NTA यू.जी.सी.नेट जेआरएफ परीक्षा दिसम्बर, 2024 (लोक प्रशासन)Total Questions: 841. निम्नलिखित में से किसके अनुसार, विकास प्रशासन का सरोकार राष्ट्रीय विकास का लक्ष्य प्राप्त करने से है?(a) जॉर्ज एफ. गेन्ट(b) एफ. डब्ल्यू. रिग्स(c) मेरले फेनसोड(d) डोनाल्ड सी. स्टोनCorrect Answer: (d) डोनाल्ड सी. स्टोनSolution:डोनाल्ड सी. स्टोन के अनुसार, विकास प्रशासन का सरोकार राष्ट्रीय विकास का लक्ष्य प्राप्त करने से हैं। विकास प्रशासन शब्द आधुनिक समय में ही प्रयोग में आया है। सर्वप्रथम एडवर्ड डब्ल्यू वीडनर ने विकास प्रशासन की अवधारणा का प्रतिपादन किया।2. जब कोई शैक्षणिक संस्था अनुसंधानकर्ता को सामाजिक विज्ञान के लिए सांख्यिकीय पैकेज (एसपीएसएस) के उपयोग के बारे में प्रशिक्षण देना चाहती है, तो कौन-सा कार्यक्रम उपयोग किया जाएगा?(a) व्याख्यान(b) सेमिनार(c) कार्यशाला(d) सम्मेलनCorrect Answer: (c) कार्यशालाSolution:जब कोई शैक्षणिक संस्था अनुसंधानकर्ता को सामाजिक विज्ञान के लिए सांख्यिकीय पैकेज (एसपी एसएस) के उपयोग के बारे में प्रशिक्षण देना चाहती है, तो वह कार्यशाला (Work Shop) कार्यक्रम का उपयोग करता है।3. सूची-I से सूची-II का मिलान कीजिए :संविधान संशोधनविषय-वस्तुA. 101वां संशोधन अधिनियमI. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की नियुक्तिB. 102वां संशोधन अधिनियमII. वस्तु और सेवाकर संबंधीC. 103वां संशोधन अधिनियमIII. लोक सभा और राज्य विधान सभाओं में महिलाओं के लिए स्थान का आरक्षणD. 106वां संशोधन अधिनियमIV. सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षणनीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :(a) (A)-(I), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(IV)(b) (A)-(II), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(III)(c) (A)-(III), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(II)(d) (A)-(III), (B)-(I), (C)-(II), (D)-(IV)Correct Answer: (b) (A)-(II), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(III)Solution:सही सुमेलित है:-संविधान संशोधनविषय-वस्तु101वां संशोधन अधिनियमवस्तु और सेवाकर संबंधी102वां संशोधन अधिनियमराष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की नियुक्ति103वां संशोधन अधिनियमसामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण106वां संशोधन अधिनियमलोकसभा और राज्य विधान सभाओं में महिलाओं के लिए स्थान का आरक्षण।4. भारत के ई-शासन संबंधी निम्न पहलकदमियों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए :(A) ई-क्रांति (B) डिजी लॉकर (C) राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एन. आई. सी.) (D) राष्ट्रीय ई-शासन योजना (एन.ई.जी.पी.) नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :(a) (A). (B), (C), (D)(b) (D), (C), (B), (A)(c) (D), (C), (A), (B)(d) (A), (B), (D), (C)Correct Answer: (d) (A), (B), (D), (C)Solution:भारत के ई-शासन संबंधी निम्न पहल कदमियों का सही क्रम निम्न है:- * ई-क्रांति (2015) मार्च * डिजी लॉकर (2015) जुलाई * राष्ट्रीय ई-शासन योजना (एन ई.जी.पी.) * राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC)5. राष्ट्रीय आपदा प्रबंध संस्थान किस शहर में स्थित है?