अंकगणितीय प्रश्न (Type-VII) (प्रश्न 01-34)

Total Questions: 34

1. कुछ संख्या में घोड़े और उतनी ही संख्या में आदमी कहीं जा रहे हैं। आधे मालिक तो अपने घोड़ों पर बैठे हैं। जबकि शेष अपने घोड़ों का नेतृत्व करते हुए साथ-साथ चल रहे हैं। यदि जमीन पर चल रही टांगों की संख्या 70 हो तो बताएँ कि घोड़े कितने हैं? [आरआरबी चंडीगढ़ सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 11.01.1998]

Correct Answer: (3) 14

2. एक डाली पर 10 कौए बैठे हुए हैं। एक को बंदूक दागकर मार डाला गया तो इसके बाद शेष कितने बैठे रह गए? [आरआरबी व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा 06.02.2000]

Correct Answer: (4) 0

3. एक पीपे के जल की मात्रा प्रत्येक मिनट पर दुगुनी होती है। पीपा 60 मिनटों में पूर्ण रूप से भर जाता है। कितने मिनटों में वह आधा भरा रहेगा? [आरआरबी त्रिवेन्द्रम सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 06.02.2000]

Correct Answer: (4) 59

4. न्यूनतम बतखों की संख्या क्या है जो निम्न प्रकार के गठन में तैर सकते हैं-दो बतख एक बतख के आगे, दो बतख एक बतख के पीछे और एक बतख दो बतखों के बीच में- [आरआरबी त्रिवेन्द्रम सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 06.02.2000]

Correct Answer: (4) 3

5. एक व्यक्ति को एक निश्चित संख्या में पार्सल करने के लिए डिब्बे हैं। अगर वह 3, 4, 5 या 6 पार्सल में पैक करता है तो उसे 1 बच जाता है। अगर वह 7 पैक करता तो कुछ नहीं बचता है। उसके पास डिब्बे की कितनी संख्या पैक करने के लिए है? [आरआरबी सिकंदराबाद गुड्स गाई परीक्षा 15.07.2001]

Correct Answer: (4) 301

6. एक वर्ग में लड़कों की संख्या लड़‌कियों की संख्या की तिगुनी है। नीचे लिखी संख्या में से कौन-सी संख्या वर्ग की कुल संख्या को नहीं दर्शाती है? [आरआरबी सिकंदराबाद गुड्स गार्ड परीक्षा 15.07.2001]

Correct Answer: (2) 42

7. 1200 व्यक्तियों का समूह जिसमें कप्तान और सिपाही दोनों हैं, एक ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं। प्रत्येक 15 सिपाहियों पर एक कप्तान है। इस समूह में कितने कप्तान हैं? [आरआरबी सिकंदराबाद गुड्स गार्ड परीक्षा 15.07.2001]

Correct Answer: (4) 75

8. कुछ घोड़े और उतनी ही संख्या में आदमी कहीं जा रहे हैं। आदमियों में आधे घोड़ों के स्वामी अपने घोड़ों की पीठ पर सवार हैं और शेष घोड़ों को आगे से पकड़कर चला रहे हैं। यदि भूमि पर चलने वाले कदमों की संख्या 100 है, तो उनमें घोड़े कितने हैं? [आरआरबी सिकंदराबाद गुड्स गार्ड परीक्षा 15.07.2001]

Correct Answer: (4) 20

9. एक व्यावसायिक कान्फ्रेन्स के अन्त में मौजूद दसों व्यक्ति एक-दूसरे से हैण्डशेक करते हैं अर्थात् हाथ मिलाते हैं। कुल मिलाकर कितने 'हैण्डशेक' होंगे? [आरआरबी सिकंदराबाद गुड्स गार्ड परीक्षा 15.07.2001]

Correct Answer: (3) 90

10. एक कक्षा में 18 छात्र ऐसे हैं जिनकी लम्बाई 160 सेमी से अधिक है। यदि ये कक्षा के छात्रों के तीन-चौथाई हैं और कुछ छात्रों की संख्या कक्षा की छात्र-छात्राओं की संख्या के दो-तिहाई है, तो कक्षा में कितनी छात्राएँ हैं? [आरआरबी सिकंदराबाद गुड्स गार्ड परीक्षा 15.07.2001]

Correct Answer: (2) 12