Solution:उच्च उत्पादक दर “सघन कृषि" के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है। सघन कृषि में चावल की फसल की प्रमुखता है। इस प्रकार की कृषि उन भागों में की जाती है जहाँ जनसंख्या अधिक पाई जाती है किंतु कृषि योग्य भूमि कम या जनसंख्या की तुलना में कम पाई जाती है। इस प्रकार की कृषि में थोड़ी भूमि से अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है।
अधिक उत्पादन के लिये एक ही खेत पर वर्ष में कई फसलें उगाई जाती हैं। और सिचाई, उर्वरक, उत्तम बीज आदि का प्रयोग किया जाता है। इस प्रकार की कृषि भारत, चीन, जर्मनी, फ्रांस, जापान तथा थाइलैण्ड आदि देशों में की जाती है।