समय , चाल और दूरी Part-3

Total Questions: 50

1. सुहास, किसी यात्रा के 5⁄12 भाग को रेलगाड़ी द्वारा तय करता है, और फिर यात्रा के 1⁄3 भाग को बस द्वारा तय करता है। इसके बाद वह शेष 36km की दूरी साइकिल से तय करता है। सुहास कुल कितनी यात्रा करता है? [Level 5 (15/06/2022) Shift 3]

Correct Answer: (d) 144 km
Solution:

2. A और B की चालों का अनुपात 4 : 5 है, और इसलिए गंतव्य स्थान तक पहुँचने में A को B की तुलना में 20 मिनट अधिक समय लगता है। यदि A अपनी चाल से दोगुनी चाल से चलता है, तो वह उस दूरी को ___ में तय करेगा :- [Level 2 (16/06/2022) Shift 2]

Correct Answer: (b) 50 min
Solution:

3. अक्षित, 50km/h की चाल से 300 km की दूरी तय करती है, फिर 30km/h की चाल से 360 km की दूरी तय करती है, और उसके बाद 60km/h की चाल से 420 km की अन्य दूरी तय करती है। यदि पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल k km/h है, तो उसे k km/h की चाल से 216 km की दूरी तय करने में कितना समय (घंटे में) लगेगा ? [Level 2 (16/06/2022) Shift 2]

Correct Answer: (a) 5 hours 
Solution:

4. 360m लंबी रेलगाड़ी, िकसी िबजली के खंभे को 12 सेकं ड म पार करती है। रेलगाड़ी ारा 150m लंबे पुल को पार करने म लगने वाला समय (सेकं ड म) ात कीिजए । [ Level 2 (16/06/2022) Shift 2 ]

Correct Answer: (d) 17
Solution:

5. दो ट्रेन, एक ही समय पर दो स्टेशनों से चलना शुरू करती हैं, और क्रमशः: 30km/h और 35 km/h की चाल से एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं। जब वे मिलती हैं, तो पाया जाता है कि एक ट्रेन ने दूसरी ट्रेन से 30km अधिक दूरी तय की है। दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए। [Level 2 (16/06/2022) Shift 3]

Correct Answer: (a) 390 km 
Solution:

6. माधवी, 9:25am बजे अपनी यात्रा शुरू करती है और 9:39:24 am तक 24% दूरी तय करती है। यदि वह समान चाल से चलती है तो वह अपने गंतव्य स्थान पर कितने बजे पहुँचेगी ? [Level 3 (17/06/2022) Shift 1]

Correct Answer: (a) 10:25 am 
Solution:

7. रवि, शहर A से शहर B तक और शहर B से शहर A तक की यात्रा 4 घंटे में तय करता है। यदि कुल यात्रा के दौरान औसत चाल 68.3 km/h है, तो शहर A और शहर B के बीच की दूरी कितनी है ? [Level 3 (17/06/2022) Shift 1]

Correct Answer: (a) 136.6 km 
Solution:

8. रोकेश, कार द्वारा 50km/h की चाल से 2 घंटे यात्रा करता है, बाइक द्वारा 35 km/h की चाल से 2 घंटे और 100 km/h की चाल से रेलगाड़ी में 4 घंटे की यात्रा करता है। यात्रा के दौरान रोकेश की औसत चाल कितनी थी ? [Level 3 (17/06/2022) Shift 2]

Correct Answer: (c) 71.25 km/h
Solution:

9. 60 किलोमीटर की दूरी तय करने में, अर्जुन, रोहित से 2 घंटे अधिक लेता है। यदि अर्जुन अपनी चाल को दोगुना कर ले, तो वह रोहित से 1 घंटा कम समय लेगा। अर्जुन की आरंभिक चाल ज्ञात कीजिए। [Level 3 (17/06/2022) Shift 3]

Correct Answer: (d) 10 km/h
Solution:

10. एक रेलगाड़ी स्टेशन A से स्टेशन B की ओर 50 km/hr की गति से निकलती है। आधे घंटे के बाद, दूसरी रेलगाड़ी स्टेशन B से स्टेशन A की ओर 150 km/hr की गति से निकलती है। स्टेशनों के बीच की दूरी 725 km है। स्टेशन A से उस बिंदु की दूरी जहाँ दोनों रेलगाड़ी मिलती है, कितनी है? [RRB NTPC 28/12/2020 (Morning)]

Correct Answer: (d) 200 km
Solution: