NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा (निरस्त), जून 2024 (समाजशास्त्र)

Total Questions: 100

1. निम्नलिखित में कौन-से सही हैं?

A. वर्ष 1987 में मांट्रियल उपसंधि (प्रोटोकोल) पृथ्वी के ओजोन स्तर के क्षरण के कारण रसायनों के उत्पादन और प्रयोग को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने से संबंधित थी।
B. "कार्यसूची 21" को 1992 में पृथ्वी शिखर सम्मेलन में अंगीकृत किया गया।
C. वर्ष 1992 में, रियो-डि-जेनेरियो, बाजील में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण एवं विकास सम्मेलन आयोजित किया गया।
D. वर्ष 1970 में प्रकाशित रैसेल कार्सन की पुस्तक "साइलेंट स्प्रिंग" ने मानव और पर्यावरण को विषैले रसायनों के खतरे के प्रति ध्यान आकर्षित किया।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल A, B, C
Solution:वर्ष 1987 में मांट्रियल उपसन्धि (कनाडा) पृथ्वी के ओजोन स्तर के क्षरण के कारक रसायनों के उत्पादन और प्रयोग को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने से संबंधित था।

यह सम्मेलन 16 सितम्बर, 1987 को हुआ था। परिणामतः 16 सितम्बर को ओजोन दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।

रियो सम्मेलन (ब्राजील), पृथ्वी सम्मेलन, 1992 में सतत् विकास हेतु एजेण्डा-21 स्वीकृत किया गया। इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) की स्थापना हुई।
27 सितम्बर, 1962 में प्रकाशित अमेरिकी जीवविज्ञानी रौसेल कार्सन की पुस्तक "साइलेंट स्प्रिंग" ने मानव और पर्यावरण को विषैले रसायनों के खतरे के प्रति ध्यान आकर्षित किया।

2. सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए।

सूची I संकल्पनासूची II लेखक
A. लोकरीतियाँI. स्टैनली कोहेन
B. वातानिलयII. टाल्कट पारसन्स
C. रुग्ण भूमिकाIII. पैट्रिक गिड्डेस
D. लोक बुराइयाँIV.  विलियम ग्राहम समनर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) A-IV, B-III, C-II, D-I
Solution:सही मिलान इस प्रकार है-
सूची-I/( संकल्पना )सूची-II/( लेखक )
लोकरीतिविलियम ग्राहम समनर
वातानिलयपैट्रिक गिड्डेस
रुग्ण भूमिकाटाल्कट पारसन्स
लोक बुराइयाँस्टैनली कोहेन

3. सूची । के साथ सूची II का मिलान कीजिए।

सूची I पुस्तकसूची II लेखक
A. पोलिटिकल मेन : द सोशल बेसिस ऑफ पॉलिटिक्सI. Gजी.ए. आलमंड एंड जी.बी. पॉवेल
B. मॉर्डन पोलिटिकल एनालिसिसII. कार्ल आर. पॉपर
C. ओपन सोसायटी एंड इट्स एनीमीIII. रॉबर्ट ए. डहल
D. कम्परेटिव पॉलिटिक्स : ए डेवलपमेंटल अप्रोचIV. एम.एम. लिपसेट

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) A-IV, B-III, C-II, D-I
Solution:सही मिलान इस प्रकार है-
सूची-I (पुस्तक)सूची-II (लेखक)
पॉलिटिकल मेन : द सोशल बेसिस ऑफ पॉलिटिक्सएस.एम. लिपसेट
मॉर्डन पोलिटिकल एनलिसिसरॉबर्ट ए. डहल
ओपन सोसायटी एंड इट्स एनीमीसकार्ल आर पॉपर
कंपरेटिव पॉलिटिक्स : ए डेवलपमेंटल एप्रोचजी.ए. आलमंड एंड जी.बी. पॉवेल

4. निम्न में से कौन एक प्राथमिक डाटा नहीं है ?

Correct Answer: (c) सरकार द्वारा प्रकाशित सामग्री
Solution:सरकार द्वारा प्रकाशित सामग्री प्राथमिक डाटा नहीं है। वे डेटा जो किसी अन्वेषक द्वारा किसी विशिष्ट उद्देश्य के लिए पहली बार एकत्र किए जाते हैं उसे प्राथमिक डेटा कहा जाता है। प्राथमिक डेटा के उदाहरण हैं- डॉक प्रश्नावली प्रत्यक्ष व्यक्तिगत साक्षात्कार, व्यक्तिक अध्ययन सामग्री, पत्र, सर्वेक्षण एवं जनगणना आदि।

5. मिशल फूको की "शक्ति की वंशावली" के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से सही हैं?

