A. कुहरा, जमीन के समीप का बादल है।
B. ओस, सतह पर जल की बूंदों का अप्रत्यक्ष निक्षेपण है।
C. तुषार पाला, वनस्पति पर जल की बूंदों का निक्षेप है।
D. हिम, जमा हुआ (हिमशीतित) वर्षण है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
Correct Answer: (a) केवल B और C
Solution:कुहरा, जमीन के समीप का बादल है। जब बहुत अधिक मात्रा में जलवाष्प से भरी हुई वायु संहति अचानक नीचे की हुई वायु ओर गिरती है तब छोटे-छोटे धूल के कणों के ऊपर ही संघनन की प्रक्रिया होती है। इसलिए कोहरा एक बादल है जिनका आधार सतह पर या सतह के बहुत नजदीक होता है। ओस, सतह पर जल की बूंदों का प्रत्यक्ष निक्षेपण है। ओस के बनने के लिए यह आवश्यक है कि ओसांक जमाव बिंदु से ऊपर हो। तुषार ठण्डी सतहों पर बनता है, जब संघनन तापमान के जमाव बिन्दु से नीचे (O°C) चले जाने पर होता है अर्थात् ओसांक जमाव बिंदु पर या उसके नीचे होता है। हिम, जमा हुआ (हिमशीतित) वर्षण है। जलवाष्प के संघनन के बाद नमी के मुक्त होने की अवस्था को वर्षण कहते हैं। यह द्रव या ठोस अवस्था में हो सकता है। वर्षण जब पानी के रूप में होता है उसे वर्षा कहा जाता है, जब तापमान O°C से कम होता है, तब वर्षण हिमलों के रूप में होता है जिसे हिमपात कहते हैं। अतः कथन B और C सही नहीं हैं।