Solution:हल्दिया (Haldia) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में पूरबा मेदिनीपुर (Purba Medinipur) जिले में स्थित समुद्री बंदरगाह स्थल है। यह कोलकाता से लगभग 64 किमी. दक्षिण-पश्चिम हुगली नदी के मुहाने पर स्थित है। गुजरात राज्य के जामनगर जिले में स्थित जामनगर नगर की स्थापना वर्ष 1540 में जाम रावल ने की थी।तब इसे नवानगर (Nawanagar) के नाम से जाना जाता था। यहां रिलायंस इंडस्ट्रीज की भारत की सबसे बड़ी रिफाइनरी (DTA- जामनगर तथा SEZ- जामनगर) स्थित है। नुमालीगढ़ रिफाइनरी नगर क्षेत्र भारतीय राज्य असम के गोलाघाट जिले में स्थित है।
पनागुडी (Panagudi) भारतीय राज्य तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में स्थित पंचायत कस्बा है। इसे पवन चक्कियों एवं इसरो रॉकेट इंजन प्लांट IPRC (ISRO Propulsion Complex) के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। ज्ञातव्य है कि यह पनागुडी के नजदीक महेन्द्रगिरी में स्थित है। स्पष्ट है कि केवल विकल्प (d) सुमेलित है।