भारत का भूगोल (रेलवे) भाग-VII

Total Questions: 41

1. नेशनल मिनरल इन्वेंटरी डेटा 2015 के अनुसार, भारत के किस राज्य में स्वर्ण अयस्क (प्राथमिक) का उच्चतम भंडार है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 27.09.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) बिहार
Solution:

राष्ट्रीय खनिज सूची के अनुसार, 1 अप्रैल 2015 को देश में प्राथमिक स्वर्ण अयस्क के कुल संसाधन 654.74 टन स्वर्ण धातु के साथ 501.83 मिलियन टन होने का अनुमान लगाया गया था।
• इसमें से बिहार में 222.885 मिलियन टन (44 प्रतिशत) अयस्क है जिसमें 37.6 टन धातु है।
• नेशनल मिनरल इन्वेंटरी डेटा 2015 के अनुसार, बिहार में स्वर्ण अयस्क (प्राथमिक) का उच्चतम भंडार है।

2. प्रसिद्ध माजुली द्वीप किस नदी पर स्थित है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 27.09.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) ब्रह्मपुत्र
Solution:

माजुली 5,80,000 वर्ग किमी के जलग्रहण क्षेत्र के साथ ब्रह्मपुत्र बेसिन की विशाल गतिशील नदी प्रणाली का एक हिस्सा है।
• यह द्वीप दक्षिण में ब्रह्मपुत्र नदी और असम में उत्तर में सुबनसिरी नदी से जुड़ी ब्रह्मपुत्र की एक शाखा खेरकुटिया से बना है।
• इसका उद्भव ब्रह्मपुत्र नदी और इसकी सहायक नदियों, मुख्य रूप से लोहित के मार्ग परिवर्तन के कारण हुआ था।
• 2016 में यह भारत का पहला द्वीप जिला बना। यहाँ मिसिंग, देओरी और सोनोवाल कछारी जनजातियों की जीवंत संस्कृति, मुखौटा कला और शांत ग्रामीण जीवन देखने को मिलता है।

3. निम्न में से कौन-सा भौगोलिक क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र (Biosphere Reserve) है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) कच्छ
Solution:

गुजरात में कच्छ की खाड़ी भारत में सबसे बड़ा जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र रिजर्व है
• कच्छ बायोस्फीयर रिजर्व (केबीआर) मुख्य रूप से दो प्रमुख पारिस्थितिक तंत्रों से बना है जिन्हें कच्छ का बड़ा रण और कच्छ का छोटा रण कहा जाता है जो 12,454 वर्ग किमी के क्षेत्र को कवर करता है।
• असम में डिबरू-सैखोवा भारत में सबसे छोटा बायोस्फीयर रिजर्व जीवमंडल आरक्षित है।

4. बुंदेलखंड और बघेलखंड भारत की किस भौतिक विशेषता का हिस्सा हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) प्रायद्वीपीय पठार
Solution:

बुंदेलखंड और बघेलखंड प्रायद्वीपीय पठार के केंद्रीय हाइलैंड्स के मुख्य प्रभागों में से एक हैं।
• नर्मदा नदी के उत्तर में स्थित प्रायद्वीपीय पठार का भाग, जो मालवा पठार के एक प्रमुख क्षेत्र को कवर करता है, मध्य उच्चभूमि के रूप में जाना जाता है।
• बुंदेलखंड और बघेलखंड इस पठार के पूर्व की ओर फैले हुए हैं।

5. भारत की नदियों के बारे में निम्नलिखित में से कोन-सा कथन गलत है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 28.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) गोदावरी नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में है।
Solution:

गोदावरी नदी महाराष्ट्र के नासिक जिले में त्र्यंबकम् पहाड़ियों के पास पश्चिमी घाट में 1,067 मौटर की ऊंचाई से निकलती है।
• लगभग 1,465 किलोमीटर बहने के बाद, दक्षिण-पूर्व दिशा में, यह बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
• गोदावरी, गंगा नदी के बाद भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी है।

6. निम्न में से कौन सा कथन गलत है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 29.09.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (4) जीवाश्म ईंधन अक्षय संसाधन है।
Solution:

समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन वे हैं जिनके पास सीमित समय अवधि के भंडार हैं तथा जो समय के साथ समाप्त हो जाएंगे। एक बार समाप्त हो जाने के बाद इन संसाधनों की पुनः पूर्ति नहीं की जा सकती है।
• जीवाश्म ईंधन के बनने में लाखों वर्ष लगते हैं।
• जिस दर से हम उनका उपयोग कर रहे हैं, वह उनके बनने की दर की तुलना में बहुत तेज है।
• इसके कारण, जीवाश्म ईंधन प्रकृति में समाप्त हो जाते हैं।

7. निम्नलिखित में से किसका उद्गम, चंद्रा और भागा नामक दो नदियों के संगम से होता है, जो स्वयं लाहुल में स्थित बारालाचा दर्रे के एक-एक ओर से निकलती है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 29.09.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (3) चिनाब
Solution:

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के तांडी गांव में चंद्रा और भागा नदियों का संगम, चिनाब (चंद्रभागा) को जन्म देता है।
• यह उत्तर-पश्चिम दिशा में पीर पंजाल श्रेणी के समानांतर चलती है तथा किश्तवाड़ के पास श्रेणी से कटती है।
• यह पंजाब के मैदानी इलाकों में अखनूर के पास प्रवेश करती है तथा बाद में झेलम से जुड़ जाती है।
• यह आगे पाकिस्तान में रावी और सतलुज से जुड़ गया है।

8. कर्क रेखा ___ से होकर नहीं गुजरती है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 29.09.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) नागालैंड
Solution:

कर्क रेखा भारत में निम्नलिखित आठ राज्यों से होकर गुजरती हैः गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम।

9. 1970 के दशक में किस बांध के निर्माण के लिए निर्वासित किए गए लोग, अभी तक उन्हें प्रदान किए जाने वाले लाभों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 30.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) तवा बांध
Solution:

विभिन्न विकास परियोजनाओं से विस्थापित हुए गरीब आदिवासियों को परियोजनाओं से कोई लाभ नहीं मिलता है।
• उन्हें पर्याप्त मुआवजे के बिना उनकी भूमि और जंगलों से अलग कर दिया जाता है।
• उदाहरण: 1970 के दशक में बनाए गए मध्य प्रदेश के तवा बांध के विस्थापित आज भी उन लाभों के लिए संघर्ष कर रहे हैं जिनका उनसे वादा किया गया था।

• सरदार सरोवर बांध नर्मदा नदी पर गुजरात में स्थित है और यह सिंचाई, जल विद्युत उत्पादन और पेयजल आपूर्ति के लिए बनाया गया है।

• नागार्जुन सागर बांध कृष्णा नदी पर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सीमा में है, जो सिंचाई और विद्युत उत्पादन में सहायक है।

हीरकुंड बांध, जो महानदी पर ओडिशा में स्थित है, लंबाई के मामले में विश्व के सबसे बड़े बांधों में गिना जाता है और यह बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई एवं जलविद्युत दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।

10. रानीखेत हिल स्टेशन भारत के किस राज्य में स्थित है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 30.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) उत्तराखंड
Solution:

भारत का भूगोल (रेलवे) भागरानीखेत उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो 1,829 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह कुमाऊं रेजिमेंट का मुख्यालय और एक प्रमुख सैन्य छावनी है, जो देवदार के जंगलों और हिमालय के दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। इसे 'रानी का मैदान' (Queen's Meadow) भी कहा जाता है, जो मार्च से जून के बीच घूमने के लिए बेहतरीन है।