NTA यू.जी.सी.नेट जेआरएफ परीक्षा दिसम्बर, 2023 (लोक प्रशासन)

Total Questions: 45

1. अस्तव्यस्त करने (मडालिंग यू) के संदर्भ में निर्णयन के निम्न में से कौन से अभिलक्षण है?

(A) यह अभिवृद्धिकारी परिवर्तनों के क्रम में अग्रसर होती है।
(B) इसमें पारस्परिक समायोजन वे वार्ताए अंतर्ग्रस्त होती है।
(C) अभिवृद्धिकारी उपागम में पर्यत्न त्रुटि पद्धति अंतर्ग्रस्त होती है।
(D) नीति अंतिम रूप से बनाई जाती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल A, B और C
Solution:

डॉ.जे. सी. ग्लावर के अनुसार, चुने एक विकल्पों में से किसी एक के सम्बन्ध में निर्णयन है। अस्तव्यस्त करने (मडलिंग यू) के सन्दर्भ में निर्णयन के अभिलक्षण अग्रलिखित हैं-
(i) यह अभिवृद्धिकारी परिवर्तनों के क्रम अग्रसर होती है।
(ii) इसमें पारस्परिक समायोजन व वार्ताएँ अन्तर्ग्रस्त होती है।
(iii) अभिवृद्धिकारी उपागम में पर्यन्त त्रुटि पद्धति अन्तर्ग्रस्त होती है।

2. "विकास एक मानसिक अवस्था है, एक प्रवृत्ति है एक दिशा है" यह कथन किनका है।

Correct Answer: (c) एडवर्ड डब्ल्यू वीडनर
Solution:'विकास एक मानसिक अवस्था है, एक प्रवृत्ति है एक दिशा है' यह कथन एडवर्ड डब्ल्यू वीडनर का है। वीडनर ने विकास प्रशासन की अवधारणा का प्रतिपादन किया था, वे विकास प्रशासन को एक कार्य उन्मुख, लक्ष्य उन्मुख प्रशासनिक प्रणाली के रूप में परिभाषित करते हैं।

3. संकुचित अर्थ में शासन की अवधारण से तात्पर्य है-

Correct Answer: (c) नेटवर्क प्रबंधन
Solution:

शासन ऐसी प्रणाली है जो संगठनों के प्रबन्धन के लिये एक रूपरेखा प्रदान करती है। यह पहचानता है कि कौन निर्णय ले सकता है, किसके पास संगठन की ओर से कार्य करने का अधिकार है और कौन संगठन और उसके लोगों के व्यवहार और प्रदर्शन के लिये जवाबदेह है। संकुचित अर्थ में शासन की अवधारणा से तात्पर्य नेटवर्क प्रबन्धन से हैं। नेटवर्क प्रबन्धन की व्यापक भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि नेटवर्क संसाधन उपयोगकर्ताओं को कुशलता पूर्वक, प्रभावी ढंग से और जल्दी से उपलब्ध कराए जायें।

4. अलेक्जेंडर एच. लेटन ने निम्न में से किस की संकल्पना प्रदान की थी?

Correct Answer: (c) मनोबल
Solution:

समाजशास्त्री अलेक्जेंडर लेइटन के अनुसार, 'मनोबल लोगों के एक समूह की एक सामान्य उद्देश्य की प्राप्ति के लिये लगातार और लगातार एक साथ रहने की क्षमता है।' आपके संगठन की प्रगति के लिये, अच्छा मनोबल विकसित करने के लिए समय निकालना आवश्यक है।

5. एक डब्ल्यू टेलर ने अपने वैज्ञानिक प्रबंधन के सिद्धांतों को क्रियान्वित करने के लिए निम्न में से किन-किन तंत्रो को विकसित किया था?

(A) समय अध्ययन
(B) उपकरणों का मानकीरण
(C) दर प्रणाली में एक रूपता
(D) आधुनिक लागत विधियां
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A, B, D
Solution:

टेलर की वैज्ञानिक प्रबन्धन की अवधारणा के अनुसार, वैज्ञानिक प्रबन्धन यह जानने की कला है कि लोगों से क्या काम कराना है और यह देखना कि वे इसे सबसे अच्छे और सरल तरीके से करें। उन्होंने वैज्ञानिक प्रबन्धन के सिद्धांतों को क्रियान्वित करने के लिये निम्नलिखित तंत्रों को विकसित किया था-
(A) समय अध्ययन ।
(B) उपकरणों का मानकीकरण।
(D) आधुनिक लागत विधियां ।

6. लोक नीतियों के कारणों व परिणामों हेतु कड़ाई से की गई तलाश का नीति विश्लेषण के रूप में वर्णन किया जाता है। इस कथन का श्रेय निम्न में से किसे जाता है।

