सन्धि (Part-3)Total Questions: 501. निम्न में कौन-सा विग्रह वृद्धि सन्धि का नहीं है? [M.P. Professional Exam. 11.12.2017](a) एक + एक(b) सु + अल्प(c) वन + औषधि(d) भाव + ऐक्यCorrect Answer: (b) सु + अल्पSolution:सु + अल्प = 'स्वल्प' यण सन्धि का उदाहरण है, जबकि एक + एक (एकैक), वन + औषधि (वनौषधि) तथा भाव + ऐक्य ] (भावैक्य) में वृद्धि सन्धि है।2. 'शयनम्' शब्द में सन्धि है- [T.G.T.-2021 (U.P)](a) अयादि स्वर सन्धि(b) यण् स्वर सन्धि(c) गुण स्वर सन्धि(d) वृद्धि स्वर सन्धिCorrect Answer: (a) अयादि स्वर सन्धिSolution:शे + अनम् = शयनम शब्द में अयादि स्वर सन्धि है।3. निम्नलिखित में से अयादि सन्धि का उदाहरण नहीं है- [उत्तराखण्ड P.G.T. (परीक्षा)-2020](a) नायक(b) नायिक(c) नाविक(d) वागीशCorrect Answer: (d) वागीशSolution:'वागीश' शब्द वाक् + ईश विच्छेद का सन्धि रूप है, जो व्यंजन सन्धि का उदाहरण है। नायक, नायिक तथा नाविक अयादि सन्धि के उदाहरण हैं, जिनके विच्छेद क्रमशः इस प्रकार हैं-नै + अक, नै+ इका तथा नौ + इक।4. 'पो + अन' किस स्वर सन्धि का उदाहरण है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 द्वितीय पाली (01/10/2019)](a) गुण(b) अयादि(c) वृद्धि(d) यण्Correct Answer: (b) अयादिSolution:'पो + अन = पवन। यह अयादि स्वर सन्धि का उदाहरण है। इस सन्धि के अनुसार यदि ए, ऐ, ओ, औ के बाद कोई भिन्न स्वर आए, तो ए का अय् ऐ का आय्' ओ का अव् तथा औ का आव् हो जाता है।5. 'नाविक' का सही सन्धि-विच्छेद है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019 UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019](a) नौ + विक(b) ना + विक(c) नौ + इक(d) न + आविकCorrect Answer: (c) नौ + इकSolution:'नाविक' का सही सन्धि-विच्छेद 'नौ इक' (औ इ आव्) है। इसमें अयादि स्वर सन्धि है। इस सन्धि के नियमानुसार यदि ए, ऐ, ओ, औ के बाद कोई भिन्न स्वर आये, तो ए का अयु, ऐ का आय्, ओ का अव् और औ का आव् हो जाता है।6. 'नयन' का शुद्ध सन्धि-विच्छेद है- [UP CSAT Exam 2018](a) ने + अन(b) ने + अयन(c) न + अन(d) नय + अनCorrect Answer: (a) ने + अनSolution:अयादि स्वर सन्धि में यदि 'ए', 'ऐ', 'ओ', 'औ' के बाद कोई भिन्न स्वर आए, तो (क) 'ए' का 'अय्' (ख) 'ऐ' का 'आय् (ग) 'ओ' का 'अव्' और (घ) औ' का 'आव्' हो जाता है। जैसे-जैसे-ने + अन = नयनश्रो + अन = श्रवणपौ + अक = पावकचे + अन = चयननै + अक = नायक7. 'गवीश' में प्रयुक्त सन्धि का नाम है- [High Court ARO Exam, 2016](a) गुण सन्धि(b) यण् सन्धि(c) अयादि सन्धि(d) दीर्घ सन्धिCorrect Answer: (c) अयादि सन्धिSolution:'गवीश' (गो + ईश) में अयादि स्वर सन्धि है। इस सन्धि के अनुसार, ए, ऐ, ओ, या औ के बाद कोई स्वर आए, तो 'ए' के स्थान पर 'अय्', 'ऐ' के स्थान पर 'आय्', 'ओ' के स्थान पर 'अव्' और 'औ' के स्थान पर 'आव्' हो जाता है।8. 'द्वावपि' का सन्धि-विच्छेद होगा- [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)](a) द्व + आवपि(b) द्वौ + अपि(c) दव + अयापि(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (b) द्वौ + अपिSolution:द्वावपि का सन्धि-विच्छेद द्वौ अपि होगा। यहाँ पर औ+ अ मिलकर आवू हो रहा है। इसमें अयादि स्वर सन्धि है।9. 'पवन' का सन्धि-विच्छेद है- [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2011, 2013, Rajasthan-TET Exam Ist Paper (I-V), 2011, UPSSSC चकबन्दी लेखपाल (सा.च.) परीक्षा, 2015](a) प + अवन(b) प + वन(c) पो + अन(d) पौ + अनCorrect Answer: (c) पो + अनSolution:'पवन' का सन्धि-विच्छेद 'पो+अन' है। इसमें अयादि स्वर सन्धि है।10. 'पावन' का सन्धि-विच्छेद होगा- [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II परीक्षा, 2016 M.P. Professional Exam.11.12.2017](a) पा + वन(b) प + आवन(c) पौ + अन(d) पो + अनCorrect Answer: (c) पौ + अनSolution:'पावन' का सन्धि विच्छेद पौ अन है। यहाँ पर 'औ+ अ' मिलकर आव् हो जा रहा है। इसमें अयादि स्वर सन्धि है।Submit Quiz12345Next »