यूजीसी NTAनेट /जेआरएफ परीक्षा, जून 2020 (मनोविज्ञान)

Total Questions: 100

1. एकरूप थीमा के बारे में निम्न में कौन सा कथन सत्य है -

A. यह प्रेस से संबद्ध अंतर्सबंधित आवश्यकताओं का एक समूह है।
B. यह प्रेस से संबंधित विरोधाभासी आवश्यकताओं का एक समूह है।
C. यह मुख्यतः अचेतन बल के रूप में संचालित होता है।
D. यह मुख्यतः चेतन बल के रूप में संचालित होता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (a) केवल A, B और C
Solution:

दबाव और आवश्यकता के संयोजन को थीमा कहा जाता है और यह अचेतन मस्तिष्क में कार्य करता है। अतः D को छोड़कर सभी सत्य हैं।

2. एक शोधकर्ता साफ्टवेयर का विकास करने वाले स्टार्टअप के समूह प्रक्रिया का अध्ययन उनके साथ 6 महीने रूककर करता है। उसके द्वारा निम्नलिखित में किसका प्रयोग किया गया?

Correct Answer: (b) नृवंश विज्ञान
Solution:

जब एक ही समूह के साथ रहकर उसका अध्ययन किया जाता है तो उसे नृवंश विज्ञान कहते हैं।

3. सूची-I को सूची-II से मिलाइए

सूची-I (विवरण)सूची-II (सिद्धांत)
A. यह सिद्धांत की व्यक्ति का आत्म संप्रत्यय आंशिक रूप से उसकी समूह सदस्यता से प्रभावित होता हैI. वास्तविक समूह संघर्ष सिद्धांत
B. यह सिद्धांत की पूर्वाग्रह समूहों के हितो के वास्तविक संघर्ष की वजह से होता है।II. सामाजिक प्रभावशीलता सिद्धांत
C. यह सिद्धांत की सभी समाज पदानुक्रम में संगठित हैं और विभेदीकरण द्वारा धारणीय हैं।III. सामाजिक पहचान सिद्धांत
D. समाज मनोविज्ञान में सबसे महत्वपूर्ण परिप्रेक्ष्यIV. अन्तर्निर्भरता सिद्धांत

दिए गए विकल्पो में से सही विकल्प चुनिए-

Correct Answer: (e) (*)
Solution:

इस प्रश्न का उत्तर NTA ने नहीं दिया है। हमारी राय में A.III, B. I, C. II, D. IV सही उत्तर है।

4. सूची-I को सूची-II से मिलाइए -

सूची-I: बण्डूरा द्वारा व्यक्तिगत प्रभावकारिता के स्रोतसूची-II: चिकित्सकीय प्रक्रियायें
A. प्रदर्शन पूर्णताI. सजीव मॉडल, प्रतीकात्मक मॉडलिंग
B. प्रतिनिधिक अनुभवII. गुणआरोपण, आराम जैव प्रतिपुष्टि प्रतीकात्मक विसंवेदीकरण
C. मौखिक अनुनयIII. प्रतिभागी मॉडलिंग, निष्पादन अनावरण
D. संवेगात्मक उत्तेजनाIV. सलाह, प्रबोधन, आत्मनिर्देश

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए।

Correct Answer: (d) A-III, B-I, C-IV, D-II
Solution:
सूची-I: व्यक्तिगत प्रभावकारिता के स्रोतसूची-II: चिकित्सकीय प्रक्रियायें
A. प्रदर्शन पूर्णताIII. प्रतिभागी मॉडलिंग, निष्पादन अनावरण
B. प्रतिनिधिक अनुभवI. सजीव मॉडल, प्रतीकात्मक मॉडलिंग
C. मौखिक अनुनयIV. सलाह, प्रबोधन, आत्मनिर्देश
D. संवेगात्मक उत्तेजनाII. गुणआरोपण, आराम, जैव प्रतिपुष्टि, प्रतीकात्मक विसंवेदीकरण

5. तर्क के वैज्ञानिक अध्ययन में जॉनसन और लायर्ड (1995) के अध्ययन में कुछ अनिश्चय है, जो समाहित करता है-

A. संबंधात्मक अनुमान
B. प्रस्थापना अनुमान
C. केन्द्रित जुआ
D. युक्ति वाक्य
नीचे दिए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (b) केवल A, B और D
Solution:

जानसन और लायर्ड के तर्क के वैज्ञानिक अध्ययन में केन्द्रित जुआ (Focused Gambling) नहीं है।

6. पियाजे के अनुसार निम्नलिखित मील के पत्थर किस रूप में प्राप्त किये जाते हैं-

A. वस्तु स्थायित्व
B. उलटनीयता
C. अमूर्तता
D. केन्द्रीयता
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) A, D, В. С
Solution:

पियाजे के अनुसार निम्नलिखित मील के पत्थरों को प्राप्त करने का सही क्रम है -
वस्तु स्थायित्व, केन्द्रीयता, उलटनीयता, अमूर्तता

7. संज्ञानात्मक सिद्धांत का तर्क है कि निर्भरता व्यवहार संज्ञानात्मक विरूपण और दोषपूर्ण विचार प्रक्रियाओं द्वारा उत्पन्न होते हैं और बने रहते हैं।

निम्नलिखित में से कौन संज्ञानात्मक विरूपण से संबंधित है?
A. उपलब्धता
B. छिपा हुआ पक्षपात
C. लचीला गुणारोपण
D. नियंत्रण का भ्रम
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें

Correct Answer: (a) केवल A, B, C और D
Solution:

उपर्युक्त चारों संज्ञानात्मक विरूपरण से संबंधित हैं।

8. निम्नलिखित में से कौन परासंज्ञान का अवयव है-

A. परासंज्ञान ज्ञान
B. परासंज्ञान अनुभव
C. परासंज्ञान नियंत्रण
D. परासंज्ञान नियमन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए-

Correct Answer: (b) केवल A और D
Solution:

परासंज्ञान (Metacognition) के दो अवयव परासंज्ञान ज्ञान और परासंज्ञान नियमन हैं।

9. निम्नलिखित को आक्रामकता के विलोपन स्थानांतरण सिद्धांत के अनुसार व्यस्थित कीजिए -

A. कुंठा
B. अवशिष्ट उत्तेजन
C. उत्तेजक घटनाएं
D. बढ़ा हुआ उत्तेजन
E. उत्तेजना का कुंठा पर गुणारोपण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (c) C, D, B, A, E
Solution:

आक्रामकता के विलोपन स्थानातरण सिद्धांत के अनुसार प्रश्न का सही क्रम विकल्प (c) में दिया गया है।

10. निम्नलिखित में से किसको रचनात्मकता का निवेश सिद्धांत प्रतिपादित करने में श्रेय दिया जाता है।

Correct Answer: (d) स्टर्नबर्ग
Solution:

रचनात्मकता का निवेश सिद्धांत स्टर्नबर्ग और लुबार्ट (Sternberg & Lubart 1995) ने 1995 में दिया।