यूजीसी NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2019 (समाजशास्त्र)

Total Questions: 100

1. किसी सामाजिक घटना के संदर्भ में प्रश्न 'ऐसा क्यों है' किस प्रकार के अनुसंधान पद्धति के लिए महत्वपूर्ण है?

(A) अन्वेषणात्मक
(B) विवरणात्मक
(C) व्याख्यात्मक
(D) प्रयोगात्मक
सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (c) (C) और (D)
Solution:

किसी सामाजिक घटना के सन्दर्भ में प्रश्न 'ऐसा क्यों है', व्याख्यात्मक तथा प्रयोगात्मक अनुसंधान पद्धति के लिए महत्वपूर्ण है। व्याख्यात्मक शोध एक ऐसी शोध है जिसका उद्देश्य विषय या समस्या के संबंध में यथार्थ या वास्तविक तथ्यों को एकत्रित कर उसके आधार पर एक विवरण प्रस्तुत करना है तथा प्रयोगात्मक या परीक्षणात्मक शोध का सामाजिक विज्ञानों में वही महत्व है जो भौतिक विज्ञानों में प्रयोगशाला पद्धति का है।

2. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान करें:

सूची–I (समाजशास्त्री)सूची–II (पुस्तक)
(A) के. एम. कपाड़िया(i) ह्यूमन सोसाइटी
(B) जी. पी. मर्डॉक(ii) मैरिज एंड फैमिली इन इंडिया
(C) किंग्सले डेविस(iii) सोशल स्ट्रक्चर
(D) पी. एन. प्रभु(iv) हिंदू सोशल ऑर्गनाइजेशन

सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (a) (A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(i), (D)-(iv)
Solution:

सुमेलित सूची निम्न प्रकार है-

3. दुर्खाईम के अनुसार 'सामाजिक तथ्य' के संबंध में कौन सा विकल्प सही है?

(A) यह किसी प्रदत्त समाज में सामान्य है
(B) यह प्रत्येक व्यक्ति में सामान्य है।
(C) यह वस्तु के समान है
(D) यह किसी व्यक्ति पर दबाव नहीं डालता है
सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (d) (A) और (C)
Solution:

दुखम ने सामाजिक तथ्य को एक वस्तु की तरह माना है और यह बतलाया है कि सामाजिक तथ्य क्रिया करने का एक स्थायी अथवा अस्थायी तरीका है जो व्यक्ति पर बाहरी दबाव डालने में समर्थ होता है अथवा पुनः क्रिया करने का एक तरीका है जो किसी समाज में सामान्य रूप से पाया जाता है, किन्तु साथ ही साथ जो व्यक्तिगत अभिव्यक्तियों से स्वतंत्र पृथक अस्तित्व रखता है।

4. प्रौद्योगिकी के स्वरूप को उस समय अवधि के साथ मिलायें जिसमें वे सामान्यतः प्रारम्भ एवं विकसित हुए

प्रौद्योगिकी का स्वरूपसमय अवधि
(A) इलेक्ट्रॉनिक गणना, आणविक शक्ति, जैविक अभियांत्रिकी(i) मध्यकालीन अवधि
(B) टेक्सटाइल, खनन, धातु विज्ञान(ii) 19वीं शताब्दी
(C) चीनी मिल, कागज मिल, विंड मिल(iii) 18वीं शताब्दी
(D) परिवहन, निर्माण, विनिर्माण(iv) 20वीं–21वीं शताब्दी

सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (b) (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(i), (D)-(ii)
Solution:

सुमेलित-

प्रौद्योगिकी का स्वरूपसमय अवधि
इलेक्ट्रॉनिक गणना, आणविक शक्ति, जैविक अभियांत्रिकी20वीं–21वीं शताब्दी
टेक्सटाइल, खनन, धातु विज्ञान18वीं शताब्दी
चीनी मिल, कागज मिल, विंड मिलमध्यकालीन अवधि
परिवहन, निर्माण, विनिर्माण19वीं शताब्दी

