हर्ष के बाद का भारतTotal Questions: 411. वाक्पतिराज किसका दरबारी कवि था?(a) हर्ष का(b) यशोवर्मन का(c) शशांक का(d) बालादित्य गुप्त काCorrect Answer: (b) यशोवर्मन काSolution:हर्ष के पश्चात, यशोवर्मन के काल में कन्नौज फिर से शक्ति का केंद्र बन गया। बंगाल पर उसकी विजय का वर्णन उसके दरबारी कवि वाक्पतिराज द्वारा रचित प्रसिद्ध काव्य 'गौड़वाहो' में किया गया है।2. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना / रचनाएं नाटककार भवभूति की है/हैं?(a) मालती-माधव(b) उत्तररामचरितम्(c) महावीरचरितम्(d) उपर्युक्त सभीCorrect Answer: (d) उपर्युक्त सभीSolution:सुविख्यात नाटककार भवभूति जो यशोवर्मन के दरबार की शोभा बढ़ाते थे मालती-माधव, उत्तररामचरितम् और महावीरचरितम् के रचयिता हैं।3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-1. राजस्थान की चारण परंपरा के अनुसार गुर्जर प्रतिहारों का जन्म आबू पर्वत पर एक यज्ञ से हुआ है।2. उस यज्ञ से अन्य कुल चालुक्य, परमार और चाहमान का भी जन्म हुआ है।उपर्युक्त के आधार पर सही कथन का चयन करें-(a) केवल 1(b) केवल 2(c) न तो 1, न ही 2(d) 1 और 2 दोनोंCorrect Answer: (d) 1 और 2 दोनोंSolution:राजस्थान की चारण परंपरा का मानना है कि गुर्जर प्रतिहार का जन्म आबू पर्वत पर किए गए एक यज्ञ से हुआ था। उसी यज्ञ से उत्पन्न हुए अन्य कुल चालुक्य, परमार और चाहमान हैं। इसी कारण इन चार कुलों को 'अग्निकुल' के नाम से भी जाना जाता है।4. ग्वालियर स्थित शिलालेख का संबंध किस वंश से है?(a) मैखिरी वंश(b) प्रतिहार वंश(c) पाल वंश(d) गुप्त वंशCorrect Answer: (b) प्रतिहार वंशSolution:ग्वालियर स्थित शिलालेख को प्रतिहार वंश के सातवें शासक भोज ने लिखवाया था। इसमें प्रतिहार वंश के प्रारंभिक इतिहास का वर्णन किया गया है।5. नागभट्ट द्वितीय के संदर्भ में कौन-सा विकल्प असत्य है?(a) चक्रायुध को पराजित कर कन्नौज पर कब्जा किया।(b) वह पाल शासक धर्मपाल से हारा था(c) राष्ट्रकूट राजा गोविंद तृतीय के साथ युद्ध किया(d) नागभट्ट ने सुल्तान वेग को पराजित किया था।Correct Answer: (b) वह पाल शासक धर्मपाल से हारा थाSolution:नागभट्ट द्वितीय ने पाल शासक धर्मपाल को पराजित किया था, न कि वह पराजित हुआ था।6. दिए गए कथनों में से राजा भोज के बारे में कौन-सा कथन असत्य है?1. वह विष्णु भक्त था2. उसने 'आदि वराह' की उपाधि धारण कर सिक्के चलाए।3. वह मिहिर, प्रभास आदि नामों से जाना जाता था।उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन असत्य हैं?(a) केवल 1(b) केवल 2(c) (1) एवं (2) दोनों(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (d) इनमें से कोई नहींSolution:राजा भोज का नाम कई उपाख्यानों में प्रसिद्ध है तथा उपर्युक्त दिए गए सभी कथन भोज के संदर्भ में सत्य हैं।7. प्रतिहार राजा महेंद्रपाल के गुरु का क्या नाम था ?(a) हरविलास(b) राजशेखर(c) अल-मसूदी(d) निर्भय नरेंद्रCorrect Answer: (b) राजशेखरSolution:महेंद्रपाल के गुरु राजशेखर का भारतीय साहित्य में एक विशिष्ट स्थान है। इनकी रचनाएं कर्पूरमंजरी, बालरामायण, बालभारत, काव्यमीमांसा, भुवनकोश और हरविलास हैं।8. निम्नलिखित में से किस राजा को जनता द्वारा चुना गया था?(a) गोपाल(b) धर्मपाल(c) महेंद्रपाल(d) कृष्णा तृतीयCorrect Answer: (a) गोपालSolution:बंगाल में आंतरिक अव्यवस्था थी, जिसे मत्स्य-न्याय कहा गया है, जिसके परिणामस्वरूप क्रांति हुई और मत्स्य न्याय का अंत करने के लिए लोगों द्वारा गोपाल को राजा चुन लिया गया।9. विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना किसके द्वारा की गई थी ?(a) अशोक(b) धर्मपाल(c) गोपाल(d) विनायक पालCorrect Answer: (b) धर्मपालSolution:तिब्बती विवरणों के अनुसार पाल राजा बौद्ध धर्म और शिक्षा के महान संरक्षक थे। धर्मपाल ने विक्रमशिला में प्रसिद्ध बौद्ध विहार की स्थापना की, जो प्रसिद्धि के मामले में नालंदा के बाद दूसरे स्थान पर था।10. निम्नलिखित में से किस देश के सम्राट बालपुत्रदेव ने नालंदा में एक विहार स्थापित किया था?(a) जावा और सुमात्रा(b) नेपाल(c) म्यांमार(d) कंबोडियाCorrect Answer: (a) जावा और सुमात्राSolution:नालंदा विश्वविद्यालय इतना प्रसिद्ध था कि सुवर्णद्वीप (जावा और सुमात्रा तथा आधुनिक मलय प्रायद्वीप) के सम्राट महाराज बालपुत्रदेव ने नालंदा में एक बिहार स्थापित किया और देवपाल से उस बिहार के अनुरक्षण के लिए पांच गांवों की आय दान में देने का अनुरोध किया।Submit Quiz12345Next »