Correct Answer: (a) स्टुआर्ट नागेल
Solution:

लोक नीति (Public Policy) या सार्वजनिक नीति, वह नीति है जिसके मुताबिक राज्य के प्रशासनिक कार्यपालक अपना काम करते हैं, लोकनीति दिशा-निर्देश देती है ताकि समस्त प्रशासन इन निर्देशों का पालन कर लोक कल्याण के उद्देश्य को पूरा करें। स्टुअर्ट नागेल ने 'समकालीन लोक नीति विश्लेषण' नामक अपनी पुस्तक में कहा है, 'लोक नीतियों के कारणों व परिणामों हेतु कड़ाई से की गई तलाश का नीति विश्लेषण के रूप में वर्णन किया जाता है।

7. लोक रूचि उपागम के बारे में निम्न में से क्या नहीं है?

Correct Answer: (a) यह 1950 के दशक में अस्तित्व में आया।
Solution:

लोक रुचि उपागम का तात्पर्य है, व्यक्तिगत या अल्पसंख्यक हितों को प्रोत्साहित करने की बजाय, समाज के लिये क्या अच्छा है, इस पर ध्यान केन्द्रित करना। लोक भलाई को व्यक्तिगत हितों की सम्पूर्ण संतुष्टि के रूप में सम्बोधित किया जाता है। इस उपागम की शुरूआत जेरेमी बैथम (1748-1832) ने की थी। जर्मन न्यायविद् रुडॉल्फ वॉन इहेरिंग (1818-1892) ने इसे प्रतिपादित किया और जॉन सैल्मंड ने इसे विकसित किया।

8. निम्नलिखित में से कौन सा क्या कम्पनियों के सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रमुख तत्व का हिस्सा नहीं है?

Correct Answer: (c) राजनीतिक उत्तरदायित्व
Solution:

कंपनियों का सामाजिक उत्तरदायित्व (सी एस आर) या कॉर्पोरेट सामाजिक प्रभाव, अन्तर्राष्ट्रीय निजी कारोबार का एक स्वनियमन है। इसका मकसद, पेशेवर सेवा स्वयंसेवा में शामिल होकर, उसका समर्थन करके या उसके साथ जुड़कर, परोपकारी, कार्यकर्ता या धर्मार्थ प्रकृति के सामाजिक लक्ष्यों में योगदान करना है।

9. निम्न में से वितरणात्मक नीतियों की कौन-कौन सी विशिष्टताएं है?

(A) ये नीतियां नए संसाधनों के वितरण से संबंधित है।
(B) प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम, खाद्य राहत, सामाजिक बीमा इन नीतियों के उदाहरण है।
(C)  ये नीतियां विद्यमान संसाधनो के वितरण को परिवर्तित करने से भी सरोकार रखती है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल A और C
Solution:

वितरणात्मक नीतियों की विशेषतायें निम्नलिखित हैं-
(i) ये नीतियां नये संसाधनों के वितरण से सम्बन्धित है।
(ii) ये नीतियां विद्यमान संसाधनों के वितरण को परिवतर्तित करने से भी सरोकार रखती है। वितरणात्मक नीतियां सामाजिक समूहों के बीच संसाधनों का आवंटन करती है। वितरणात्मक न्याय की अवधारणा के मुताबिक, राज्य को अपनी जनता को संसाधनों का निष्पक्ष आवंटन करना चाहिये।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा तस्करी एक महिलाओं का सेक्सुल व्यापारिक शोषण रोकने संबंधी व्यापाक योजना उज्जवला का विशिष्ट घटक नहीं है।

(A) निवारण जिसमें सामुदायिक सतर्कता ग्रुप का निर्माण शामिल है।
(B) बचाव पीड़ित की सुरक्षित वापसी के लिए
(C) परिवार समुदाय का पुर्नसमेकन
(D) करोड़ो सीमा पीड़ितों को उनके मूल देश में सुरक्षित प्रत्यर्पण के लिए सहायता प्रदान करना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (e) (*)
Solution:

बच्चों और महिलाओं की तस्करी को खत्म करने के लिये 2007 में उज्जवला योजना शुरू की गई थी। योजना का उद्देश्य व्यवसायिक यौन शोषण के लिये तस्करी किये गये पीड़ितो को रोकना, बचाव, पुनर्वास, पुनः एकीकृत करना और वापस भेजना है। योजना के कार्यान्वयन के लिये निम्नलिखित एजेंसिया जिम्मेदार - राज्य सरकार का महिला एवं बाल कल्याण विभाग, महिला विकास केन्द्र, शहरी स्थानीय निकाय, प्रसद्धि सार्वजनिक निजी ट्रस्ट एवं स्वैच्छिक संगठन । नोट - यह प्रश्न NTA द्वारा निरस्त कर दिया गया है।