः(b) वि(c) अव(d) उपर्युक्त सभीCorrect Answer: (d) उपर्युक्त सभीSolution:'दुर्व्यवहार' शब्द में 'हार' मूल शब्द है तथा 'दुः', 'वि' एवं 'अव' उपसर्ग हैं। इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (d) अर्थात् 'उपर्युक्त सभी' है। विसर्ग सन्धि के नियमानुसार 'दुः' के विसर्ग का 'र्' में परिवर्तन हो जाता है और 'दुर्व्यवहार' शब्द बनता है। दुर्व्यवहार का विच्छेद दुर् + वि + अव + हार होता है।10. निम्नलिखित में से किस शब्द में उपसर्ग का प्रयोग नहीं है? [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012](a) प्रश्न(b) प्रतिष्ठा(c) अधिकार(d) संस्कारCorrect Answer: (a) प्रश्नSolution:'प्रश्न' शब्द में उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है, जबकि प्रतिष्ठा (प्रति + स्था) में 'प्रति' उपसर्ग, अधिकार (अधिकार) में 'अधि' उपसर्ग तथा संस्कार (सम् + कार) में 'सम्' उपसर्ग का प्रयोग हुआ है।Submit Quiz123Next »