NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2023 समाजशास्त्र

Total Questions: 27

1. निम्नलिखित में से कौन सी कृति इविंग गाफमैन से संबंधित नहीं है?

Correct Answer: (d) फेनोमेनोलाजी ऑफ दि सोशल वर्ल्ड
Solution:फेनोमेनोलाजी ऑफ दि सोशल वर्ल्ड कृति का संबंध इविंग गाफमैन से नहीं है। यह पुस्तक अल्फ्रेड शुद्ध की है। इविंग गाफमैन की पुस्तकेः-
(I) अंतःक्रियात्मक अनुष्ठान
(II) सार्वजनिक स्थान में व्यवहार
(III) फ्रेम विश्लेषण
(IV)रोजमर्रा की जिंदगी में स्वयं की प्रस्तुति
(V) शरण.

2. एक शक्तिशाली नकारात्मक सामाजिक आक्षेप जो व्यक्ति की स्व-अवधारणा और सामाजिक पहचान को आमूल चूल बदल देता है, कहलाता है:

Correct Answer: (d) कलंक
Solution:एक शक्तिशाली नकारात्मक सामाजिक आक्षेप जो व्यक्ति की स्व-अवधारणा और सामाजिक पहचान को आमूल चूल बदल देता है, वह कलंक (Stigma) कहलाता है। इविंग गाफमैन ने कलंक को एक ऐसी घटना के रूप में वर्णित किया है,जिसके तहत किसी ऐसे गुण वाले व्यक्ति को, जिसे उसके समाज द्वारा गहराई से बदनाम किया जाता है, उसे गुण के परिणास्वरूप अस्वीकार कर दिया जाता है।

3. कास्ट एंड ट्राइब्स ऑफ बंगाल (1891)" का लेखक कौन है?

Correct Answer: (b) हर्बर्ट रिस्ले
Solution:"कास्ट एंड ट्राइब्स ऑफ बंगाल" (1891) पुस्तक के
लेखक हर्बर्ट रिस्ले है।
इनकी अन्य पुस्तकेः-
-द पीपल ऑफ इंडिया (1908)
- सिख धर्म का गजेटियर (1894)
- भारत की जनगणना 1909 (1903)

4. निम्नलिखित में से कौन लेवी स्ट्रॉस की कृति नहीं है?

Correct Answer: (d) स्ट्रक्चर एण्ड फंक्शन इन प्रिमिटिव सोसायटी
Solution:स्ट्रक्चर एण्ड फंक्शन इन प्रिमिटिव सोसायटी (1965) पुस्तक अल्फ्रेड रिग्नाल्ड रैड क्लिफ ब्राउन की है। जबकि अन्य पुस्तके लेवी-स्ट्रास की है। रैड क्लिफ ब्राउन ने अपनी पुस्तक   में कहा है कि सामाजिक मान्यताओं और प्रथाओं का सबसे महत्वपूर्ण कार्य समाजिक व्यवस्था को बनाए रखना, संबंधों में संतुलन और समय के साथ समूह का महत्व है।

5. निम्नलिखित किसने सामाजिक अध्ययन हेतु 'विकासवादी परिवर्तन के प्रतिमान'को प्रस्तुत किया?

Correct Answer: (b) टालकॉट पार्सन्स
Solution:टालकॉट पार्सन्स ने सामाजिक अध्ययन हेतु 'विकासवादी परिवर्तन के प्रतिमान' को प्रस्तुत किया। उन्होंने विकासवादी सार्विकों  की अवधारणा प्रस्तुत की। इससे उनका यह तात्पर्य था कि ऐतिहासिक विशिष्टताओं के बावजूद प्रत्येक सामाजिक प्रणाली का विकास कुछ सामान्य दिशाओं में हुआ है। उन्होंने पूरे विश्व में आदिम समाज से लेकर आधुनिक औद्योगिक समाज तक सामाजिक प्रणाली के विकास की प्रमुख अवस्थाओं के ऐतिहासिक और तुलनात्मक विश्लेषण पर भी जोर दिया। पार्सन्स ने निम्न प्रकार के विकासीय समाजों का विश्लेषण किया आदिम पुरागत, मध्यवर्ती और आधुनिक

