समास (Part-4)Total Questions: 531. जिस समास में दोनों खण्ड समान हों, कोई प्रधान या गौड़ न हो, उसे कौन-सा समास कहते हैं? [M.P. Professional Exam.14.12.2017](a) द्विगु समास(b) द्वन्द्व समास(c) अव्ययीभाव समास(d) कर्मधारय समासCorrect Answer: (b) द्वन्द्व समासSolution:जिस समास में दोनों खण्ड समान हों, कोई प्रधान या गौड़ न हो, उसे द्वन्द्व समास कहते हैं। इसका विग्रह करने के लिए दो पदों के बीच 'और' अथवा 'या' जैसा योजक अव्यय लिखा जाता है; जैसे- माता-पिता अर्थात् माता और पिता।2. निम्नलिखित में द्वन्द्व समास है- [MP. PCS (C-SAT) Exam, 2016](a) यथासम्भव(b) देशभक्ति(c) देशविदेश(d) पीताम्बरCorrect Answer: (c) देशविदेशSolution:जिस समास के दोनों पद प्रधान होते हैं तथा विग्रह करने पर 'और', 'अथवा', 'या', 'एवं' लगता हो, वह द्वन्द्व समास कहलाता है।3. 'गौरीशंकर' शब्द किस समास का उदाहरण है? [UPSSSC Forest guard - 2021](a) बहुव्रीहि समास(b) कर्मधारय समास(c) द्वन्द्व समास(d) तत्पुरुष समासCorrect Answer: (c) द्वन्द्व समासSolution:'गौरीशंकर' में द्वन्द्व समास है। इसका विग्रह 'गौरी और शंकर' है। जिस समास में दोनों पद प्रधान हों, वहाँ पर द्वन्द्व समास होता है; जैसे- राम-कृष्ण, सीता-राम, भाई-बहन आदि।4. द्वन्द्व समास है- [Rajasthan.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011](a) लम्बोदर(b) अन्धकूप(c) नर-नारी(d) शरणागतCorrect Answer: (c) नर-नारीSolution:जिस समास में दोनों पद प्रधान हों, वहाँ द्वन्द्व समास होता है। जैसे- माता-पिता, नर-नारी, गुरु-शिष्य इत्यादि।5. निम्नलिखित में द्वन्द्व समास बताइए? [T.G.T. परीक्षा, 2013](a) शोकाकुल(b) सर्वोत्तम(c) वीरपुरुष(d) पाप-पुण्यCorrect Answer: (d) पाप-पुण्यSolution:'पाप-पुण्य' वैकल्पिक द्वन्द्व समास का उदाहरण है। इस समास में दो पदों के बीच 'या', 'अथवा' आदि विकल्पसूचक अव्यय छिपे होते हैं। थोड़ा-बहुत (थोड़ा या बहुत), आज-कल (आज या कल) में भी द्वन्द्व समास है।6. निम्नलिखित में 'द्वन्द्व समास' का शब्द है- [P.G.T. परीक्षा, 2010](a) आज-कल(b) रातों-रात(c) दिन-दिन(d) वीर-पुरुषCorrect Answer: (a) आज-कलSolution:'पाप-पुण्य' वैकल्पिक द्वन्द्व समास का उदाहरण है। इस समास में दो पदों के बीच 'या', 'अथवा' आदि विकल्पसूचक अव्यय छिपे होते हैं। थोड़ा-बहुत (थोड़ा या बहुत), आज-कल (आज या कल) में भी द्वन्द्व समास है।7. कतर-ब्योंत में कौन-सा समास है? [T.G.T. परीक्षा, 2003](a) द्वन्द्व(b) द्विगु(c) तत्पुरुष(d) बहुव्रीहिCorrect Answer: (a) द्वन्द्वSolution:कतर-ब्योंत में द्वन्द्व समास है। काटने और छाँटने की क्रिया या ढंग को कतर-ब्योंत कहते हैं। द्वन्द्व समास में दोनों पद प्रधान होते हैं, लेकिन दोनों के बीच 'और' शब्द का लोप होता है। जैसे-हार-जीत, पाप-पुण्य आदि।8. 'अपना-पराया' किस समास का उदाहरण है? [लेखपाल (Mains) 2022](a) द्वन्द्व समास(b) द्विगु समास(c) बहुव्रीहि समास(d) तत्पुरुष समासCorrect Answer: (a) द्वन्द्व समासSolution:अपना-पराया द्वन्द्व समास का उहाहरण है। समास का वह रूप जिसमें प्रथम व द्वितीय दोनों पद प्रधान होते हैं, द्वन्द्व समास कहते हैं; जैसे- अच्छा-बुरा, आगा-पीछा, ऊपर-नीचे आदि।9. 'जय-पराजय' में कौन-सा समास है? [P.G.T. परीक्षा, 2004, T.G.T. परीक्षा, 2005](a) अव्ययीभाव(b) बहुव्रीहि(c) द्वन्द्व(d) द्विगुCorrect Answer: (c) द्वन्द्वSolution:'जय-पराजय' में द्वन्द्व समास है। जिसका विग्रह है- 'जय और पराजय।10. 'धनुर्वाण' में किस तरह का समास है? [P.G.T. परीक्षा, 2000](a) तत्पुरुष(b) बहुव्रीहि(c) कर्मधारय(d) द्वन्द्वCorrect Answer: (d) द्वन्द्वSolution:इतरेतर द्वन्द्व में दोनों पद प्रधान तो होते ही हैं, साथ ही अपना अलग- अलग अस्तित्व भी रखते हैं। जैसे- अन्नजल जल, धनुर्बाण = धनु और बाण अन्न औरSubmit Quiz123456Next »