सामान्य परिचय (भारत का भूगोल)Total Questions: 181. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा है? [MTS (T-I) 15 जून, 2023 (III-पाली)](a) राजस्थान(b) मध्य प्रदेश(c) महाराष्ट्र(d) उत्तर प्रदेशCorrect Answer: (a) राजस्थानSolution:क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है जिसका कुल क्षेत्रफल 342239 वर्ग किमी. है, जो कि भारत के क्षेत्रफल का लगभग 10.41% है।2. भारत के उत्तरी छोर से दक्षिणी छोर तक, दूरी कितनी है? [CHSL (T-I) 17 मार्च, 2023 (IV-पाली)](a) 2914 किमी.(b) 3214 किमी.(c) 3785 किमी.(d) 4109 किमी.Correct Answer: (b) 3214 किमी.Solution:भारत की मुख्य भूमि का विस्तार उत्तर से दक्षिण तक 3214 किमी. तथा पूर्व से पश्चिम तक 2933 किमी. है।3. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का ....... सबसे बड़ा देश है। [MTS (T-I) 19 मई, 2023 (I-पाली)](a) सातवां(b) तीसरा(c) नौवां(d) छठाCorrect Answer: (a) सातवांSolution:क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है। भारत का कुल क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किमी. है, जो संसार के समस्त क्षेत्रफल के स्थलीय भाग का लगभग 2.4% है।।4. कर्क रेखा (Tropic of Cancer) निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य से होकर नहीं गुजरती है? [MTS (T-I) 22 अक्टूबर, 2021 (III-पाली)](a) छत्तीसगढ़(b) झारखंड(c) त्रिपुरा(d) असमCorrect Answer: (d) असमSolution:कर्क रेखा (उत्तरी अक्षांश - 23°30') एक काल्पनिक रेखा है, जो भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है। ये राज्य हैं- गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिजोरम। अतः यह रेखा असम राज्य से होकर नहीं गुजरती है।5. कर्क रेखा (23° 30' N) भारत के ....... राज्य से होकर गुजरती है। [CHSL (T-I) 09 मार्च, 2023 (I-पाली), CHSL (T-I) 17 मार्च, 2023 (II-पाली)](a) पंजाब(b) महाराष्ट्र(c) छत्तीसगढ़(d) केरलCorrect Answer: (c) छत्तीसगढ़Solution:कर्क रेखा (23½°N) भारत के लगभग मध्य से होकर गुजरती है। यह रेखा भारत के कुल आठ राज्यों से होकर गुजरती है, जिनमें गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम हैं।6. भारत का दक्षिणी भाग ....... कटिबंध में पड़ता है। [MTS (T-I) 19 जून, 2023 (II-पाली)](a) वर्षा(b) शीतोष्ण(c) ध्रुवीय(d) उष्णCorrect Answer: (d) उष्णSolution:भारत का दक्षिणी भाग उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में और प्रायद्वीपीय पठार के दक्षिणी भाग में स्थित है। दक्षिण भारत पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण में हिंद महासागर से घिरा है।7. भारत की मानक याम्योत्तर (82°30' E) भारत के ....... राज्य से होकर गुजरती है। [MTS (T-I) 09 मई, 2023 (III-पाली)](a) कर्नाटक(b) पंजाब(c) मध्य प्रदेश(d) पश्चिम बंगालCorrect Answer: (c) मध्य प्रदेशSolution:भारतीय मानक समय (IST) की गणना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से 82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर के आधार पर की जाती है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भारत का मानक याम्योत्तर रेखा 82°30'E है, जिसे भारत के मानक याम्योत्तर रेखा के रूप में लिया गया है। यह देश को लगभग दो बराबर भागों में विभाजित करता है। यह रेखा भारत के पांच राज्यों से होकर गुजरती है, जिनके नाम हैं-उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा तथा आंध्र प्रदेश।8. 2022 तक कितने देश भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय स्थलीय सीमा साझा करते हैं? [MTS (T-I) 04 मई, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 20 जून, 2023 (I-पाली)](a) 7(b) 6(c) 5(d) 8Correct Answer: (a) 7Solution:भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय स्थलीय सीमा साझा करने वाले देशों की संख्या 7 है। भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थलीय सीमा की लंबाई लगभग 15106.7 किमी. है।9. नेपाल भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है? [MTS (T-I) 03 मई, 2023 (III-पाली)](a) पश्चिम बंगाल(b) सिक्किम(c) बिहार(d) मणिपुरCorrect Answer: (d) मणिपुरSolution:भारत के पांच राज्य नेपाल के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं, जिनके नाम हैं-उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम। भारत-नेपाल के बीच सीमा की लंबाई लगभग 1751.0 किमी. है। मणिपुर नेपाल के साथ सीमा साझा नहीं करता है।10. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य नेपाल के साथ सीमा साझा नहीं करता है? [MTS (T-I) 16 जून, 2023 (III-पाली)](a) बिहार(b) हिमाचल प्रदेश(c) उत्तर प्रदेश(d) उत्तराखंडCorrect Answer: (b) हिमाचल प्रदेशSolution:हिमाचल प्रदेश चीन के साथ सीमा साझा करता है, नेपाल के साथ नहीं। नेपाल के साथ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम सीमा साझा करते हैं।Submit Quiz12Next »