भौगोलिक उपनाम

Total Questions: 20

1. निम्नलिखित में से कौन 'पक्षियों का महाद्वीप' के नाम से जाना जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (c) दक्षिणी अमेरिका
Solution:दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप को 'पक्षियों का महाद्वीप' (Continent of Birds) कहा जाता है।

2. सुमेलित कीजिए- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1994]

सूची-Iसूची-II
A. नियाग्रा प्रपात1. पामीर
B. हजारों झीलों की भूमि2. पेरिस
C. एफिल टॉवर3. फिनलैंड
D. विश्व की छत4. न्यूयॉर्क राज्य

कूट:

ABCD
(a)3412
(b)4321
(c)1243
(d)4132
Correct Answer: (b)
Solution:नियाग्रा प्रपात (Niagara Falls) उत्तर अमेरिका में नियाग्रा नदी पर कनाडा और सं. रा. अमेरिका की सीमा पर स्थित है। हजार झीलों की भूमि फिनलैंड को कहा जाता है। एफिल टॉवर (Eiffel Tower) पेरिस में स्थित है। विश्व की छत 'पामीर पठार' को कहा जाता है।

3. निम्नांकित को सुमेल कीजिए- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1997]

सूची-Iसूची-II
A. अंध महाद्वीप1. फिनलैंड
B. विश्व की छत2. बहरीन
C. हजारों झीलों का देश3. अफ्रीका
D. मोतियों का द्वीप4. पामीर

कूट:

ABCD
(a)4321
(b)3412
(c)2143
(d)1234
Correct Answer: (b)
Solution:प्रश्नगत भौगोलिक उपनामों की व्याख्या इस प्रकार है-

अंध महाद्वीप अफ्रीका
विश्व की छत-पामीर पठार
हजार झीलों का देश-फिनलैंड
मोतियों का द्वीप या फारस की खाड़ी का मोती-बहरीन

4. निम्नलिखित में से कौन 'धूम्रनगर' के नाम से जाना जाता है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) शिकागो
Solution:शिकागो में धूम्रपान की समस्या इस सीमा तक बढ़ी हुई है कि इस पर प्रतिबंध हेतु वहां वर्ष 2005 में अध्यादेश लाया गया था। इसे धूम्रनगर के नाम से भी जाना जाता है।

5. 'पूर्वी समुद्र की स्वामिनी' का नाम है- [38th B.P.S.C. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) श्रीलंका
Solution:'पूर्वी समुद्र की स्वामिनी' श्रीलंका को दी जाने वाली संज्ञा है।

6. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर, नहरों का शहर कहलाता है? [M.P.P.C.S (Pre.) 2012]

Correct Answer: (c) वेनिस
Solution:वेनिस को 'नहरों का शहर' कहा जाता है। यह दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है।

7. निम्नलिखित में से किसे 'स्वर्ण द्वार का नगर' कहा जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) सैन फ्रांसिस्को
Solution:गोल्डन गेट सेतु संयुक्त राज्य अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को नगर में सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के दोनों छोरों को जोड़ने वाला पुल है। इसी कारण सैन फ्रांसिस्को को 'स्वर्ण द्वार का नगर' कहा जाता है।

8. निम्न में से किस नगर को 'पूर्व का मैनचेस्टर' कहा जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (d) ओसाका
Solution:'पूर्व का मैनचेस्टर' (Manchester of East) या जापान का मैनचेस्टर के नाम से प्रसिद्ध ओसाका शहर जापान के होन्शू द्वीप के कन्साई क्षेत्र में स्थित है। यह ओसाका प्रांत का राजधानी शहर है।

9. निम्नलिखित में से किसको 'पर्ल ऑफ साइबेरिया' कहा जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) बैकाल झील को
Solution:बैकाल झील साइबेरिया, रूस में स्थित है। इसे 'पर्ल ऑफ साइबेरिया' कहा जाता है।

10. रूस के किस शहर को 'उत्तर का वेनिस' कहा जाता है? [66th B.P.S.C. (Re-Exam) (Pre) 2020]

Correct Answer: (b) सेंट पीटर्सबर्ग
Solution:रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर को 'उत्तर का वेनिस' कहा जाता है। पहले इसे पेट्रोग्राद एवं लेनिनग्राद के नाम से जाना जाता था। यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक शहर होने के साथ-साथ एक बंदरगाह शहर भी है।