यू. जी. सी. NTA नेट परीक्षा दिसम्बर 2020/जून 2021 राजनीति शास्त्र (SHIFT-II)

Total Questions: 100

1. भारत के 'नाभिकीय सिद्धांत' की निम्न में से कौन सी विशेषता नहीं है?

Correct Answer: (c) मित्र राष्ट्रों के विरुद्ध इसका प्रयोग नहीं
Solution:

मई 1998 में शक्ति श्रृंखला के परमाणु परीक्षण के बाद भारत ने स्वयं को परमाण क्षमता संपन्न देश घोषित कर दिया। इसके साथ ही एक परमाणु नीति की आवश्यकता महसूस की गई। वर्ष 1999 में परमाणु नीति का ड्राफ्ट प्रस्तुत किया गया तथा उसके तीन वर्ष से भी अधिक समय पश्चात् सुरक्षा पर कैबिनेट समिति ने परमाणु नीति की घोषणा की। इस नीति की प्रमुख विशेषताएँ निम्न हैं।

(i) भारत में परमाणु शक्ति का मूल उद्देश्य भारत को, परमाणु आक्रमण से सुरक्षित रखना है। इसलिए भारत किसी भी देश के ऊपर पहले परमाणु हमला नहीं करेगा।

(ii) परमाणु प्रतिरोध के निर्माण में अधिकतम विश्वसनीयता प्रभावकारिता और सुरक्षा'की भी आवश्यकता है।

(iii) भारत उन देशों के ऊपर भी परमाणु हमला नहीं करेगा, जिनके पास केवल परंपरागत हथियार है अथवा वे परमाणु शक्ति संपन्न देशों के गठबंधन के साथ नहीं है।

(iv) यदि भारत पर रासायनिक, अथवा सैनिक हथियारों से हमला किया जाता है तभी भारत परमाणु हथियारों का प्रयोग करेगा।

विकल्प (c) भारत की नाभिकीय सिद्धांत की विशेषता नहीं है।

2. "द्वंद कोई युद्ध नहीं है बल्कि यह केवल अंतर का दिखाई पड़ता है मतान्तर, हितों का अंतर न केवल मालिक और कर्मचारी के बीच बल्कि प्रबंधकों के बीच भी, निदेशकों के बीच भी या जहाँ कहीं अंतर दिखाई पड़ते हैं।" यह किसका कथन है?

Correct Answer: (c) मेरी पी.फॉलेट
Solution:

मेरी पार्कर फॉलेट प्रशासनिक सिद्धांत के क्षेत्र में पहली महिला हैं। अपनी पुस्तक क्रिएटिव एक्सपीरियंस (Creative Experience) में उन्होंने निर्दिष्ट किया है कि संघर्ष असंगतताओं का  व्यर्थ प्रकोप नहीं है, बल्कि एक सामान्य प्रक्रिया है जिसके द्वारा सामाजिक रूप से मूल्यवान मतभेद सभी संबंधितों के संवर्धन के लिए खुद को पंजीकृत करते हैं। इसके अलावा उसने तर्क दिया है।

कि संघर्ष न तो अच्छा है और न ही बुरा है और इसका मूल्यांकन नैतिक पूर्वाग्रहों के आधार पर किया जाना चाहिए। संघर्ष युद्ध नहीं है, लेकिन केवल अंतर की उपस्थिति है । इसलिए संघर्ष व्यक्तियों की राय और हितों के बीच का अंतर है। इस तरह के मतभेद न केवल नियोक्ता और कर्मचारियों के बीच होते हैं, बल्कि यह हर जगह भी पैदा हो सकता है। यह प्रत्येक स्तर पर सभी संगठनों की एक सामान्य घटना है।

3. ''राजनीतिक शक्ति बंदूक की नली से निकलती हैं।" यह किसका कथन है?

Correct Answer: (c) माओ त्सेतुंग
Solution:

माओ त्से तुंग पहले मार्क्सवादी विचारक थे जिन्होंने सैन्य शक्ति पर इतना ज्यादा बल दिया है। माओ का मानना था कि मनुष्यों को शक्ति के प्रयोग से ही बदला जा सकता है और सामाजिक परिवर्तन का आधार शक्ति ही है। इसलिए उसने साम्यवादियों को अधिक से अधिक शक्ति अर्जित करने की सलाह दी ताकि चीन में साम्यवादी शासन की स्थापना हो सके ।

उसका प्रसिद्ध कथन है, "राजनीतिक शक्ति बन्दूक की नली से उत्पन्न होती है, इसलिए उसे सैनिक शक्ति से पृथक नहीं किया जा सकता।" अर्थात् सैनिक शक्ति व राजनीतिक शक्ति में गहरा संबंध होता है।

4. एल्टन मेयो द्वारा किये गये "हाथोर्न प्रयोग" का सार निम्नलिखित में से किनमे हैं?

(i) ग्रेट-इल्युमिनेशन एक्सपेरीमेन्ट
(ii) आर्ट ऑफ कटिंग मेटल्स
(iii) ह्यूमैन एटिट्यूड् एंड सेन्टीमेंट्स
(iv)  बैंक वायरिंग एक्सपेरिमेंट

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) (i), (iii) और (iv)केवल
Solution:

एल्टन मेयो द्वारा (1924-1932) में हाथोर्न अध्ययन किया गया। ये अध्ययन शिकागो (अमेरिका के पास) स्थित 'वेस्टर्न इलैक्ट्रिक कंपनी' में चलाया गया जो निम्नलिखित है-

(i) महान प्रकाश प्रयोग (1924-27) ग्रेट-इल्यूमिनेशन एक्सपेरिमेन्ट
(ii) रिले असेंबली टेस्ट रूप प्रयोग (1928)
(iii) समूह साक्षात्कार कार्यक्रम (1928-31) (ह्यूमन एटिटयूड्स एंड सेन्टीमेंट्स)
(iv) बैंक वायरिंग एक्सपेरिमेट (1931-32)

5. साम्राज्यवाद पूंजीवाद का उच्चतम चरण है। यह किसका कथन है?

