कलेंडर (भाग-II)

Total Questions: 28

1. यदि 11 जून 1987 को गुरुवार है, तो 4 दिसंबर 1989 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा? [SSC MTS 14/09/2023 (3rd Shift)]

Correct Answer: (b) सोमवार
Solution:11 जून 1987 और 11 जून 1989 के बीच विषम दिनों की संख्या = 2 + 1 = 3
11 जून 1989 और 4 दिसम्बर 1989 के बीच विषम दिनों की संख्या = 19 + 3 + 3 + 2 + 3 + 2 + 4 = 36
विषम दिनोंकी कुल संख्या = 36 + 3 = 39. 39 को 7 से विभाजित करने पर हमें शेष 4 प्राप्त होता है।
गुरूवार + 4 = सोमवार

2. यदि 17 अप्रैल 1992 को शुक्रवार है, तो 10 अक्टूबर 1993 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा ? [SSC CHSL 02/08/2023 (1st Shift)]

Correct Answer: (a) रविवार
Solution:

3. यदि 11 अगस्त 2004 को बुधवार है, तो 11 फरवरी 2006 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा ? [SSC CHSL 03/08/2023 (1st Shift)]

Correct Answer: (d) शनिवार
Solution:

4. यदि परसों सोमवार होगा, तो आज से 50 दिन पहले सप्ताह का कौन सा दिन था ? [SSC CHSL 03/08/2023 (3rd Shift)]

Correct Answer: (a) शुक्रवार
Solution:यदि परसों सोमवार होगा तो इसका अर्थ है कि आज शनिवार है।
50 दिनों में विषम दिनों की संख्या = (50 ÷ 7) = 1 विषम दिन
आवश्यक दिन = शनिवार - 1 = शुक्रवार

5. यदि महीने का 20वां दिन सोमवार से पहले, चौथे दिन पड़ता है, तो उस महीने की पहली तारीख को सप्ताह का कोन सा दिन होगा? [SSC CHSL 03/08/2023 (4th Shift)]

Correct Answer: (a) शनिवार
Solution:महीने की 20 तारीख सोमवार से 4 दिन पहले पड़ती है। इसका मतलब है कि महीने
की 20 तारीख को गुरुवार है।
हम जानते हैं कि हर 7 दिन के बाद/पहले वही
दिन दोहराया जाता है
20वाँ दिन - 7 दिन = महीने का 13वाँ दिन
13वां दिन - 7 दिन= महीने का 6वां दिन
अब हम महीने के छठे दिन पर पहुंच गए हैं. हमें
महीने की पहली तारीख तक पहुंचना है
6वाँ दिन - 5 दिन = महीने का पहला दिन गुरुवार - 5 दिन = शनिवार

6. यदि कल गुरुवार था, तो आज से 73 दिन पहले सप्ताह का कौन सा दिन था? [SSC CHSL 07/08/2023 (1st Shift)]

Correct Answer: (a) मंगलवार
Solution:दिया गया है:- कल गुरुवार था इसका मतलब आज शुक्रवार है।
हमें यह गणना करनी होगी कि आज से 73 दिन पहले कौन सा दिन था
विषम दिनों की संख्या = 73 ÷ 7 . शेष = 3 शुक्रवार - 3 दिन = मंगलवार

7. शीला ने बुधवार, 10 अप्रैल 2019 को अपना जन्मदिन मनाया। 2023 में उसके जन्मदिन पर सप्ताह का कौन सा दिन होगा? [SSC CHSL 07/08/2023 (3rd Shift)]

Correct Answer: (d) सोमवार
Solution:10 अप्रैल 2019 से 10 अप्रैल 2023 के बीच विषम संख्या = 2 + 1 + 1 + 1 = 5
⇒ बुधवार + 5 दिन = सोमवार

8. यदि 20 मार्च 2001 को मंगलवार है, तो 23 अप्रैल 2021 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा? [SSC CHSL 07/08/2023 (4th Shift)]

Correct Answer: (a) शुक्रवार
Solution:20 मार्च 2001 और 20 मार्च 2021 के
बीच विषम दिनों की संख्या
1 + 1 + 2 + 1 + 1 + 1 + 2 + 1 + 1 + 1 + 2 +
1 + 1 + 1 + 2 + 1 + 1 + 1 + 2 + 1 =
25 विषम दिन
20 मार्च 2021 से 23 अप्रैल 2021 के बीच विषम
दिनों की संख्या = 11 + 23 = 34 विषम दिन
कुल विषम दिनों की संख्या = 59 विषम दिन या 3
विषम दिन
⇒ मंगलवार + 3 = शुक्रवार

9. यदि 21 फरवरी 2017 को मंगलवार था, तो 5 फरवरी 2025 को सप्ताह का कौन सा दिन होगा? (2020 और 2024 लीप वर्ष हैं।) [SSC CHSL 08/08/2023 (3rd Shift)]

Correct Answer: (d) बुधवार
Solution:हम जानते हैं कि वही दिन हर 7 दिन
के बाद/पहले आता है
5 फरवरी 2017 तक पहुंचने के लिए हमें 16 दिन
पीछे जाना होगा.
21 फरवरी - 14 दिन = 7 फरवरी = मंगलवार
7 फरवरी - 2 दिन = 5 फरवरी = रविवार
5 फरवरी 2017 से 5 फरवरी 2025 के बीच
विषम दिनों की संख्या =
1 + 1 + 2 + 1 + 1 + 1 + 2 + 1 = 10
10 ÷7 = शेष = 3
रविवार + 3 दिन = बुधवार

10. यदि 22 सितंबर 1982 को बुधवार है, तो 7 दिसंबर 1991 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा? [SSC CHSL 09/08/2023 (3rd Shift)]

Correct Answer: (b) शनिवार
Solution:22 सितम्बर 1982 से 22 सितम्बर 1991 तक विषम दिनों की संख्या
1 + 2 + 1 + 1 + 1 + 2 +1 + 1 +1 = 11
23 सितम्बर 1991 से 7 दिसंबर 1991 तक विषम दिनों की संख्या
8 + 31 + 30 + 7 = 76, अब 76 + 11 = 87
87 को 7 से भाग देने पर प्राप्त शेषफल = 3 इसलिए बुधवार + 3 = शनिवार