Solution:स्वच्छ भारत अभियान एक सामाजिक विपणन का उदाहरण है। सतत विपणन- पर्यावरण और सामाजिक रूप से जिम्मेदार उत्पादों, प्रथाओं और ब्रांड मूल्यों का प्रचार है। सामाजिक विपणन वाणिज्यिक विपणन तकनीक एवं सिद्धातों का उपयोग लोगों के कल्याण और शारीरिक, सामाजिक तथा आर्थिक वातावरण में सुधार करने के लिए है जिसमें वह निवास करते है।
यह मानव व्यवहार को बदलने के लिए सावधानी पूर्वक नियोजित, दीर्घकालिक दृष्टिकोण है। सेवा विपणन वह है जहाँ भौतिक उत्पाद के विपणन से भिन्न तकनीकों द्वारा सेवाओं की विक्रय रणनीति एवं प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाता है। संबंध विपणन वह विपणन तकनीक हे जिसके द्वारा उपभोक्ता को संस्था से जोड़े रखने तथा उसकी संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए कुछ विशिष्ट क्रियाओं का पालन किया जाता हैं।