जनजातियां एवं उनकी गतिविधियां (झारखंड)

Total Questions: 28

1. निम्नलिखित में से कौन आदिम जनजाति है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) कोरबा
Solution:झारखंड की 32 जनजातियों में से आठ जनजातियां 'आदिम जनजाति समूह' (Primitive Tribe Groups) में आती हैं। इनमें असुर, बिरहोर, बिरजिया, कोरवा, परहिया (बैगा), सवर, मल पहाड़िया और सौरिया पहाड़िया शामिल हैं। झारखंड की कुल जनसंख्या का 26.21 प्रतिशत भाग जनजातियों का है। 2011 की जनगणना के अनुसार, आदिम जनजातियों की जनसंख्या 2.23 लाख है।

2. 'अंडी' और 'ओपोरतिपि' नाम से प्रचलित विवाह किस आदिवासी समुदाय से संबंधित है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) हो
Solution:'अंडी' और 'ओपोरतिपि' नाम से प्रचलित विवाह 'हो' (Ho) आदिवासी समुदाय से संबंधित है। जहां 'अंडी' (Andi) से तात्पर्य वार्ता के द्वारा विवाह, जबकि 'ओपोरतिपि' (Oportipi) से तात्पर्य अपहरण के द्वारा विवाह से है।

3. 'थेनदिरी' एवं 'बिददिरी' संस्कार जुड़े हैं- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (c) मुंडा अंत्येष्टि से
Solution:'थेनदिरी' (Thendiri) एवं बिददिरी (Bidadiri) संस्कार मुंडा अंत्येष्टि से जुड़े हैं।

4. झारखंड में कुल 30 आदिवासी समुदाय हैं, इनमें से अधिकांश जनजातियों का स्रोत है- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2003]

Correct Answer: (a) प्रोटो-ऑस्ट्रेलॉयड
Solution:भारत की अधिकांश जनजातियां प्रोटो-ऑस्ट्रेलॉयड समूह की हैं। झारखंड के कुल 32 आदिवासी समुदायों में से अधिकांश जनजातियों का स्रोत यही प्रोटो-ऑस्ट्रेलॉयड है।

5. सोहराई त्योहार दीपावली के दूसरे दिन झारखंड में किसके महिमा में मनाई जाती है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) जानवर धन
Solution:सोहराई त्योहार झारखंड की संथाल जनजातियों का एक लोकप्रिय त्योहार है। यह मवेशियों के साथ जुड़ा हुआ है और दीपावली के दौरान मनाया जाता है। त्योहार के दौरान मवेशियों को स्नान कराया जाता है और उनकी पूजा की जाती है।

6. सोहराई किस जनजाति का सबसे बड़ा त्योहार है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (b) संथाल
Solution:सोहराई त्योहार झारखंड की संथाल जनजातियों का एक लोकप्रिय त्योहार है। यह मवेशियों के साथ जुड़ा हुआ है और दीपावली के दौरान मनाया जाता है। त्योहार के दौरान मवेशियों को स्नान कराया जाता है और उनकी पूजा की जाती है।

7. झारखंड में आदिवासियों के फूलों के त्योहार का नाम क्या है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (b) बाहा
Solution:झारखंड में संथाल जनजातियों द्वारा 'फूलों का त्योहार मनाया जाता है, जिसे 'बाहा' कहते हैं। इस त्योहार में साल तथा महुआ के फूलों के साथ अन्य धार्मिक महत्त्वपूर्ण वस्तुओं का प्रयोग किया जाता है।

8. संख्या की दृष्टि से झारखंड की सबसे बड़ी जनजाति है- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2003]

Correct Answer: (c) संथाल
Solution:संख्या की दृष्टि से झारखंड की सबसे बड़ी जनजाति संथाल है, जिनकी संख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 27,54,723 है। झारखंड की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति उरांव (17,16,618) तथा तीसरी सबसे बड़ी जनजाति मुंडा (12,29,221) है।

9. संथालों के सामुदायिक व्यवस्था में मांझी का उपप्रधान कौन था? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) पारानिक
Solution:संथाल भारत के झारखंड (विशेषकर संथाल परगना) राज्य में आदिवासी समूह है। झारखंड के अतिरिक्त प. बंगाल, ओडिशा, असम आदि राज्यों में भी इनकी आबादी पाई जाती है। संथालों के सामुदायिक व्यवस्था में मांझी का उपप्रधान 'पारानिक' होता था। पारानिक, न्याय एवं निर्णय निर्माण की प्रक्रिया में मांझी की सहायता करता था।

10. ..................आदिवासियों में विधवा पुनर्विवाह, को 'मैयारी' कहते हैं। [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) कोरवा
Solution:कोरवा आदिवासियों में विधवा पुनर्विवाह को 'मैयारी' कहते हैं। कोरया जनजाति की अपनी पंचायत होती है, जिसे 'मैयारी' कहते हैं।