A. फूको का अभिप्राय यह है कि लोग ज्ञान के उत्पादन से कैसे स्वयं को और दूसरों को अभिशासित करते हैं।
B. उन्होंने ज्ञान के सोपानिकीकरण का समर्थन किया क्योंकि ज्ञान के उच्चतम श्रेणी के प्रारूप के पास महानतम् सत्ता होती है।
C. उनकी प्रौद्योगिकियों में अभिरुचि है, जो ज्ञान से निर्देशित होती हैं और लोगों पर सत्ता के विस्तार के लिए विभिन्न संस्थानों द्वारा उनका प्रयोग कैसे किया जाता है।
D. यद्यपि फूको ज्ञान और सत्ता के बीच संबंध को देखते हैं परंतु उन्होंने समाज के अभिजात सदस्यों के षड्यंत्र को नहीं देखा है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल A, C और D
Solution:मिशेल फूको की 'शक्ति की वंशावली' के सन्दर्भ में सत्य कथन है- फूको का अभिप्राय यह कि लोग ज्ञान के उत्पादन से कैसे स्वयं को और दूसरों को अभिशासित करते हैं। उनकी प्रौद्योगिकियों में अभिरूचि है, जो ज्ञान से निर्देशित होती है और लोगों पर सत्ता के विस्तार के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा उनका प्रयोग कैसे किया जाता है।

यद्यपि फूको ज्ञान और सत्ता के बीच संबंध को देखते हैं। परन्तु उन्होंने समाज के अभिजात सदस्यों के षड्यंत्र को नहीं देखा है।

6. राधाकमल मुखर्जी ने प्रस्ताव किया कि मानव सभ्यता का अध्ययन तीन अंतर्संबंधित स्तरों पर किया जाना चाहिए। उन्होंने निम्न में से किस एक स्तर का सुझाव नहीं दिया था?

Correct Answer: (d) धर्मनिरपेक्ष आयाम
Solution:भारतीय समाजशास्त्री राधाकमल मुखर्जी के अनुसार मानव सभ्यता का अध्ययन तीन अंतर्संबंधित स्तरों पर किया जाना चाहिए। ये स्तर हैं- जैविक क्रमिक विकास, सार्वभौमिकरण तथा आध्यात्मिक आयाम । उन्होंने धर्मनिरपेक्ष आयाम के स्तर का सुझाव नहीं दिया था।

7. निम्न में से किसने 'सिविल समाज' का व्यक्तिगत अहंमन्यता के रूप में चित्रण किया है?

Correct Answer: (d) कार्ल मार्क्स
Solution:कार्ल मार्क्स ने सिविल समाज का व्यक्तिगत अहंमान्यता के रूप में चित्रण किया है। नागरिक समाज, समूहों, समुदायों, नेटवर्को और संबंधों का सघन नेटवर्क है जो व्यक्ति और आधुनिक राज्य के बीच खड़ा है।

नागरिक समाज को समाज के 'तीसरे क्षेत्र' के रूप में समझा जा सकता है, जो सरकार और व्यवसाय से अलग है, और इसमें परिवार और निजी क्षेत्र भी शामिल हैं।

8. निम्न में से क्या "संस्कृति" का अंग नहीं है?

Correct Answer: (c) पारिवारिक इकाई
Solution:पारिवारिक इकाई संस्कृति का अंग नहीं है। सामान्यतया कला, परम्परा, जीवनशैली एवं धार्मिक विश्वासों की प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति के रूप में होता है।

'संस्कृति' शब्द का प्रयोग शास्त्रीय संगीत, नृत्य तथा चित्रकला में परिष्कृत रूचि का ज्ञान प्राप्त करने के संदर्भ में किया जाता है।

• संस्कृति के तीन आयाम प्रचलित हैं-

9. नगरीय नवीकरण की उस प्रक्रिया को निम्न में से क्या कहा जाता है जिसमें पुराने और क्षयमान आवासी भवनों को उस क्षेत्र में आ रहे धनाढ्य लोगों द्वारा नया बनाया जाता है?

Correct Answer: (d) कुलीनीकरण
Solution:नगरीय नवीकरण की उस प्रक्रिया को कुलीनीकरण कहा जाता है। जिसमें पुराने और क्षयमान आवासी भवनों को उस क्षेत्र में आ रहे धनाढ्‌य लोगों द्वारा नया बनाया जाता है।

10. निम्न में से कौन उत्पादन की फैक्टरी प्रणाली का लाभ नहीं है?

Correct Answer: (b) तकनीकी, शिल्पश्रम को कौशल रहित कर और मशीनों के प्रयोग द्वारा
Solution:तकनीकी, शिल्पश्रम को कौशल रहित कर और मशीनों के प्रयोग द्वारा उत्पादन, फैक्टरी प्रणाली का लाभ नहीं है। फैक्टरी प्रणाली का लाभ है-

आर्थिक, बड़े पैमाने पर उत्पादन का लाभ, कच्चे माल व तैयार माल के वितरण की लागत में कमी के द्वारा, राजनीतिक, राजनीतिक प्रक्रिया में श्रमिकों पर नियंत्रण हेतु स्वामी को सशक्त बनाकर। प्रबंधन, श्रमिकों की सौदेबाजी करने की शत्रु को नियंत्रित करने की संभावना को बढ़ाकर आदि।