भारत का एशियाई देशों से संपर्कTotal Questions: 201. ईसवी सन् के आरंभ में भारत ने निम्नलिखित में से किन देशों के साथ वाणिज्यिक संपर्क बनाए ?(a) चीन व दक्षिण-पूर्व एशिया(b) पश्चिम-एशिया(c) रोमन साम्राज्य(d) उपर्युक्त सभीCorrect Answer: (d) उपर्युक्त सभीSolution:ईसवी सन् के आरंभ में भारत ने चीन, दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम- एशिया, और रोमन सम्राज्य के साथ वाणिज्य संपर्क बनाए।2. निम्नलिखित भारतीय विद्वानों में से किसने चीन का दौरा किया था ?(a) बुद्धयश(b) जिनभद्र(c) धर्मगुप्त(d) उपर्युक्त सभी-Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी-Solution:चौथी से छठी शताब्दियों के दौरान चीन गए भारतीय विद्वानों में गुणभद्र, बुद्धयश, जिनभद्र, परमार्थ, बोधि धर्म, धर्मगुप्त प्रमुख थे।3. निम्नलिखित में से 'तुन-हुआड़' शब्द का संबंध किससे है-(a) सैनिकों की एक टुकड़ी से(b) वाणिज्य-व्यापार करने वाले समूह से(c) चीन में स्थित बौद्धों की एक बस्ती(d) दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों द्वारा भारत को दिया गया नाम।Correct Answer: (c) चीन में स्थित बौद्धों की एक बस्तीSolution:बौद्धों की एक बस्ती चीन स्थित 'तुनं-हुआड़' में बस गई, जहां से मरुभूमि के उस पार जाने वाली वणिकों की टोलियां अपनी यात्रा शुरू करती थीं।4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-1. भारत ने रेशम उपजाने का कौशल चीन से सीखा।2. चीनियों ने बौद्ध चित्रकला भारत से सीखी।उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?(a) केवल 1(b) केवल 2(c) दोनों 1 और 2(d) न ही 1 और न ही 2Correct Answer: (c) दोनों 1 और 2Solution:भारतीयों ने रेशम उपजाने का कौशल चीन से सीखा और चीनियों ने बौद्ध चित्रकला भारत से सीखी। अतः इस प्रकार कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं।5. ताम्रपर्णि नाम से किस देश को पुकारा जाता था।(a) बर्मा(b) श्रीलंका(c) इंडोनेशिया(d) जावाCorrect Answer: (b) श्रीलंकाSolution:रामायण के दिनों से ही श्रीलंका के साथ भारत का संपर्क था। प्राचीन काल में श्रीलंका को ताम्रपर्णि के नाम से जाना जाता था।6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-1. अशोक के शासनकाल में बौद्ध धर्म के प्रचारक श्रीलंका भेजे गए।2. अशोक ने अपने पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा को श्रीलंका भेजा था।उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?(a) केवल 1(b) केवल 2(c) 1 और 2(d) न तो 1 और न ही 2Correct Answer: (c) 1 और 2Solution:ईसा-पूर्व तीसरी सदी में अशोक के शासनकाल में बौद्ध धर्म के प्रचारक श्रीलंका भेजे गए। अशोक ने अपने पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा को श्रीलंका भेजा था।7. निम्नलिखित में से किस शासक के काल में श्रीलंका के शासक मेघवर्मा ने बोधगया में एक विहार बनाने की अनुमति मांगी ?(a) कुमारगुप्त(b) समुद्रगुप्त(c) चंद्रगुप्त द्वितीय(d) कनिष्कCorrect Answer: (b) समुद्रगुप्तSolution:समुद्रगुप्त के शासनकाल में श्रीलंका के शासक मेघवर्मा ने बोधगया में श्रीलंका के तीर्थयात्रियों के लिए एक विहारे बनवाने की अनुमति मांगी थी।8. प्रसिद्ध ग्रंथ दीपवंश और महावंश किस देश मे लिखे गये थे?(a) श्रीलंका(b) भारत(c) चीन(d) बर्माCorrect Answer: (a) श्रीलंकाSolution:बौद्ध धर्म के दो प्रसिद्ध ग्रंथ दीपवंश और महावंश श्रीलंका में ही लिखे गए थे। श्रीलंका में समस्त पालि मूल ग्रंथ संगृहीत हुए और उन पर टिकाएं लिखी गईं।9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-1. नरसिंहवर्मन ने श्रीलंका के राजा से साम्राज्य छीना था।2. चोल शासक राजराज प्रथम के शासनकाल में श्रीलंका चोल साम्राज्य का भाग था।उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही हैं?(a) केवल 1(b) केवल 2(c) दोनों 1 और 2(d) न तो 1 और न ही 2Correct Answer: (b) केवल 2Solution:पल्लव शासक नरसिंहवर्मन ने श्रीलंका के राजा मानवर्मा को उनका राज्य प्राप्त करने में सहायता की थी। चोल शासक राजराज प्रथम के शासनकाल में श्रीलंका चोल साम्राज्य का भाग बना। इस प्रकार कथन 1 असत्य है, अतः सही उत्तर (b) है।10. बर्मा में बौद्ध धर्म की किस शाखा का विकास अधिक हुआ?(a) थेरवाद(b) हीनयान(c) महायान(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (a) थेरवादSolution:बर्मी लोगों ने बौद्ध धर्म की थेरवाद शाखा का विकास किया और बुद्ध की आराधना में अनेक मंदिर और प्रतिमाएं बनवाईं।Submit Quiz12Next »