शब्दों का अनुक्रम (भाग-I)

Total Questions: 50

1. चार शब्द EQUATION, MATHS, WINTER और RAIN हैं। बाएँ से गिनने पर, यदि उपरोक्त प्रत्येक शब्द के प्रत्येक चौथे अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में पिछले अक्षर से बदल दिया जाए, तो इस प्रकार बने कितने शब्दों में कोई अक्षर एक से अधिक बार नहीं आएगा? [SSC Stenographer 11/12/2024 (Evening)]

Correct Answer: (b) चार
Solution:दिया गया:- EQUATION , MATHS, WINTER , RAIN दिए गए निर्देश के अनुसार प्रत्येक चौथा अक्षर पिछले अक्षर में बदलने के बाद हमें प्राप्त होता है EQUZTION , MATGS , WINSER , RAIM इस प्रकार बने चार शब्दों में कोई भी अक्षर एक से अधिक बार नहीं आया है।

2. यदि ‘’IMAGINATION’’ शब्द के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में अगले अक्षर से बदल दिया जाए और नए शब्द के अक्षरों को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो इस प्रकार बने नए शब्द के बाएँ छोर से छठा अक्षर कौन-सा होगा? ध्यान दें: उल्लिखित कार्यों को करने के बाद बनाने वाला नया शब्द, ज़रूरी नहीं है कि एक सार्थक अंग्रेज़ी शब्द हो। [SSC Stenographer 10/12/2024 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) J
Solution:दिया गया शब्द :- IMAGINATION
प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में अगले अक्षर से व्यवस्थित करने पर हमें प्राप्त होता है
JNBHJOBUJPO
इन्हें वर्णानुक्रम में व्यवस्थित करने पर हमें प्राप्त होता है
BBHJJJNOOPU
बायीं ओर से छठा अक्षर J है।

3. शब्द 'DARKEN' के प्रत्येक अक्षर को अँग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाएँ छोर से दूसरे अक्षर और दाएँ छोर से तीसरे अक्षर के बीच अँग्रेजी वर्णमाला श्रृंखला में कितने अक्षर हैं? [SSC CGL 26/09/2024 (2nd Shift)]

Correct Answer: (a) छ:
Solution:दिया गया है: - D A R K E N
वर्णानुक्रम से व्यवस्थित करने के बाद :-
A D E K N R
बाएं छोर से दूसरा अक्षर = D
दाएं छोर से तीसरा अक्षर = K
वर्णमाला क्रम में D और K के बीच अक्षरों की संख्या = 6

4. FRANCHISE शब्द के प्रत्येक अक्षर को एक नया शब्द बनाने के लिए बाएं से दाएं वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया गया है। नवनिर्मित शब्द में, बाएं से पांचवे स्थान वाले अक्षर और दाएं से तीसरे स्थान वाले अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला श्रृंखला में कितने अक्षर हैं? [SSC CHSL 11/07/2024 (4th Shift)]

Correct Answer: (c) पाँच
Solution:अतः , अंग्रेजी वर्णमाला श्रृंखला में'H' और 'N' के बीच 5 अक्षर हैं।

5. उस सही विकल्प का चयन कीजिए, जो निम्नलिखित शब्दों की व्यवस्था को तार्किक और सार्थक क्रम में इंगित करता है। [Matriculation Level 20/06/2024 (Shift - 4)]

1. वर्षा 2. समुद्र 3. वाष्पीकरण 4. बादल

Correct Answer: (b) 2, 3, 4, 1
Solution:सही क्रम है
समुद्र(2) → वाष्पीकरण(3) → बादल(4) → वर्षा(1)

6. संख्या 7148356 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित बनी रहेगी? [SSC CGL Tier II (26/10/2023)]

Correct Answer: (b) एक
Solution:दिया गया :- 7148356 बाएं से दाएं की ओर संख्या को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर हमें प्राप्त होता है, केवल एक अंक 4 का स्थान नहीं बदला है

7. निम्नलिखित शब्दों को एक तर्कपूर्ण और अर्थपूर्ण क्रम में व्यवस्थित करें | [SSC CPO 04/10/2023 (1st Shift)]

1. Realistic 2. Readily 3. Reach
4. Really 5. Reactor 6. Realize

Correct Answer: (b) 3, 5, 2, 1, 6, 4
Solution:सही क्रम होगा :
Reach(3)→ Reactor(5) → Readily(2) →
Realistic(1) → Realize(6) → Really(4)

8. यदि शब्द ‘POCKET’ के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित किया जाए तो कितने अक्षरों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा? [SSC MTS 08/09/2023 (1st Shift)]

Correct Answer: (d) एक
Solution:दिया गया :- POCKET अक्षरों को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित करने पर हमें प्राप्त होता है,
CEKOPT केवल एक अक्षर की स्थिति अपरिवर्तित रहती है।

9. शब्द KINGDOM के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाएँ से चौथे अक्षर और दाएँ से दूसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला श्रृंखला में कितने अक्षर हैं? [SSC CHSL 14/08/2023 (4th Shift)]

Correct Answer: (c) दो
Solution:KINGDOM शब्द के अक्षरों को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित करने पर, हमारे पास है
DGIKMNO
अब, बायीं से चौथा अक्षर = K
और दाएं से दूसरा अक्षर = N
इसलिए इन दोनों के बीच अक्षरों की संख्या = 2
(L,M)

10. शब्द JOURNAL के प्रत्येक अक्षर को वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाएँ से चौथे अक्षर और दाएँ से दूसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला श्रृंखला में कितने अक्षर हैं? [SSC CHSL 02/08/2023 (2nd Shift)]

Correct Answer: (b) तीन
Solution: