Solution:मलवा हिमस्खलन (Debris Avalanche) भूआकृतिक परिघटना तीव्रतम रूप से घटित होती है। बृहत् संचलन के अंतर्गत वे सभी संचलन आते हैं, जिनमें शैलों का बृहत् मलवा गुरुत्त्वाकर्षण के सीधे प्रभाव के कारण ढाल के अनुरूप स्थानांतरित होता है।
इसका तात्पर्य है कि वायु, जल, हिम ही अपने साथ एक स्थान से दूसरे स्थान तक मलवा नहीं ढोते, अपितु मलवा भी अपने से साथ वायु, जल या हिम ले जाते हैं।
असंबद्ध कमजोर पदार्थ, छिछले संस्तर वाली शैलें, भ्रंश, तीव्रता से झुके हुए संस्तर, खड़े भृगु या तीव्र ढाल, मूसलाधार वर्षा तथा वनस्पति का अभाव बृहत् संचलन में सहायक होते है।
नोट:- उपर्ययुक्त में सभी विकल्प तीव्र संचलन के अंतर्गत शामिल हैं, किन्तु मलवा हिमस्खलन सर्वाधिक तीव्र गति से घटित होता।