बृहस्पतिTotal Questions: 61. सूर्य के गिर्द एक परिक्रमा के लिए निम्न में से कौन-सा एक ग्रह अधिकतम समय लेता/लेती है? [I.A.S. (Pre) 2003, Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011](a) पृथ्वी(b) बृहस्पति(c) मंगल(d) शुक्रCorrect Answer: (b) बृहस्पतिSolution:सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने में ग्रहों को लगने वाला समय इस प्रकार है-शुक्र - 224.70 दिन पृथ्वी - 365.25 दिन मंगल - 686.98 दिन बृहस्पति 11.86 वर्षअतः उपर्युक्त विकल्पों में सूर्य की परिक्रमा में सर्वाधिक समय बृहस्पति ग्रह को लगता है, जबकि सौरमंडल के सभी 8 ग्रहों में वरुण सबसे अधिक समय (163.7 वर्ष एक चक्कर लगाने में) लेता है।2. बृहस्पति का वलय होता है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2004](a) सिलिकेटों का बना हुआ(b) अस्तित्वविहीन(c) बहुत घना एवं अपारदर्शक(d) उपर्युक्त सभीCorrect Answer: (a) सिलिकेटों का बना हुआSolution:बृहस्पति के वलयों की खोज सर्वप्रथम 1979 ई. में वॉयजर 1 स्पेस प्रोब ने की थी। इन वलयों को 'जोवियन वलय' कहा जाता है। माना जाता है कि ये वलय सिलिकेटों/छोटे धूल कणों के बने हुए हैं।3. निम्नलिखित में से कौन-से ग्रह के सर्वाधिक प्राकृतिक उपग्रह अथवा चंद्र हैं? [I.A.S. (Pre) 2009](a) बृहस्पति(b) मंगल(c) शनि(d) शुक्रCorrect Answer: (c) शनिSolution:वर्तमान में शनि ग्रह के सर्वाधिक (146) प्राकृतिक उपग्रह अथवा चंद्र हैं। ज्ञातव्य है कि प्रश्नकाल में सर्वाधिक उपग्रह बृहस्पति के थे।4. बृहस्पति ग्रह के चंद्रमाओं की खोज निम्न में से किस एक वैज्ञानिक ने की थी ? [Uttarakhand Lower (Pre) 2010](a) न्यूटन(b) गैलीलियो(c) कैप्लर(d) कॉपरनिकसCorrect Answer: (b) गैलीलियोSolution:बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। वर्तमान में इसके 95 उपग्रहों की खोज हो चुकी है। इनमें सबसे पहले खोजे गए चार बड़े उपग्रहों को 'गैलीलियन उपग्रह' (Galilean Moons) कहा जाता है। इनकी खोज 1610 ई. में गैलीलियो गैलिलेई (Galileo Galilei) द्वारा की गई थी।5. सौरमंडल में सबसे बड़ा ग्रह कौन-सा है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1990 M.P.P.C.S. (Pre) 1990, 1996 41st B.P.S.C. (Pre) 1996](a) बृहस्पति(b) वरुण(c) शुक्र(d) शनिCorrect Answer: (a) बृहस्पतिSolution:आकार की दृष्टि से सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (Jupiter) है। बृहस्पति का व्यास सर्वाधिक अर्थात 1,42,984 किमी. है।6. सबसे भारी ग्रह कौन-सा है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2003](a) बृहस्पति(b) शुक्र(c) प्लूटो(d) शनिCorrect Answer: (a) बृहस्पतिSolution:सौरमंडल का सबसे भारी ग्रह बृहस्पति है। इसका व्यास 1,42,984 किमी. है। इसका औसत घनत्व 1.326 ग्राम/घन सेमी. है। उल्लेखनीय है कि अपने अक्ष पर सौरमंडल का सर्वाधिक तेज गति से घूर्णन करने वाला ग्रह भी बृहस्पति है।Submit Quiz
अतः उपर्युक्त विकल्पों में सूर्य की परिक्रमा में सर्वाधिक समय बृहस्पति ग्रह को लगता है, जबकि सौरमंडल के सभी 8 ग्रहों में वरुण सबसे अधिक समय (163.7 वर्ष एक चक्कर लगाने में) लेता है।