नहरेंTotal Questions: 141. 'सू' नहर जोड़ती है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1991](a) तुरान और ओंटेरियो(b) बंगाल और त्रिपुरा को(c) सुपीरियर और मिशिगन(d) सुपीरियर और यूरॉन कोCorrect Answer: (d) सुपीरियर और यूरॉन कोSolution:'सू नहर' (Soo Canal) उत्तरी अमेरिका की पांच महान झीलों में से दो सुपीरियर और ह्यूरॉन झील को जोड़ती है।2. निम्नलिखित देशों में से कौन-सा एक प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर को जोड़ने के लिए पनामा नहर के प्रतिद्वंद्वी के निर्माण के लिए योजना बना रहा है? [I.A.S. (Pre) 2007](a) कोलंबिया(b) कोस्टा रिका(c) ग्वाटेमाला(d) निकारागुआCorrect Answer: (d) निकारागुआSolution:4 अक्टूबर, 2006 को निकारागुआ के राष्ट्रपति इनरिक बोलानोस (En- rique Bolanos) की घोषणानुसार, उनका देश अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर को जोड़ने वाले जलमार्ग की योजना बना रहा है। परंतु वर्ष 2023 तक की स्थिति के अनुसार निकारागुआ नहर का निर्माण कार्य कार्यान्वित नहीं हो सका है।3. कील नहर जिन्हें जोड़ती है, वे हैं- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999](a) उत्तरी सागर-बाल्टिक सागर(b) काला सागर-लाल सागर(c) बाल्टिक सागर-लाल सागर(d) उत्तरी सागर-काला सागरCorrect Answer: (a) उत्तरी सागर-बाल्टिक सागरSolution:कील नहर (Kiel Canal) उत्तरी सागर (North Sea) को बाल्टिक सागर (Baltic Sea) से जोड़ती है।4. निम्नलिखित में से कौन-सा अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग का प्रचालन जलपाश (लॉक) पद्धति द्वारा किया जाता है? [R.A.S./R.T.S. (Re-Pre) 2013](a) स्वेज नहर(b) राइन नदी(c) डेन्यूब नदी(d) पनामा नहरCorrect Answer: (d) पनामा नहरSolution:प्रश्नानुसार दिए गए विकल्पों में पनामा नहर, डेन्यूब नदी तथा राइन नदी में जलपाश (लॉक) पद्धति का प्रयोग किया गया है, जबकि स्वेज नहर में इस पद्धति का प्रयोग नहीं किया गया है।5. निम्नलिखित में से कौन-सी नहर दक्षिण जर्मनी में आंतरिक जलमार्ग के रूप में प्रयोग की जाती है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2017](a) वोल्गाडॉन नहर(b) साल्ट सेंटी मारी नहर(c) लुडविग्स नहर(d) सफेद सागर नहरCorrect Answer: (c) लुडविग्स नहरSolution:तुडविग्स नहर दक्षिण जर्मनी में आंतरिक जलमार्ग के रूप में प्रयोग की जाती है। साल्ट सेंटी मारी नहर कनाडा में है, जो वर्ष 1987 तक अटलांटिक महासागर से लेक सुपीरियर तक जहाजी मार्ग का हिस्सा था। बोल्गाडॉन नहर रूस में स्थित है, जो वहां की दो मुख्य नदियों 'वोल्गा तथा 'डॉन' को आपस में जोड़ती है। सफेद सागर नहर रूस में स्थित है, जो सफेद सागर तथा लेक ओनेगा को आपस में जोड़ती है।6. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए कूट के अनुसार सही उत्तर का चयन कीजिए- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2018]सूची-I(नहर)सूची-II(जोड़ती है)A. कील(i) भूमध्य सागर व लाल सागर कोB. सू(ii) एल्ब ज्वारनदमुख (एश्युअरी) व बाल्टिक सागर कोC. पनामा(iii) अटलांटिक महासागर व प्रशांत महासागर कोD. स्वेज(iv) सुपीरियर झील व ह्यूरॉन झील को ABCD(a)(ii)(iv)(iii)(i)(b)(i)(ii)(iii)(iv)(c)(iv)(iii)(ii)(i)(d)(iii)(ii)(i)(iv) (a) A-(ii), B-(iv), C-(iii), D-(i)(b) A-(i), B-(ii), C-(iii), D-(iv)(c) A-(iv), B-(iii), C-(ii), D-(i)(d) A-(iii), B-(ii), C-(i), D-(iv)Correct Answer: (a) A-(ii), B-(iv), C-(iii), D-(i)Solution:कील नहर-एल्ब ज्वारनदमुख (उत्तर सागर) व बाल्टिक सागर को, सू नहर-सुपीरियर झील व ह्यूरॉन झील को, पनामा-अटलांटिक महासागर व प्रशांत महासागर को तथा स्वेज नहर-भूमध्य सागर व लाल सागर को जोड़ती है।7. स्वेज नहर क्षेत्र में उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर झीलों का सही क्रम हैं- [U.P.P.C.S. (Pre) 2019](a) लेक टिम्सा - लिटिल बिटर लेक - ग्रेट बिटर लेक - लेक मंजन्ला(b) ग्रेट बिटर लेक - लिटिल बिटर लेक - टिम्सा लेक - लेक मंजला(c) लेक मंजला - ग्रेट बिटर लेक - लिटिल बिटर लेक - लेक टिम्सा(d) लेक मंजला - लेक टिम्सा- ग्रेट बिटर लेक - लिटिल बिटर लेकCorrect Answer: (d) लेक मंजला - लेक टिम्सा- ग्रेट बिटर लेक - लिटिल बिटर लेकSolution:उत्तर से दक्षिण की तरफ स्थित झीलों का सही क्रम है- लेक मंजाला - लेक टिम्सा ग्रेट विटर लेक -लिटिल विटर लेक - अतः सही उत्तर विकल्प (d) होगा।8. स्वेज नहर (Suez Canal) जिनको जोड़ती है, वे हैं- [U.P.P.C.S. (Pre) 1992 R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999 38th B.P.S.C. (Pre) 1993](a) काला सागर-लाल सागर(b) काला सागर-भूमध्य सागर(c) लाल सागर-भूमध्य सागर(d) काला सागर-स्वेज की खाड़ीCorrect Answer: (c) लाल सागर-भूमध्य सागरSolution:स्वेज नहर (Suez Canal) मिस्र के स्वेज स्थलडमरूमध्य (Isthmus of Suez) में बनाई गई विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम नहर है। वर्ष 1869 में इसकी लंबाई 164 किमी. थी तथा वर्ष 2015 में इसकी कुल लंबाई 193.30 किमी. थी। भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) और लाल सागर (Red Sea) को जोड़ने वाली इस नहर को 1869 ई. में जहाजों के आवागमन के लिए खोल दिया गया था। इसके दक्षिणी सिरे पर स्वेज शहर में तेवफीक बंदरगाह (Tewfik Port) (स्वेज बंदरगाह) और उत्तरी सिरे पर पोर्ट सईद (Port Said) बंदरगाह स्थित है। इस नहर के बन जाने से यूरोप और एशिया के बीच की दूरी काफी कम हो गई है, क्योंकि इसके बनने से पूर्व यूरोप से एशिया और एशिया से यूरोप जाने वाले जहाजों को अफ्रीका महाद्वीप का चक्कर लगाकर जाना होता था। स्वेज नहर विश्व की सबसे बड़ी पोतवाहक नहर है।9. स्वेज नहर के दोनों सिरों पर स्थित पत्तन-युग्म है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013](a) काहिरा तथा अलेक्जेंड्रिया(b) स्वेज तथा काहिरा(c) काहिरा तथा पोर्ट सईद(d) पोर्ट सईद तथा स्वेजCorrect Answer: (d) पोर्ट सईद तथा स्वेजSolution:स्वेज नहर (Suez Canal) मिस्र के स्वेज स्थलडमरूमध्य (Isthmus of Suez) में बनाई गई विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम नहर है। वर्ष 1869 में इसकी लंबाई 164 किमी. थी तथा वर्ष 2015 में इसकी कुल लंबाई 193.30 किमी. थी। भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) और लाल सागर (Red Sea) को जोड़ने वाली इस नहर को 1869 ई. में जहाजों के आवागमन के लिए खोल दिया गया था। इसके दक्षिणी सिरे पर स्वेज शहर में तेवफीक बंदरगाह (Tewfik Port) (स्वेज बंदरगाह) और उत्तरी सिरे पर पोर्ट सईद (Port Said) बंदरगाह स्थित है। इस नहर के बन जाने से यूरोप और एशिया के बीच की दूरी काफी कम हो गई है, क्योंकि इसके बनने से पूर्व यूरोप से एशिया और एशिया से यूरोप जाने वाले जहाजों को अफ्रीका महाद्वीप का चक्कर लगाकर जाना होता था। स्वेज नहर विश्व की सबसे बड़ी पोतवाहक नहर है।10. कथन : [U.P.P.C.S. (Pre) 1992]कथन (A) : स्वेज नहर बनाने से भारत की पश्चिमी देशों से दूरी कम हो गई है।कारण (R) : स्वेज नहर भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है।नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-(a) (A), (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की व्याख्या करता है।(b) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है।(c) (A) सही है, किंतु (R) गलत है।(d) (R) गलत है, किंतु (A) सही है।Correct Answer: (a) (A), (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की व्याख्या करता है।Solution:स्वेज नहर (Suez Canal) मिस्र के स्वेज स्थलडमरूमध्य (Isthmus of Suez) में बनाई गई विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम नहर है। वर्ष 1869 में इसकी लंबाई 164 किमी. थी तथा वर्ष 2015 में इसकी कुल लंबाई 193.30 किमी. थी। भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) और लाल सागर (Red Sea) को जोड़ने वाली इस नहर को 1869 ई. में जहाजों के आवागमन के लिए खोल दिया गया था। इसके दक्षिणी सिरे पर स्वेज शहर में तेवफीक बंदरगाह (Tewfik Port) (स्वेज बंदरगाह) और उत्तरी सिरे पर पोर्ट सईद (Port Said) बंदरगाह स्थित है। इस नहर के बन जाने से यूरोप और एशिया के बीच की दूरी काफी कम हो गई है, क्योंकि इसके बनने से पूर्व यूरोप से एशिया और एशिया से यूरोप जाने वाले जहाजों को अफ्रीका महाद्वीप का चक्कर लगाकर जाना होता था। स्वेज नहर विश्व की सबसे बड़ी पोतवाहक नहर है।Submit Quiz12Next »