अपवाह तंत्र (भारत का भूगोल) (भाग-I)Total Questions: 401. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी मगध से होकर बहती है? [CHSL (T-I) 16 अगस्त, 2023 (IV-पाली)](a) कृष्णा और तुंगभद्रा(b) गंगा और सोन(c) नर्मदा और तापी(d) गंगा और कृष्णाCorrect Answer: (b) गंगा और सोनSolution:मगध से होकर बहने वाली नदियां गंगा और सोन हैं। मगध छठीं शताब्दी ई.पू. के महाजनपदों की सूची में सबसे महत्वपूर्ण महाजनपद था।2. कौन-सा ग्लेशियर गौरी गंगा नदी का स्रोत है जो काली नदी की एक महत्वपूर्ण सहायक नदी है? [CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (III-पाली)](a) कफनी ग्लेशियर(b) नामिक ग्लेशियर(c) टिपरा ग्लेशियर(d) मिलम ग्लेशियरCorrect Answer: (d) मिलम ग्लेशियरSolution:मिलम ग्लेशियर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित है। गौरी गंगा नदी मिलम ग्लेशियर से निकलती है और भारत- नेपाल सीमा के निकट जौलजीबी में काली नदी से मिल जाती है। टिपरा बामक ग्लेशियर, नामिक ग्लेशियर तथा कफनी ग्लेशियर उत्तराखंड में स्थित हैं।3. गंगा नदी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [CHSL (T-I) 20 मार्च, 2023 (III-पाली)](a) बेतवा हिमालय से निकलने वाली गंगा नदी की एक सहायक नदी है।(b) यमुना इसके दाहिने किनारे के समांतर बहती है और इलाहाबाद में गंगा में मिल जाती है।(c) घाघरा प्रायद्वीपीय उच्चभूमि से आने वाली एक सहायक नदी है।(d) गंगा की लंबाई 5000 किमी. से अधिक है।Correct Answer: (b) यमुना इसके दाहिने किनारे के समांतर बहती है और इलाहाबाद में गंगा में मिल जाती है।Solution:बेतवा नदी यमुना नदी की एक उपनदी है। यह मध्य प्रदेश में रायसेन जिले से निकलकर हमीरपुर के निकट यमुना नदी में मिलती है। यमुना नदी, गंगा नदी के दाहिने किनारे के समांतर बहती है और इलाहाबाद (प्रयागराज) में गंगा में मिल जाती है। घाघरा नदी तिब्बत, नेपाल और भारत में बहने वाली एक नदी है। गंगा नदी की कुल लंबाई लगभग 2525 किमी. है।4. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी गंगा की सहायक नदी नहीं है? [C.P.O.S.I. (T-I) 11 नवंबर, 2022 (III-पाली)](a) रामगंगा(b) यमुना(c) घाघरा(d) भीमाCorrect Answer: (d) भीमाSolution:गंगा की सहायक नदियां-सोन, यमुना, रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडक, कोसी व महानंदा हैं, जबकि भीमा नदी दक्षिण भारतीय नदी 'कृष्णा' की सहायक नदी है।5. गंगा नदी की कौन-सी उत्तरी तट की सहायक नदी कालीगंडक और त्रिशूलगंगा नामक दो धाराओं से मिलकर बनी है? [CHSL (T-I) 07 जून, 2022 (II-पाली)](a) महानंदा नदी(b) कोसी नदी(c) घाघरा नदी(d) गंडक नदीCorrect Answer: (d) गंडक नदीSolution:गंगा नदी की उत्तरी तट की सहायक नदी गंडक नदी दो धाराओं कालीगंडक और त्रिशूलगंगा के मिलने से बनती है। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में यह गंगा मैदान में प्रवेश करती है और पटना के निकट सोनपुर में गंगा नदी में मिल जाती है।6. केन नदी मध्य भारत के बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रमुख नदियों में से एक है और दो राज्यों, मध्य प्रदेश और ....... से होकर बहती है। [CGL (T-I) 20 अप्रैल, 2022 (III-पाली)](a) गुजरात(b) महाराष्ट्र(c) राजस्थान(d) उत्तर प्रदेशCorrect Answer: (d) उत्तर प्रदेशSolution:केन नदी मध्य भारत के बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रमुख नदियों में से एक है और दो राज्यों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होकर बहती है।7. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी भारत में सर्वाधिक राज्यों से होकर गुजरती है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (III-पाली)](a) गंगा(b) सिंधु(c) दामोदर(d) महानदीCorrect Answer: (a) गंगाSolution:गंगा नदी भारत में सर्वाधिक राज्यों से होकर गुजरती है। गंगा नदी उत्तराखंड के गंगोत्री से निकलती है तथा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल से प्रवाहित होते हुए बांग्लादेश में बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।8. ....... अलकनंदा और धौलीगंगा नदी के संगम का स्थान है। [MTS (T-I) 19 जून, 2023 (III-पाली)](a) नंदप्रयाग(b) विष्णुप्रयाग(c) कर्णप्रयाग(d) रुद्रप्रयागCorrect Answer: (b) विष्णुप्रयागSolution:विष्णुप्रयाग पंच प्रयाग में से एक है, जो उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी और धौलीगंगा नदी के संगम पर स्थित है। बद्रीनाथ मंदिर इस जिले का मुख्य आकर्षण है।9. भागीरथी नदी का उद्गम गोमुख हिमनद से होता है। यह देवप्रयाग में अलकनंदा से मिलकर ....... नदी बनाती है। [MTS (T-I) 15 मई, 2023 (I-पाली)](a) रावी(b) सरस्वती(c) गंगा(d) यमुनाCorrect Answer: (c) गंगाSolution:भागीरथी भारत के उत्तराखंड राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह देवप्रयाग में अलकनंदा से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती है।10. भागीरथी और अलकनंदा का संगम ....... में होता है। [MTS (T-I) 16 मई, 2023 (III-पाली), CHSL (T-I) 16 अगस्त, 2023 (IV-पाली)](a) रुद्रप्रयाग(b) नंदप्रयाग(c) विष्णुप्रयाग(d) देवप्रयागCorrect Answer: (d) देवप्रयागSolution:भागीरथी व अलकनंदा का देवप्रयाग में संगम होता है, जिसके पश्चात वह गंगा के रूप में जानी जाती है। छSubmit Quiz1234Next »