6. निम्नलिखित में से किसने कहा था, "किसी व्यक्ति के व्यवहार को केवल उस पूरे सामाजिक समूह के व्यवहार के रूप में समझा जा सकता है जिसका वह सदस्य है।"

Correct Answer: (c) जार्ज हर्बर्ट मीड
Solution:जार्ज हर्बर्ट मीड ने कहा था कि किसी व्यक्ति के व्यवहार को केवल उस पूरे सामाजिक समूह के व्यवहार के रूप में समझा जा सकता है। जिसका वह सदस्य है। सामाजिक समूह केवल व्यक्तियों का संग्रह मात्र ही नहीं है। इन व्यक्तियों के मध्य पारस्परिक सम्बन्धों का होना आवश्यक है।

7. निम्नलिखित में से किसने कहा था कि "समाज एवं व्यक्ति पृथक परिघटना के अर्थ में नहीं होते हैं बल्कि वे समान्यतया समान घटनाओं के सामूहिक एवं वितरणशील पक्ष (पहलू होते हैं।"

Correct Answer: (b) चार्ल्स एच. कूले
Solution:चार्ल्स एच कूले का कथन है कि "समाज एवं व्यक्ति पृथक परिघटना के अर्थ में नहीं होते है। बल्कि वे सामान्यतया समान घटनाओं के सामूहिक एवं वितरणशील पक्ष (पहलू होते हैं।"

8. टॉलकॉट पार्सन्स के सामाजिक व्यवस्था के सिद्धांत के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

Correct Answer: (b) उन्होंने सामाजिक व्यवस्था के विश्लेषण हेतु अन्तःक्रिया को अपनी मौलिक इकाई के रूप में लिया।
Solution:टॉलकॉट पार्सन्स के अनुसार समाजशास्त्र सामाजिक व्यवस्था का अध्ययन करता है इस सामाजिक व्यवस्था का निर्माण क्रिया प्रतिक्रिया या अंतः क्रिया के माध्यम से होती है। पार्सन्स ने सामाजिक व्यवस्था को अंतः क्रिया की एक व्यवस्था के रूप में समझा। उन्होंने प्रास्थिति भूमिका जटिलता को व्यवस्था की बुनियादी इकाई के रूप में प्रयुक्त किया। पार्सन्स के अनुसार प्रत्येक व्यवस्था की एक निश्चित संरचना होती है। और इस संरचना का निर्माण विभिन्न इकाइयों से होता है। अर्थात संरचना का अस्तित्व इकाइयों पर टिका होता है।

9. आँकड़ा तालिका के एक समुच्चय में किसी मान को इस प्रकार से दिया जाता है कि इसकी आधी इकाईयाँ (मदें) इससे अधिक (ऊपर) और आधी इससे कम (नीचे) की हैं। तो यह मान इस रूप में जाना जाता है :

Correct Answer: (b) माध्यिका
Solution:जब आँकड़ा तालिका के एक समुच्चय में किसी मान को इस प्रकार से दिया जाता है कि इसकी आधी इकाईयाँ (मदें) इससे अधिक (ऊपर) और आधी इससे कम (नीचे) की है, तो इसे माध्यिका कहा जाता है।

10. किसी समाचारपत्र में समाचारों के विश्लेषण हेतु निम्नलिखित में से कौनसी प्रविधि का प्रयोग किया जाता है?

Correct Answer: (c) विषय-वस्तु विश्लेषण
Solution:किसी समाचारपत्र मे समाचारों के विश्लेषण हेतु विषयवस्तु विश्लेषण का प्रयोग किया जाता है।