दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 TGT कम्प्यूटर विज्ञान 24-06-2023 (Shift-II)Total Questions: 1001. दिये गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/ते है/हैं।कथनःA. सभी बत्तखें, बिल्लियाँ हैं।B. सभी बिल्लियाँ, शेर हैं।C. कुछ शेर, जंगल हैं।निष्कर्ष :I. कोई शेर, बिल्लियाँ नहीं हैं।II. कोई बिल्ली, बत्तख नहीं है।III. सभी बत्तखें, शेर हैं।(a) केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं(b) केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।(c) केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं(d) सभी निष्कर्ष I, II और III अनुसरण करते हैंCorrect Answer: (b) केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।Solution:प्रश्नानुसार, वेन आरेख निम्नवत् है-निष्कर्षः- 1(✗)II (✗)III (✓)अतः केवल निष्कर्ष III सही है2. छः मित्र, A, B, C, D, E, और F, एक गोल मेज के परितः केन्द्र की ओर अभिमुख होकर और एक दूसरे से समान दूरी पर बैठे हैं। A, C के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। D, B के सामने बैठा है। F, B के ठीक दाएं बैठा है। E के दाएं से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?(a) F(b) A(c) B(d) DCorrect Answer: (a) FSolution:प्रश्नानुसार, बैठने का व्यवस्था क्रम निम्नवत् है-अतः क्रम से स्पष्ट है कि E के दायें दूसरे स्थान पर F बैठा है।3. उस वैकल्पिक आकृति का चयन करें जिसमें दी गई आकृति (X) सन्निहित है।(a) 4(b) 1(c) 3(d) 2Correct Answer: (b) 1Solution:विकल्प (b) की आकृति में प्रश्न आकृति (x) सन्निहित4. चार संख्या-युग्म दिए गए हैं, जिनमें से तीन किसी प्रकार से एक जैसे हैं और एक असंगत है। उस असंगत संख्या-युग्म का चयन करें।(a) 29-78.3(b) 19-47.5(c) 17-42.5(d) 23-57.5Correct Answer: (a) 29-78.3Solution:दिए गए विकल्पों से-(a) 29 - 78.3 = 29 × 2.5=72.5 ≠ 78.3(b) 19 - 47.5 = 19 × 2.5 = 47.5(c) 17 - 42.5 = 17 × 2.5 = 42.5(d) 23 - 57.5 = 23 × 2.5 = 57.5अतः विकल्प (a) अन्य सभी से भिन्न है।5. दिए गए विकल्पों में से उस अक्षर-समूह का चयन करें जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) को प्रतिस्थापित कर सकता है।HXK, MUC, ?, WOP, BLK(a) RSV(b) RRU(c) RRV(d) SRVCorrect Answer: (c) RRVSolution:अक्षर श्रृंखला निम्नवत् है-अतः ? = RRV6. निम्नलिखित समीकरण को संतुलित करने के लिए किन दो चिन्हों को आपस में बदला जाना चाहिए?100 ÷ 20 + 67 - 64 × 16 = 2063(a) + और -(b) ÷ और ×(c) × और -(d) ÷ और +Correct Answer: (b) ÷ और ×Solution:विकल्प (b) से-100 ÷ 20 + 67 - 64 × 16 = 2063विकल्प (b) के अनुसार चिन्ह परिवर्तित करके हल करने पर-100 × 20 + 67 - 64 ÷ 16 = 20632000 + 67 - 4 = 20632000 + 63 = 20632063 = 2063L.H.S = R.H.S.अतः विकल्प (b) सही है।7. दर्पण को दाईं ओर रखे जाने पर, उससे दी गई आकृति की बनने वाली सही दर्पण छवि का चयन करें। (a)(b)(c)(d)Correct Answer: (b)Solution:दी गई आकृति के दाईं ओर दर्पण रखने पर प्राप्त प्रतिबिम्ब विकल्प (b) की आकृति के समान बनेगी।8. एक ही पासे की तीन अलग-अलग स्थितियां दिखाई गई हैं। कौन सा पैटर्न '०' दर्शाने वाले फलक के विपरीत फलक पर होगा?(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (d)Solution:पासा 2 व 3 से-अतः '०' का विपरीत फलक d होगा।9. सुबह, बिन्दु A से, एक आदमी सूर्य की दिशा में 10m चलना शुरू करता है, और फिर दाएं मुड़ता है और 10m चलता है। फिर से, वह दाएं मुड़ता है और 10m चलता है, और फिर बाईं दिशा में फिर से मुड़ता है और 10m चलता है। इसके बाद वह सूर्य की दिशा में 20m चलता है और अंत में उत्तर दिशा की ओर 20 m चलता है। अब वह अपने शुरूआती बिंदु से किस दिशा में और कितनी दूरी पर है?(a) 10 m, पूर्व(b) 20 m, पूर्व(c) 20 m, पश्चिम(d) 10 m, पश्चिमCorrect Answer: (b) 20 m, पूर्वSolution:प्रश्नानुसार दिशा आरेख निम्नवत् है-नोटः- सूर्य सुबह के समय में हमेशा पूर्व दिशा में होता है।अतः दिशा आरेख से स्पष्ट है कि A अपने शुरूआती बिन्दु से 20 m पूर्व दिशा में है।10. एक परिवार में 3 पिता, 3 माताएँ, 3 पुत्रियाँ, 3 पुत्र, 2 भतीजियाँ, 2 भतीजे, 1 दामाद और 1 बहू हैं। परिवार में न्यूनतम कितने सदस्य हैं?(a) 12(b) 13(c) 10(d) 11Correct Answer: (c) 10Solution:प्रश्नानुसार, सम्बन्ध आरेख निम्नवत् है-अतः परिवार में सदस्यों की न्यूनतम संख्या 10 है।Submit Quiz12345678910Next »