आंकड़ों की पर्याप्तता (भाग-I)

Total Questions: 10

1. नीचे एक प्रश्न और उसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। पहचान करें कि कौन सा/से कथन प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है/हैं। [SSC CGL Tier II 26/10/2023]

प्रश्न : A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार मेज के परितः बैठे हुए हैं। उनमें से प्रत्येक का मुख या तो मेज के केंद्र की ओर या बाहर की ओर (अर्थात केंद्र की विपरीत दिशा में) है। D किस दिशा में अभिमुख है ?
कथन : (I) B, F के दाएं दूसरे स्थान पर बैठा है और दोनों केंद्र की ओर अभिमुख हैं। A और E के बीच किसी भी छोर से केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। A और E दोनों समान दिशा की ओर अभिमुख हैं। A, B का निकटतम पड़ोसी नहीं है।
(II) C, B की विपरीत दिशा में अभिमुख है। D, C के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा है।

Correct Answer: (b) कथन। और ।। मिलकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
Solution:

2. इस प्रश्न में एक प्रश्न के बाद (I) और (II) के रूप में क्रमांकित दो कथन दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों को पढ़िए और उपयुक्त उत्तर का निर्णय कीजिए। [SSC CGL Tier II 26/10/2023]

प्रश्न : किशोर का सुजाता से क्या संबंध है?
(I) नव्या, किशोर की पुत्री है। विनीता, किशोर की
पत्नी है।
(II) अमन, नव्या का भाई है। सुजाता, अमन की इकलौती पुत्री है।

Correct Answer: (c) (I) और (II) दोनों एक साथ आवश्यक हैं।
Solution:

3. नीचे एक प्रश्न दिया गया है जिसके बाद दो कथन । और ।। दिए गए हैं। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़कर तय कीजिए कि इनमें से कौन सा कथन, प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। [SSC CGL Tier II (02/03/2023)]

छः व्यक्ति K, M, N, P, Q और R एक गोल मेज के परितः केंद्र के अभिमुख होकर बैठे हैं। K के ठीक दाएं कौन बैठा है?
(I) K, M के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। K और N के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। R, N के ठीक बाएं बैठा है।
(II) K, Q के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। K और M के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। P, R के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है।

Correct Answer: (b) या तो कथन। का डेटा या कथन ॥ का डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
Solution:

4. नीचे एक प्रश्न और उसके बाद दो कथन क्रमांक (I) और (II) दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि कथनों में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों का अध्ययन कीजिए और उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए। [SSC CGL Tier II (02/03/2023)]

प्रश्न : छह व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हैं। पंक्ति 1 में - J, K और उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं, और पंक्ति 2 में F, G और H दक्षिण की ओर मुख करके बैठे हैं। एक पंक्ति में बैठे व्यक्ति का मुख दूसरी पंक्ति में बैठे व्यक्ति की ओर है। G के समक्ष कौन बैठा है?
कथन :
(I) H का मुख K की ओर है; L का मुख H के निकटतम पड़ोसी की ओर है।
(II) G पंक्ति के किसी एक अंतिम छोर पर बैठा है; J, L के ठीक बाएं बैठा है।

Correct Answer: (a) कथन। और ।। दोनों में दिया गया डाटा मिलकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
Solution:

5. नीचे एक प्रश्न और उसके बाद दो कथन क्रमांक (I) और (II) दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि कथनों में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों का अध्ययन कीजिए और उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए। [SSC CGL Tier II (03/03/2023)]

प्रश्न: A, B, C और D एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। A के ठीक दाएं कौन बैठा है?
कथनः
(I) C, A के ठीक बाएं बैठा है; C और D के बीच में केवल एक व्यक्ति बैठा है।
(II) A और B के बीच में केवल एक व्यक्ति बैठा है;
C, B के ठीक दाएं बैठा है।

Correct Answer: (b) या तो कथन । में दिया गया डाटा अकेले या कथन । में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है
Solution:या तो कथन । में दिया गया डाटा अकेले या कथन II में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है

