शब्दों का अनुक्रम (भाग-IV)Total Questions: 501. यदि शब्द AMPLIFY के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित किया जाए तो कितने अक्षरों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा ? [SSC CHSL 02/08/2023 (1st Shift)](a) तीन(b) दो(c) चार(d) एकCorrect Answer: (a) तीनSolution:AMPLIFY AMPLIFY के प्रत्येक अक्षर को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित करने के बाद हमें प्राप्त होता है : AFILMPY इसलिए तीन अक्षर A, L और Y का स्थान अपरिवर्तित रहेगा ।2. यदि शब्द ANOTHER में प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला के विपरीत क्रम में अर्थात अंतिम अक्षर (Z) से शुरू करते हुए व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा? [SSC CHSL 02/08/2023 (2nd Shift)](a) किसी का भी नहीं(b) तीन(c) एक(d) दोCorrect Answer: (b) तीनSolution:ANOTHER अक्षरों को उल्टे वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित करने पर हम पाते हैं,, TRONHEA स्पष्टतः , 3 अक्षरों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा।3. यदि शब्द VAPORIZE के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित किया जाए तो कितने अक्षरों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा [SSC CHSL 03/08/2023 (1st Shift)](a) दो(b) तीन(c) चार(d) एकCorrect Answer: (d) एकSolution:VAPORIZE VAPORIZE के प्रत्येक अक्षर को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित करने के बाद हमें प्राप्त होता है : AEIOPRVZ इसलिए केवल एक अक्षर O का स्थान अपरिवर्तित रहेगा ।4. शब्द STRANGE के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर समूह में बाएँ से चौथे अक्षर और दाएँ से दूसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला श्रृंखला में कितने अक्षर हैं? [SSC CHSL 04/08/2023 (2nd Shift)](a) पाँच(b) चार(c) तीन(d) दोCorrect Answer: (d) दोSolution:STRANGE अक्षरों को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित करने पर नया बना शब्द: AEGNRST जो अक्षर बाएं से चौथा है वह N है और जो अक्षर दाएं से दूसरा है वह S है। अतः N और S के बीच 4 अक्षर (O, P, Q, R) हैं।5. शब्द COUNTED के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। बाएं से चौथे अक्षर और दाएं से दूसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला श्रृंखला में कितने अक्षर है? [SSC CHSL 04/08/2023 (4th Shift)](a) 6(b) 5(c) 3(d) 2Correct Answer: (b) 5Solution:COUNTED अक्षरों को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित करने पर हमें प्राप्त होता है, CEDNOTU बाएं से चौथा N है और दाएं से दूसरा T है N और T के बीच अक्षरों की संख्या = (O , P ,Q , R, S) = 56. शब्द NERVOUS के प्रत्येक अक्षरों को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाएं से चौथे अक्षर और दाएं से दूसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला श्रृंखला में कितने अक्षर हैं? [SSC CHSL 07/08/2023 (1st Shift)](a) दो(b) छह(c) चार(d) तीनCorrect Answer: (a) दोSolution:NERVOUS अक्षरों को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित करने पर हमें प्राप्त होता है, ENORSUV बायें छोर से चौथा R है और दायें छोर से दूसरा U है। अंग्रेजी वर्णमाला श्रृंखला में R और U के बीच अक्षरों की संख्या = 2 (S, T)7. शब्द KINGDOM के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाएँ से चौथे अक्षर और दाएँ से सबसे अंत वाले अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला श्रृंखला में कितने अक्षर हैं? [SSC CHSL 09/08/2023 (1st Shift)](a) दो(b) छः(c) तीन(d) पांचCorrect Answer: (c) तीनSolution:KINGDOM KINGDOM के प्रत्येक अक्षर को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित करने के बाद हमें मिलता है: DGIKMNO जो अक्षर बायीं ओर से चौथा है वह K है और जो अक्षर दायें छोर पर है वह O है। अतः K और O के बीच तीन अक्षर (L, M, N) हैं।8. शब्द DONATE के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। बाएं से तीसरे अक्षर और दाएं से दूसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला श्रृंखला में कितने अक्षर हैं? [SSC CHSL 09/08/2023 (4th Shift)](a) सात(b) आठ(c) छः(d) नौCorrect Answer: (d) नौSolution:DONATE' शब्द को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित करने के बाद, हमारे पास है ADENOT अब, बाएं से तीसरा अक्षर = E और दाएं से दूसरा अक्षर = O E और O के बीच अक्षरों की संख्या है: 9 (F, G, H, I, J, K, L, M, N)9. शब्द CAREFUL के प्रत्येक अक्षरों को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर समूह में बाए से दूसरे अक्षर और दाएँ से चौथे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला श्रृंखला में कितने अक्षर है? [SSC CHSL 10/08/2023 (1st Shift)](a) चार(b) तीन(c) छ:(d) दोCorrect Answer: (d) दोSolution:CAREFUL CAREFUL के प्रत्येक अक्षर को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित करने के बाद हमें प्राप्त होता है: ACEFLRU जो अक्षर बाएं से दूसरा है वह C है और जो अक्षर दाएं से चौथा है वह F है। अतः C और F के बीच दो अक्षर (D, E) हैं।10. यदि शब्द NEUTRAL के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में व्यवस्थित किया जाए तो कितने अक्षरों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा? [SSC CHSL 11/08/2023 (1st Shift)](a) एक(b) किसी का भी नहीं(c) दो(d) तीनCorrect Answer: (c) दोSolution:‘NEUTRAL’ के अक्षरों को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित करने के बाद, हमारे पास है AELNRTU इसलिए, अपरिवर्तित अक्षरों की संख्या = 2 (E और R)Submit Quiz12345Next »