पादप हॉर्मोन (पादप कार्यिकी)

Total Questions: 11

1. निम्नलिखित में कौन-सा पादप हॉर्मोन नहीं है? [U.P.P.C.S (Mains) 2011]

Correct Answer: (c) इंसुलिन
Solution:इंसुलिन अग्न्याशय या पेंक्रियाज के अंतःस्रावी भाग लैंगरहँस द्वीपिकाओं की बीटा कोशिकाओं से स्रावित होने वाला जंतु हॉर्मोन है। इसकी कमी से मधुमेह रोग हो जाता है। प्रश्नगत अन्य विकल्प पादप हॉर्मोन हैं।

2. निम्न में से कौन-सा पादप हॉर्मोन है? [U.P.P.C.S. (Pre) (Re. Exam) 2015 U.P.P.C.S. (Mains) 2016 U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2021]

Correct Answer: (d) साइटोकाइनिन
Solution:सामान्यतः पादप हॉर्मोनों के पांच प्रमुख वर्ग होते हैं-

(i) एबसिसिक अम्ल (ii) ऑक्सिन, (iii) साइटोकाइनिन,  (iv) एथिलीन, (v) जिबरेलिन।

3. निम्न में से कौन-सा पौध वृद्धि हॉर्मोन (प्लांट हार्मोन) है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (d) साइटोकाइनिन
Solution:सामान्यतः पादप हॉर्मोनों के पांच प्रमुख वर्ग होते हैं-

(i) एबसिसिक अम्ल (ii) ऑक्सिन, (iii) साइटोकाइनिन,  (iv) एथिलीन, (v) जिबरेलिन।

4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक पादप हॉर्मोन है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) साइटोकाइनिन
Solution:पादप हॉर्मोन पौधों में प्राकृतिक रूप से उत्पन्न होने वाले विशेष कार्बनिक यौगिक होते हैं। ये परिवहन के उपरांत पौधों के विभिन्न अंगों में अति लघु मात्रा में पहुंचकर वृद्धि एवं अनेक उपापचयी क्रियाओं को प्रभावित तथा नियंत्रित करते हैं। ऑक्सिन, जिबरेलिन, साइटोकाइनिन, एवसिसिक अम्ल एवं एथिलीन पादप हॉर्मोन के प्रमुख उदाहरण है।

5. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए। [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

सूची-I (पादप हॉर्मोन)

सूची-II (कार्य)

A. ऑक्सिन

1. कोशिका वृद्धि

B. जिबरेलिन

2. कोशिका विभाजन

C. साइटोकाइनीन

3. वृद्धि अवरोधक

D. एबसिसिक अम्ल

4. शिखर प्रधानता

कूट:

ABCD
(a)2341
(b)4123
(c)3421
(d)4132
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलन है-
पादप हॉर्मोनकार्य 
ऑक्सिनशिखर प्रधानता
जिबरेलिनकोशिका वृद्धि
साइटोकिनिनकोशिका विभाजन
एब्सिसिक अम्लवृद्धि अवरोधक

6. सूखा सहिष्णुता से संबंधित हॉर्मोन है- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) एबसिसिक अम्ल
Solution:सूखे के प्रति सहनशील पौधे सूखे की परिस्थितियों में एबसिसिक अम्ल नामक पादप हॉर्मोन का संश्लेषण करते हैं, जिससे उन्हें जल को संरक्षित करने में मदद मिलती है।

7. गैसीय स्थिति में पाया जाने वाला हॉर्मोन है- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) एथिलीन
Solution:

एथिलीन एक पादप हॉर्मोन है, जो गैसीय अवस्था में पाया जाता है।

8. हरे फलों को कृत्रिम ढंग से पकाने हेतु प्रयुक्त गैस है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (a) एसीटिलीन
Solution:

'प्रीवेंशन ऑफ फूड एडल्ट्रेशन रूल, 1955 की धारा 44 एए के तहत एसिटिलीन गैस से फलों को पकाने पर प्रतिबंध है। फलों को पकाने में प्रयुक्त होने वाले कैल्शियम कार्बाइड में आर्सेनिक और फॉस्फोरस पाया जाता है। कैल्शियम कार्बाइड वातावरण में मौजूद नमी से प्रतिक्रिया कर एसिटिलीन गैस बनाता है, जिससे फल पकता है। फलों को कृत्रिम रूप से पकाने हेतु कार्बाइड के मुकाबले एथिलीन को अधिक सुरक्षित और स्वीकार्य माना जाता है। एथिलीन एक पादप हॉर्मोन है।

9. कच्चे फल को पकाने के लिए जिस गैस का प्रयोग होता है, वह है- [Jharkhand P.C.S. (Pre.) 2010 U.P. Lower Sub. (Pre) 2008 U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (b) एसीटिलीन
Solution:'प्रीवेंशन ऑफ फूड एडल्ट्रेशन रूल, 1955 की धारा 44 एए के तहत एसिटिलीन गैस से फलों को पकाने पर प्रतिबंध है। फलों को पकाने में प्रयुक्त होने वाले कैल्शियम कार्बाइड में आर्सेनिक और फॉस्फोरस पाया जाता है। कैल्शियम कार्बाइड वातावरण में मौजूद नमी से प्रतिक्रिया कर एसिटिलीन गैस बनाता है, जिससे फल पकता है। फलों को कृत्रिम रूप से पकाने हेतु कार्बाइड के मुकाबले एथिलीन को अधिक सुरक्षित और स्वीकार्य माना जाता है। एथिलीन एक पादप हॉर्मोन है।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा पादप हॉर्मोन मुख्यतः फल परिपक्वता के लिए उत्तरदायी है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2009 U.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (c) एथिलीन
Solution:'प्रीवेंशन ऑफ फूड एडल्ट्रेशन रूल, 1955 की धारा 44 एए के तहत एसिटिलीन गैस से फलों को पकाने पर प्रतिबंध है। फलों को पकाने में प्रयुक्त होने वाले कैल्शियम कार्बाइड में आर्सेनिक और फॉस्फोरस पाया जाता है। कैल्शियम कार्बाइड वातावरण में मौजूद नमी से प्रतिक्रिया कर एसिटिलीन गैस बनाता है, जिससे फल पकता है। फलों को कृत्रिम रूप से पकाने हेतु कार्बाइड के मुकाबले एथिलीन को अधिक सुरक्षित और स्वीकार्य माना जाता है। एथिलीन एक पादप हॉर्मोन है।