Solution:जब पोटैशियम को पानी में डाला जाता है, तो यह पिघल जाता है और तैरता है। यह पानी की सतह पर बहुत जल्दी तैरता है। इस प्रक्रिया में हाइड्रोजन तुरंत प्रज्वलित होता है। स्पार्क और एक बकाइन लौ के साथ ही धातु में आग लग जाता है। प्रतिक्रिया के अंत में कभी-कभी एक छोटा विस्फोट होता है।
• अलुमिनियम एक रासायनिक तत्व है जो धातुरूप में पाया जाता है। यह भूपर्पटी में सबसे अधिक मात्रा में पाई जाने वाली धातु है। एलुमिनियम का एक प्रमुख अयस्क है - बॉक्साईट।
• लोहे का उपयोग सबसे पहले प्राचीन काल में शुरू हुआ था।यह विभिन्न मिश्र धातुओं का आधार है, जैसे कच्चा लोहा, गढ़ा लोहा और इस्पात।
प्रकार-
→ कच्चा लोहा (Cast Iron): इसमें कार्बन की मात्रा अधिक होती है (लगभग (3.5-4.5%), जो इसे भंगुर बनाता है।
→ पिटवाँ लोहा (Wrought Iron): इसमें कार्बन की मात्रा बहुत कम होती है (0.08% से कम), यह मजबूत, तन्य और संक्षारण प्रतिरोधी होता है।
→ स्टेनलेस स्टील: यह एक उच्च-गुणवत्ता वाला लौह मिश्रण है जो जंग नहीं लगता और बहुत मजबूत होता है।
• जस्ता एक रासायनिक तत्व है, जिसका प्रतीक 'Zn' है और परमाणु संख्या 30 है। यह प्रकार के औद्योगिक और जैविक कार्यों में उपयोग की जाती है, जैसे लोहे पर जंग से बचाने के लिए परत चढ़ाना, पीतल बनाना।