5. निम्नलिखित प्रौद्योगिकीय क्रांतियों को काल क्रमानुसार व्यवस्थित करें:

(A) हरित क्रांति
(B) मुद्रण क्रांति (Printing reovlution)
(C) औद्योगिक क्रांति
(D) जैव-प्रौद्योगिकी क्रांति सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (b) (B), (C), (A), (D)
Solution:

प्रौद्योगिकीय क्रान्तियों का काल क्रमानुसार इस प्रकार है-

क्रांतिसमय
मुद्रण क्रांति15वीं शताब्दी
औद्योगिक क्रांति18वीं शताब्दी (1960 ई.)
हरित क्रांति20वीं शताब्दी (भारत में 1967–68)
जैव प्रौद्योगिकी क्रांति20वीं शताब्दी (1970)

6. निम्नलिखित में किसने मीडिया की संकल्पना एक 'सांस्कृतिक उद्योग' के रूप में की है?

Correct Answer: (c) नव-मार्क्सवादी
Solution:

नव-मार्क्सवादियों ने मीडिया की संकल्पना एक 'सांस्कृतिक उद्योग'के रूप में की है।

7. भारत के निम्नलिखित कौन-से दो राज्य सर्वाधिक शहरीकृत तथा सबसे कम शहरीकृत है?

(A) तमिलनाडु
(B) केरल
(C) हिमाचल प्रदेश
(D) असम सही विकल्प चुनें

Correct Answer: (b) (A) और (C)
Solution:

जनगणना 2011 के अनुसार भारत के सर्वाधिक शहरीकृत राज्य क्रमशः गोवा (62.2%), मिजोरम (52.1%), तमिलनाडु (48.4%), केरल (47.7%), महाराष्ट्र (45.2%) हैं। जबकि न्यूनतम हिमाचल प्रदेश (10%), बिहार (11.3%), असम (14.1%), ओडिशा (16.7%), मेघालय (20.1%) हैं। अतः प्रश्नानुसार सर्वाधिक शहरीकृत राज्य तमिलनाडु तथा सबसे कम शहरीकृत राज्य हिमाचल प्रदेश है।

8. 2001 की जनगणना के अनुसार भारत में कितने महानगर थे?

Correct Answer: (b) 35
Solution:

जनगणना 2001 के अनुसार भारत में कुल महानगरों की संख्या 35 थी जबकि जनगणना-2011 के अनुसार महानगरों की संख्या 53 हो गयी है, जिसकी संख्या 10 लाख से अधिक है।

9. शास्त्रीय समाजशात्रियों में से किसने भित्र तरीके ये तुलनात्मक विधि का प्रयोग किया है?

(A) इमाईल दुर्खाईम
(B) कार्ल मार्क्स
(C) मैक्स वेबर
(D) आगस्ट कॉम्ट
सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (d) (A) व (C)
Solution:

मैक्स वेबर और इमाईल दुखम ने भित्रमित्र तरीक में तुलनात्मक विधि का प्रयोग किया है। तुलनात्मक विधि पद्धति अध्ययन की वह पद्धति है, जिसके अन्तर्गत दो या दो से अधिक सामाजिक तथ्यों, इकाइयों या समुदायों को अध्ययन का आधार मानते हुए इसकी एक-दूसरे से तुलना की जाती है तथा तुलना के दौरान पाई गयी समान अथवा असमान विशेषताओं के आधार पर सामान्य निष्कर्ष प्रस्तुत किये जाते हैं।

10. किस वर्ष तक वृद्ध लोगों की संख्या 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की संख्या से अधिक होने की संभावना है?

Correct Answer: (a) 2030
Solution:

आर्थिक सर्वेक्षण-2018-19 के अनुसार आने वाले दो दशकों में भारत में जनसंख्या वृद्धि दर में तीव्र गिरावट की संभावना है, साथ ही कुछ राज्य वर्ष 2030 तक वृद्ध समाज की स्थिति की ओर बढ़ने शुरू हो जाएंगे।