Solution:'हजार दीनारी' के नाम से मलिक काफूर को जाना जाता था। मलिक काफूर, अलाउद्दीन खिलजी का सबसे भरोसेमंद सेनापति था। उसे यह नाम इसलिए मिला क्योंकि अलाउद्दीन के सेनापति नुसरत खां ने उसे गुजरात विजय (1299 ई.) के दौरान खंभात के बाजार से 1,000 दीनार में खरीदा था। अलाउद्दीन खिलजी की दक्षिण भारत विजय का पूरा श्रेय मलिक काफूर को जाता है। उसने देवगिरि, वारंगल, होयसल और मदुरै (पाण्ड्य राज्य) को जीता। कहा जाता है कि वारंगल के शासक प्रतापरुद्र देव ने मलिक काफूर को ही प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा भेंट किया था, जिसे उसने बाद में अलाउद्दीन को सौंप दिया।