Correct Answer: (d) वी.ए. लेनिन
Solution:

ब्लादिमीर लेनिन की पुस्तक 'Imperialism is the highest stage of capitalism (1917) है। लेनिन के अनुसार वित्तीय पूंजीवाद है।' उसका प्रसिद्ध कथन है 'साम्राज्यवाद पूंजीवाद का अन्तिम चरण है।' लेनिन के अनुसार, इग्लैण्ड एवं फ्रांस जैसे विकसित पूंजीवादी देश, अफ्रीकी महाद्वीप के देशों का शोषण कर रहे हैं और शोषण से वहाँ के सर्वहारा वर्ग को भी लाभ प्राप्त हो रहा है। इसलिए पूंजीवादी देशों में क्रांति नहीं हो पा रही है।

6. निम्नलिखित में से कौन-सा एक अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के व्यवस्था सिद्धांत का प्रतिपादक नहीं है।

Correct Answer: (b) कार्ल डब्ल्यू डॉयस
Solution:

कार्ल डब्ल्यू डॉयस का संबंध अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के संचार सिद्धांत से है। संचार उपागम के बारे में सर्वप्रथम गणितज्ञ, नार्बर्ट वीनर ने अपने संचार साइबरनेटिक्स, फीड बैक आदि अवधारणाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। परन्तु इसे अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में कार्ल डब्ल्यू डायस ने अपनी पुस्तक नर्वज ऑफ गवर्नमेंट के माध्यम से प्रस्तुत किया। जबकि सी. डब्ल्यू मैनिंग, कथ बोल्डिंग और मॉर्टन केपलॉन का संबंध अंतर्राष्ट्रीय संबंध के व्यवस्था सिद्धांत से है।

नोट- NTA ने अपने FinalAnswer Key में Question No.56 का Ans. (a) C.W. Manning को माना है जो कि गलत है।

7. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (लेखक)सूची-II (ग्रंथ)
(A) ई.एफ. शूमेकर(I) द साइलेन्ट स्प्रिंग
(B) जेम्स लवलॉक(II) द टर्निंग प्वाइंट
(C) एफ. काप्रा(III) गाइयाः ए न्यू लुक एट लाइफ ऑन अर्थ
(D) रसेल कार्सन(IV) स्मॉल इज ब्यूटिफुल: ए स्टडी ऑफ इकॉनॉमिक्स एज इफ पीपल मैटर्ड
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (लेखक)सूची-II (ग्रंथ)
(A) ई.एफ. शूमेकर(IV) स्मॉल इज ब्यूटिफुल: ए स्टडी ऑफ इकॉनॉमिक्स एज इफ पीपल मैटर्ड
(B) जेम्स लवलॉक(III) गाइयाः ए न्यू लुक एट लाइफ ऑन अर्थ
(C) एफ. काप्रा(II) द टर्निंग प्वाइंट
(D) रसेल कार्सन(I) द साइलेन्ट स्प्रिंग

8. निम्नलिखित में से कौन फ्रेडरिक डब्ल्यू टेलर की मौलिक रचनाएं हैं?

(i) पीस रेट सिस्टम
(ii) आन द आर्ट ऑफ कटिंग मेटल्स
(iii) कंस्ट्रक्टिव कन्फलिक्ट्स
(iv) शॉप मैनेजमेंट

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) (i), (ii) और (iv) केवल
Solution:

फ्रेडरिक टेलर ने 20वीं सदी के पहले दशक में वैज्ञानिक प्रबंधन का प्रतिपादन किया। यह प्रशासन का पहला सामंजस्यपूर्ण सिद्धांत है। वैज्ञानिक प्रबंधन 'टेलरवाद' के रूप में भी जाना जाता है। टेलर की मौलिक रचनाएँ निम्न हैं-

• ए पीस रेट सिस्टम (1895)
• शॉप मैनेजमेंट (1903)
• आर्ट ऑफ कटिंग मेटल्स (1906)
• प्रिसिंपल ऑफ साइटिफिक मैनेजमेंट (1911)

9. निम्नलिखित प्रशासनिक आधार समितियां आयोगों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए:

(i) प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग
(ii) गोपालस्वामी आयंगर समिति
(iii) गोरवाला समिति
(iv) सतीश चंद्र समिति

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (b) (ii), (iii), (i), (iv)
Solution:

प्रशासनिक आधार समितियों आयोगों को सही कालक्रम निम्न है-

गोपाल स्वामी आयंगर समिति (1949)
गोरवाला समिति (1951)
शासनिक सुधार आयोग (1966)
सतीश चन्द्र समिति (1989)

10. भारत सरकार के 'थिंक टैंक' के रूप में कार्य करने के लिए भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

Correct Answer: (d) मार्च, 1954
Solution:भारत सरकार के थिंक टैंक के रूप में कार्य करने के लिए पॉल एच एप्पलबी समिति की सिफारिश पर मार्च 1954 में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की स्थापना हुई थी। इस अर्द्धसरकारी संस्था के निम्नलिखित कार्य होते हैं-

• केन्द्र सरकार राज्य सरकारों और सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों के लिए रिफ्रेशर कोर्स आयोजित करना।
• प्रशासनिक अनुसंधान ।
• इंडियन जर्नल ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का प्रकाशन ।
• लोक प्रशासन के विश्वविद्यालय स्तर के अध्यापकों के लिए यह अल्पकालीन पाठ्यक्रम आयोजित कर रहा है।