6. नीचे एक प्रश्न दिया गया है जिसके बाद दो कथन । और ॥ दिए गए हैं। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़कर तय कीजिए कि इनमें से कौन सा कथन, प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। [SSC CGL Tier II (03/03/2023)]

छह व्यक्ति A, B, C, D, E और F एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D के ठीक बाएं कौन बैठा है?
(I) A पंक्ति के किसी एक छोर से दूसरे स्थान पर बैठा है। A और B के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E, C के ठीक दाएं बैठा है।
(II) C पंक्ति के बाएं छोर से तीसरे स्थान पर बैठा है। C और F के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। E, F के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है।

Correct Answer: (c) कथन। और ॥ के डेटा मिलकर भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
Solution:

7. नीचे एक प्रश्न और उसके बाद दो कथन क्रमांक (I) और (II) दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि कथनों में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों का अध्ययन कीजिए और उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए। [SSC CGL Tier II (06/03/2023)]

प्रश्न : उस पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति खड़े हैं जिसमें सभी व्यक्तियों का मुख उत्तर की ओर है?
कथन :
(I) A बाएं छोर से चौथे स्थान पर है; M, A के दाई ओर दूसरे स्थान पर है; और R बाएं छोर से दूसरे स्थान पर है।
(II) M दाएं छोर से चौथे स्थान पर है M और B के बीच में केवल दो व्यक्ति खड़े हैं।

Correct Answer: (b) कथन। और ।। दोनों में दिया गया डाटा मिलकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
Solution:

8. इस प्रश्न में, एक प्रश्न के बाद (I) और (II) से संख्यांकित दो कथन दिए गए हैं। आपको यह निर्णय लेना है कि कथन / कथनों में दिया गया डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों को पढ़िए और सावधानीपूर्वक अपने उत्तर का चयन कीजिए। [SSC CGL Tier II (06/03/2023)]

प्रश्नः P, Q, R, S T U और V, 7 व्यक्ति एक पंक्ति में खड़े हैं और सभी उत्तर की ओर अभिमुख हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। T के दाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन खड़ा है
कथनः
(I) U दाएं छोर से तीसरे स्थान पर और R के बाई ओर दूसरे स्थान पर खड़ा है।
(II) Q. T के ठीक दाएं खड़ा है। Q, P के बाईं ओर दूसरे स्थान पर खड़ा है।

Correct Answer: (d) कथन। और ॥ के डेटा मिलकर भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
Solution:

9. नीचे एक प्रश्न दिया गया है जिसके बाद दो कथन । और ॥ दिए गए हैं। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़कर तय कीजिए कि इनमें से कौन सा कथन, प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। [SSC CGL Tier II (07/03/2023)]

छः व्यक्ति K, M, N, P, Q और R एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं P के बाई ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
(I) K, P के ठीक दाएं बैठा है P और Q के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। R, M के दाई ओर दूसरे स्थान पर बैठा है।
(II) N और M के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। Q, M का निकटतम पड़ोसी है। Q और K के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है।

Correct Answer: (b) कथन। का डेटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि कथन ॥ का डेटा पर्याप्त नहीं है।
Solution:

10. नीचे एक प्रश्न और उसके बाद दो कथन क्रमांक (I) और (II) दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि कथनों में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों का अध्ययन कीजिए और उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए। [SSC CGL Tier II (07/03/2023)]

प्रश्नः चार व्यक्ति A, B, C और D एक सीधी पंक्ति में दक्षिण की ओर मुख करके बैठे हैं। दाएँ छोर पर कौन बैठा है?
कथनः
(I) B और D के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं; A, B के ठीक बाएं बैठा है।
(II) B और C के बीच में केवल एक व्यक्ति बैठा है;
A, C के ठीक दाएं बैठा है।

Correct Answer: (a) कथन। में दिया गया डाटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि कथन ॥ में दिया गया डाटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
Solution: