NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, जून 2023 समाजशास्त्र

Total Questions: 100

1. मार्क्सवादी पूंजी की जैविक रचना में निम्नांकित में से किनका परिकलन किया जाता है:

Correct Answer: (d) लाभ और अधिशेष मूल्य
Solution:मार्क्सवादी पूंजी की जैविक रचना में स्थिर पूंजी और परिवर्त्य पूंजी का परिकलन किया जाता है। मार्क्स पूंजी की जैविक संरचना को "पूंजी की मूल्य संरचना, जहां तक यह इसकी तकनीकी संरचना द्वारा निर्धारित होती है और बाद के परिवर्तनों को प्रतिबिंबित करती है" के रूप में परिभाषित करती है। पूंजी की तकनीकी संरचना 'स्थिर पूंजी (संयंत्र, उपकरण और सामग्री) और परिवर्तनीय पूंजी (मजदूरी, श्रमिक) के तत्वों के बीच संबंध को मापती है।

2. प्राच्यवाद पर चर्चा में एडवर्ड सइद के कथनों की मुख्य सैद्धांतिक आधारिका कौन-सी थी?

A.  ज्ञान का पुरातत्त्व विज्ञान
B. निवास का पुरातत्त्व विज्ञान
C.  विवाह का पुरातत्त्व विज्ञान
D.  शक्ति का पुरातत्त्व विज्ञान
E.  संबंधो का पुरातत्त्व विज्ञान

नीचे दिए गए विकल्पों मे से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल A और D
Solution:प्राच्यवाद पर चर्चा में एडवर्ड सइद के कथनों की मुख्य सैद्धांतिक आधार ज्ञान का पुरातत्व विज्ञान एवं शक्ति का पुरातत्व विज्ञान था। एडवर्ड सइद ने कहा कि “प्राच्यवाद ने केवल औपनिवेशिक काल के दौरान, बल्कि वर्तमान में भी पश्चिम के राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक प्रभुत्व को सक्षम बनाता है।

3. निम्नांकित कृषक आंदोलनों को कालक्रम में व्यवस्थित कीजिए:

A. तिभागा आंदोलन
B. चम्पारण आंदोलन
C. तेलंगाना आंदोलन
D. नक्सलबाड़ी आंदोलन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) B, A,C, D
Solution:निम्नांकित कृषक आंदोलनों को कालक्रम इस प्रकार है-
चम्पारण आंदोलन
तिभागा आंदोलन
तेलंगाना आंदोलन
नक्सलबाड़ी आंदोलन

4. सिविलाइजिंग द सैवेज पुस्तक किसने लिखी ?

Correct Answer: (e) *
Solution:'सिविलाइजिंग द सैवेज' नामक पुस्तक के लेखक वेरियर एल्विन है।
नोट- NTA ने इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया है।

5. जनजाति जाति सातत्य के पक्षधर है :

Correct Answer: (c) सुरजीत सिन्हा
Solution:रॉबर्ट रेडफील्ड के शिष्य सुरजीत सिन्हा मुख्यतः बराभूम |के भूमिज तथा बस्तर की जनजातियों के अतिरिक्त जाति-व्यवस्था पर भी कार्य किया है। उन्होंने जनजाति जाति सातत्य, भूमिज हिन्दू अन्तक्रिया, जनजाति-कृषक सातत्य, जनजातियों और जातियों के सामाजिक गतिशीलता और आंदोलन, जनजाति एकजुटता संबंधी आंदोलन, मसीही आंदोलन जैसे अनेक विषयों पर कार्य किया है।

6. अप्रत्यक्ष प्रच्छन्न पाठ्यचर्या के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था?

Correct Answer: (c) इवान इलिच
Solution:अप्रत्यक्ष प्रच्छत्र पाठ्यचर्या के सिद्धांत का प्रतिपादन इवान इलिच ने किया था।

7. निम्नांकित में से किन का तर्क है कि धर्म का मुख्य कार्य समाज में व्यवस्था बनाए रखना है:

Correct Answer: (d) इमाइल दुखम
Solution:इमाइल दुखम का तर्क है कि धर्म का मुख्य कार्य समाज में व्यवस्था बनाए रखना है। दुखम के अनुसार, पवित्र वस्तुएं समुदाय और समाज के एकत्व भाव को प्रतीकात्मक रूप से अभिव्यक्त करती है। धार्मिक संस्कृति सामूहिक मूल्यों द्वारा निर्मित हुआ करती है जिसमें समाज की एकता और व्यक्तित्व की स्पष्ट झलक देखी जा सकती है।

8. वर्ल्ड रिवोल्यूशन इन फैमली पैटर्न्स नामक पुस्तक किनकी कृति है?

Correct Answer: (a) विलियम जे. गुडे
Solution:वर्ल्ड रिवोल्यूशन इन फैमली पैटर्न्स नामक पुस्तक विलियम जे. गुडे द्वारा लिखी गई है।

9. उनका चयन कीजिए जिन्होंने संघर्ष के प्रकार्य की पहचान की थी।

A. कार्ल मार्क्स
B. राल्फ डाहरेनडॉर्फ
C. जार्ज सिम्मेल
D.  सी. राइट मिल्स
E. लुइस कोज़र

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल C और E
Solution:जार्ज सिमेल एवं लुइस कोज़र ने संघर्ष के प्रकार्य की पहचान की थी। कोज़र संघर्ष के प्रकार्यात्मक पक्ष पर विशेष बल दिया है और यह बताया कि सामाजिक संघर्ष केवल विघटनात्मक परिणाम ही उत्पन्न करता है, यह धारणा गलत है। यथार्थ में सामाजिक संघर्ष का संगठनात्मक सिद्धान्त प्रकार्यों पर आधारित है।

10. निम्नलिखित में से किन सिद्धांतवेत्ताओं का मत था कि जनसंख्या वृद्धि समाज में परिवर्तन लाती है:

A. कार्ल मार्क्स
B. मैक्स वेबर
C. एमाइल दुखम
D.  टालकॉट पार्सन्स

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A और C
Solution:कार्ल मार्क्स एवं इमाइल दुखम का मत था कि जनसंख्या वृद्धि समाज में परिवर्तन लाती है।