Solution:अभिक्षमता मनोवैज्ञानिक परीक्षण एक ऐसा परीक्षण है। जिसमें वैधीकरण निष्कर्ष विशिष्ट प्रशिक्षण में निष्पादन होता है। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार व्यक्ति भविष्य में क्या बनेगा यह उसकी बाल्यावस्था में ही पता चल जाता है।
जैसे अगर वह डॉक्टर या अध्यापक बनने की सोच रहा होगा या इन कार्य में उसकी रुचि होगी तो वह बचपन से ही उस कार्य को करने का अनुकरण करता रहता है। बालक बाल्यावस्था में जो भी बनने को सोचता है वह उसकी नकल करना शुरू कर देता है।
जिससे उसका विकास उस क्षेत्र में ज्यादा होता है। उस व्यक्ति की रुचि, अभिवृत्ति को जानने के लिए अभिक्षमता परीक्षण का उपयोग किया जाता है।
फ्रीमैन के अनुसार, "अभिक्षमता परीक्षण वह है जिसका निर्माण व्यक्ति की किसी विशेष प्रकार की तथा किसी सीमित क्षेत्र की क्रिया करने के बीजभूत योग्यता का मापन करने के लिए किया जाता है।" किसी व्यक्ति के भीतर क्या अभिक्षमता है
इस बात का पता निम्न आधारों पर किया जाता है। इन परीक्षणों के आधार पर ही व्यक्ति को अभिक्षमता परीक्षण किया जाता है और उनके भीतर की अभिक्षमता एवं योग्यताओं का पता लगाया जा सकता है-
1. सामान्य अभिक्षमता परीक्षण 2. विभेदीकरण अभिक्षमता परीक्षण 3. विशिष्ट अभिक्षमता परीक्षण 4. यांत्रिक अभिक्षमता परीक्षण 5. यांत्रिक संबोध परीक्षण