(a) कोलकाता(b) नई दिल्ली(c) हैदराबाद(d) मुंबईCorrect Answer: (b) नई दिल्लीSolution:राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान विक्रम नगर, नई दिल्ली में स्थित हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (NIDM) का गठन संसद के एक अधियिम के तहत भारत के क्षेत्र में क्षमता विकास के लिए एक प्रमुख संस्थान की भूमिका निभाने के लिए किया गया था।6. भारत में पुरूषों और महिलाओं में एड्स के प्रकोप का अध्ययन करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी प्रतिचयन विधि उपयुक्त है?(a) कोटा प्रतिचयन(b) क्लस्टर प्रतिचयन(c) सुव्यवस्थित (सिस्टेमेटिक) प्रतिचयन(d) स्तरीकृत यादृच्छिक प्रतिचयनCorrect Answer: (c) सुव्यवस्थित (सिस्टेमेटिक) प्रतिचयनSolution:भारत में पुरुषों और महिलाओं में एड्स के प्रकोप का अध्ययन करने के लिए सुव्यवस्थित (सिस्टेमेटिक) प्रतिचयन विधि उपयुक्त है।7. एम. पी. फोलेट के अनुसार किसी द्वन्द्व का समाधान करने के तीन तरीके क्या है?(A) समन्वय (B) नियंत्रण (C) समझौता (D) एकीकरण (E) आधिपत्यकरण नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :(a) केवल (C), (D), (E)(b) केवल (A), (C), (E)(c) केवल (A), (C), (D)(d) केवल (B), (D), (E)Correct Answer: (a) केवल (C), (D), (E)Solution:एम.पी. फोलेट के अनुसार किया द्वन्द्व के समाधान के तीन तरीके है:- 1- समझौता 2- एकीकरण 3- अधिपत्यकरण संघर्षों के समाधान की विधि में एकीकरण को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए फॉलेट ने बताया है कि इस विधि में किसी ऐसे नए समाधान या विकल्प की खोज की जाती है, जिससे कि दोनों पक्षों की माँगे पूरी हो जाएँ।8. निम्नलिखित में से बजट के निर्माण में इनके सिवाय शामिल है :(A) बजट प्रस्तुत करना (B) लेखानुदान (C) मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदन (D) विनियोग विधेयक (E) बजट प्राक्कलन तैयार करना नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :(a) केवल (A), (B), (C)(b) केवल (A), (B), (D)(c) केवल (B), (C), (E)(d) केवल (C), (D), (E)Correct Answer: (d) केवल (C), (D), (E)Solution:बजट निर्माण में इनके सिवाय निम्न शामिल है:- - मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदन - विनियोग विधेयक - बजट प्राक्कलन तैयार करना।9. नीति निर्माण प्रक्रिया पर "दि इंटेलीजेंस ऑफ डेमोक्रेसी" नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई?(a) एन्थोनी डाउन्स(b) डेविड ईस्टन(c) चार्ल्स लिन्डफ्लेम(d) येजकल ड्रोरCorrect Answer: (c) चार्ल्स लिन्डफ्लेमSolution:नीति निर्माण प्रक्रिया पर "दि इंटेलीजेंस ऑफ डेमोक्रेसी" नामक पुस्तक चार्ल्स लिण्डब्लोम द्वारा लिखी गई। लिण्डब्लोम ने निर्णय निर्माण का वृद्धिपरक प्रतिमान विकसित किया है।10. भारत में ग्रामीण स्थानीय शासन को निम्नलिखित में से किस अधिनियम की शाखा माना जाता है?(a) 1870 बंगाल ग्राम चौकीदारी अधिनियम, 1870(b) बंगाल स्थानीय स्वशासन अधिनियम, 1885(c) बंगाल ग्राम स्वशासन अधिनियम, 1919(d) भारत शासन अधिनियम, 1935Correct Answer: (a) 1870 बंगाल ग्राम चौकीदारी अधिनियम, 1870Solution:बंगाल ग्राम चौकीदारी अधिनियम, 1870 को भारत में ग्रामीण स्थानीय शासन अधिनियम की शाखा माना जाता है।Submit Quiz123456789Next »