रक्त संबंध Type-II (प्रश्न 51-100)Total Questions: 501. श्री और श्रीमती शर्मा के दो बच्चे आशा और शशी हैं। शशी की शादी राधा से हुई है जो श्रीमती महाजन की बेटी है। सुरेश जो श्रीमती महाजन का पुत्र है, रीता से शादी करता है। सोनू और रॉकी, सुरेश और रीता के बच्चे हैं। उमा और सुधा, शशी और राधा की बेटियाँ हैं। [रेलवे नन-टेक्निकल CPE 02.12.2012]सुधा का आशा से क्या संबंध है?(1) बहन(2) भतीजी(3) चाची/मामी(4) बेटीCorrect Answer: (2) भतीजीSolution:सुधा, शशी की पुत्री है। शशी, आशा का भाई है। अतः, सुधा, आशा की भतीजी है।2. श्री और श्रीमती शर्मा के दो बच्चे आशा और शशी हैं। शशी की शादी राधा से हुई है जो श्रीमती महाजन की बेटी है। सुरेश जो श्रीमती महाजन का पुत्र है, रीता से शादी करता है। सोनू और रॉकी, सुरेश और रीता के बच्चे हैं। उमा और सुधा, शशी और राधा की बेटियाँ हैं। [रेलवे नन-टेक्निकल CPE 02.12.2012]सोनू का श्री महाजन से क्या संबंध है?(1) साली(2) पोता/नाती(3) बेटा(4) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (2) पोता/नातीSolution:सोनू, श्री महाजन की पुत्रवधू का भतीजा है। अतः, सोनू, श्री महाजन का ग्रैंडसन हुआ।3. राहुल मेरे पिता की पोती का पति है, तो मैं राहुल का- [RRC कोलकाता रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 27.10.2013](1) ससुर हूँ(2) सास हूँ(3) (1) या (2)(4) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (1) ससुर हूँSolution:मेरे पिता की पोती का अर्थ है-मेरी पुत्री। उसका पति (राहुल) का सम्बन्ध जामाता-ससुर का होगा।4. सुधा की सास का एकमात्र पुत्र रमेश है, रमेश सुधा का - [RRC कोलकाता रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 27.10.2013](1) पति है(2) पुत्र है(3) पिता है(4) ससुर हैCorrect Answer: (1) पति हैSolution:सुधा की सास का एकमात्र पुत्र रमेश है। अतः रमेश सुधा का पति है।5. एक व्यक्ति की ओर संकेत करते हुए, एक आदमी ने एक महिला से कहा, 'उसकी माँ तुम्हारे पिता की इकलौती बेटी है।' बताएं कि महिला का उस व्यक्ति से क्या रिश्ता है? [RRC हाजीपुर रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 27.10.2013](1) बेटी(2) बहिन(3) माता(4) पत्नीCorrect Answer: (3) माताSolution:मान लें कि वह व्यक्ति आपकी बहन का बेटा है। महिला आपकी बहन है। आदमी स्वयं आप हैं। अब आप अपनी बहन के बेटे को संकेतित करते हुए कह रहे हैं कि उसकी माँ (आपकी बहन) महिला के पिता की इकलौती बेटी है। इस स्थिति में व्यक्ति और महिला का संबंध पुत्र-माता का होगा।6. अपने पति से, मुस्तफा का परिचय कराते हुए, फातिमा ने कहा, 'इसके भाई का पिता मेरे दादा का इकलौता बेटा हैं।' बताएँ कि फातिमा का मुस्तफा से क्या रिश्ता है? [RRC हाजीपुर रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 27.10.2013](1) चाची(2) बहिन(3) भतीजी(4) माताCorrect Answer: (2) बहिनSolution:फातिमा और-मुस्तफा आपस में बहन-भाई हैं। मुस्तफा का भाई फातिमा का भी भाई होगा। मुस्तफा के पिता उसके दादाजी के इकलौते बेटे हैं। अतः फातिमा मुस्तफा का भाई है।7. अमन के पिता की बहन का पुत्र रवि है। रवि अमन का ....... [RRC कोलकाता रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 17.11.2013, प्रथम पाली](1) चाचा है(2) भतीजा है(3) बहन है(4) फुफेरा भाईCorrect Answer: (4) फुफेरा भाईSolution:माना कि अमन (Aman) का पिता x है तथा उसकी बहन y हैरवि अमन की बुआ का पुत्र है।अतः अमन और रवि फुफेरा/चचेरा भाई बहन होंगे।8. एक वृद्ध व्यक्ति के ओर इशारा करते हुए रवि ने कहा "उसका पुत्र मेरे पुत्र कुणाल का चाचा है"। तो वह वृद्ध व्यक्ति कुणाल का ....... है। [RRC कोलकाता रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 17.11.2013, प्रथम पाली](1) भाई(2) पिता(3) चाचा(4) दादाCorrect Answer: (4) दादाSolution:माना कि वृद्ध व्यक्ति के पुत्र का नाम x है और रवि का पुत्र 'कुणाल' है9. एक लड़के ने एक लड़की को अपने चाचा के पिता के पुत्र की पुत्री के रूप में परिचित कराया। उस लड़की का लड़के से क्या रिश्ता है? [RRC कोलकाता रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 17.11.2013, द्वितीय पाली](1) भतीजा (Nephew)(2) चचेरा (Cousin)(3) बहन (Sister)(4) चाची (Aunt)Correct Answer: (2) चचेरा (Cousin)Solution:लड़का का चाचा के पिता → लड़का का दादा दादा का → पुत्र ⇒ पिता या चाचा या ताऊ ⇒ बहन या चचेरी बहन।10. दीपक रवि का भाई है। रीना अतुल की बहन है। रवि रीना का बेटा है। बताएँ कि दीपक का रीना से क्या रिश्ता है ? [RRC हाजीपुर रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 24.11.2013](1) बेटा(2) भाई(3) भतीजा/भांजा (Nephew)(4) पिताCorrect Answer: (1) बेटाSolution:दीपक → रवि का भाई रीना → अतुल की बहन रवि → रीना का बेटा∵ दीपक और रवि दोनों भाई हैं और रवि रीना का बेटा है∴ दीपक, रीना का बेटा हैSubmit Quiz12345Next »