वायुमण्डलTotal Questions: 231. वायुमण्डल की लंबवत संरचना में सबसे निचली सतह कौन-सी होती है? [U.P.R.O./A.R.O. (Re Exam) (Pre) 2016](a) स्ट्रेटोस्फियर(b) मेसोस्फियर(c) ट्रोपोस्फियर(d) थर्मोस्फियरCorrect Answer: (c) ट्रोपोस्फियरSolution:वायुमण्डल की लंबवत संरचना में सबसे निचली सतह क्षोभमण्डल या ट्रोपोस्फियर (Troposphere) है। इसकी औसत ऊंचाई लगभग 13 किमी. है। सभी मौसमी परिघटनाएं-जैसे वर्षा, कोहरा, ओलावृष्टि आदि इसी सतह में होती हैं।2. वायुमण्डल की चार पर्तें हैं- [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]1. आयनमण्डल2. मध्यमण्डलं3. समतापमण्डल4. क्षोभमण्डलऊंचाई के अनुसार उनका सही आरोही क्रम है-(a) 1, 2, 3, 4(b) 2, 1, 4, 3(c) 4, 3, 2, 1(d) 3, 4, 1, 2Correct Answer: (c) 4, 3, 2, 1Solution:वायुमण्डल की लंबवत संरचना में सबसे निचली सतह क्षोभमण्डल या ट्रोपोस्फियर (Troposphere) है। इसकी औसत ऊंचाई लगभग 13 किमी. है। सभी मौसमी परिघटनाएं-जैसे वर्षा, कोहरा, ओलावृष्टि आदि इसी सतह में होती हैं।3. निम्नलिखित वायुमंडलीय क्षेत्रों को पृथ्वी की सतह से दूरी के अनुसार बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करें और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें। [U.P.P.C.S. (Pre) (Re-Exam) 2015]1. थर्मोस्फीयर2. ट्रोपोस्फीयर3. स्ट्रेटोस्फीयर4. मेसोस्फीयर(a) 1, 3, 4, 2(b) 2, 3, 1, 4(c) 3, 4, 2, 1(d) 2, 3, 4, 1Correct Answer: (d) 2, 3, 4, 1Solution:वायुमण्डल की लंबवत संरचना में सबसे निचली सतह क्षोभमण्डल या ट्रोपोस्फियर (Troposphere) है। इसकी औसत ऊंचाई लगभग 13 किमी. है। सभी मौसमी परिघटनाएं-जैसे वर्षा, कोहरा, ओलावृष्टि आदि इसी सतह में होती हैं।4. क्षोभमंडल के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? [68th B.P.S.C. (Pre) 2022](a) इसकी औसत ऊंचाई 13 किमी. है।(b) यह वायुमंडल की सबसे ऊपरी परत है।(c) इस परत का तापमान ऊंचाई के साथ बढ़ता है।(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (b) यह वायुमंडल की सबसे ऊपरी परत है।Solution:वायुमण्डल की लंबवत संरचना में सबसे निचली सतह क्षोभमण्डल या ट्रोपोस्फियर (Troposphere) है। इसकी औसत ऊंचाई लगभग 13 किमी. है। सभी मौसमी परिघटनाएं-जैसे वर्षा, कोहरा, ओलावृष्टि आदि इसी सतह में होती हैं।5. अधिकांश मौसम गतिविधियां जिस वायुमण्डलीय परत में होती हैं, वह है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999](a) ओजोनमण्डल(b) आयनमण्डल(c) क्षोभमण्डल(d) बहिर्मण्डलCorrect Answer: (c) क्षोभमण्डलSolution:मौसम की प्रायः सभी घटनाएं, जिनमें बादल, ओला, कुहरा, तुषार, मेघ गर्जन, आंधी, तूफान, विद्युत प्रकाश आदि सम्मिलित हैं, क्षोभमण्डल (Troposphere) में ही घटित होती हैं।6. निम्नलिखित में से कौन-सी वायुमंडलीय परत जलवायु और मौसम में सभी परिवर्तनों के लिए जानी जाती है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023](a) बाह्य वायुमंडल(b) समतापमंडल(c) मध्यमंडल(d) क्षोभमंडलCorrect Answer: (d) क्षोभमंडलSolution:मौसम की प्रायः सभी घटनाएं, जिनमें बादल, ओला, कुहरा, तुषार, मेघ गर्जन, आंधी, तूफान, विद्युत प्रकाश आदि सम्मिलित हैं, क्षोभमण्डल (Troposphere) में ही घटित होती हैं।7. रेडियो तरंगों के विक्षेपण के लिए वायुमण्डल के निम्नलिखित स्तरों में से कौन-सा स्तर उत्तरदायी है? [I.A.S. (Pre) 1996 U.P.P.C.S. (Mains) 2005](a) क्षोभमण्डल (ट्रोपोस्फियर)(b) समतापमण्डल (स्ट्रैटोस्फियर)(c) मध्यमण्डल (मेसोस्फियर)(d) आयनमण्डल (आयनोस्फियर)Correct Answer: (d) आयनमण्डल (आयनोस्फियर)Solution:रेडियो तरंगों का विक्षेपण/परावर्तन आयनमण्डल (Ionosphere) से होता है। इस मण्डल में घटित होने वाली अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- ब्रह्माण्ड किरणें (Cosmic Rays) का परिलक्षण, उत्तरी ध्रुवीय प्रकाश (Aurora Borealis) तथा दक्षिणी ध्रुवीय प्रकाश (Aurora Australis) के दर्शन। आयनमंडल के ऊपर वाह्यमंडल से पहले तक के सभी मण्डलों को सम्मिलित रूप से तापमण्डल कहते हैं, अतः आयनमंडल, तापमण्डल का एक भाग है।8. उत्तरी ध्रुवीय प्रकाश के लिए वायुमण्डल की कौन-सी परत जिम्मेदार है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2010](a) क्षोभमण्डल(b) तापमण्डल(c) आयनमण्डल(d) बहिर्मण्डलCorrect Answer: (c) आयनमण्डलSolution:रेडियो तरंगों का विक्षेपण/परावर्तन आयनमण्डल (Ionosphere) से होता है। इस मण्डल में घटित होने वाली अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- ब्रह्माण्ड किरणें (Cosmic Rays) का परिलक्षण, उत्तरी ध्रुवीय प्रकाश (Aurora Borealis) तथा दक्षिणी ध्रुवीय प्रकाश (Aurora Australis) के दर्शन। आयनमंडल के ऊपर वाह्यमंडल से पहले तक के सभी मण्डलों को सम्मिलित रूप से तापमण्डल कहते हैं, अतः आयनमंडल, तापमण्डल का एक भाग है।9. बेतार संचार पृथ्वी की सतह को निम्नांकित द्वारा परावर्तित किया जाता है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2013](a) क्षोभमण्डल(b) समतापमण्डल(c) आयनमण्डल(d) बहिर्मण्डलCorrect Answer: (c) आयनमण्डलSolution:आयनमण्डल में विद्युत आवेशित कण होते हैं जिन्हें 'आयन' कहते हैं। ये कण रेडियो तरंगों को भू-पृष्ठ पर परावर्तित करते हैं और इस प्रकार बेतार संचार को संभव बनाते हैं।10. वायुमण्डल की कौन-सी परत दूरसंचार प्रणाली के लिए प्रयोग होती है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013](a) क्षोभमण्डल (परिवर्तन मण्डल)(b) तापमण्डल(c) समतापमण्डल(d) आयनमण्डलCorrect Answer: (d) आयनमण्डलSolution:आयनमण्डल में विद्युत आवेशित कण होते हैं जिन्हें 'आयन' कहते हैं। ये कण रेडियो तरंगों को भू-पृष्ठ पर परावर्तित करते हैं और इस प्रकार बेतार संचार को संभव बनाते हैं।Submit Quiz123Next »