NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2022 वाणिज्य (Shift – I)Total Questions: 1001. भारत से फल, सब्जियां और वनस्पति आधारित अन्य संभावनापूर्ण आयात वाले उत्पादों हेतु भारत द्वारा किसी देश के साथ एफ टी ए पर हस्ताक्षर करते समय निम्नलिखित में से किस प्रशुल्केतर कारोबार पर पर्याप्त रूप से ध्यान दिया जाता है?(a) फाइटोसेनिटरी विनियम(b) स्वास्थ्यकर विनियम(c) जटिल पंजीकरण(d) प्रतिबंधित सीमाशुल्क प्रक्रियाCorrect Answer: (a) फाइटोसेनिटरी विनियमSolution:फाइटोसेनिटरी विनियम मुख्य रूप से पौधे और पशु स्वास्थ्य को संबोधित करते हैं, जिसे मोटे तौर पर कृषि उत्पादकता, पर्यावरण सेवाओं और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के जोखिमों को शामिल करने के लिए समझा जाता है। इसलिए भारत से फल, सब्जियां और वनस्पति आधारित अन्य संभावनापूर्ण आयात वाले उत्पादों हेतु भारत द्वारा किसी देश के साथ FTA पर हस्ताक्षर करते समय फाइटोसेनिटरी विनियम प्रशुल्केत्तर कारोबार पर पर्याप्त रूप से ध्यान दिया जाता है।2. हेक्चर ओहलिन सिद्धांत के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?(a) उन देशों के बीच व्यापार किया जाना चाहिए जिनके उत्पादन अक्षयनिधि के बीच अधिक अंतर है।(b) देश, जिसमें सापेक्षिक श्रम लागत सस्ता है, श्रम सघन उत्पाद का निर्यात करेगा।(c) वह देश जिसकी अन्य दूसरे देशों के तुलना में क्षमता कम है, वह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से लाभ प्राप्त करता है।(d) भौगोलिक स्थानिकता की निकटता वाले देश दूरवर्ती देशों की तुलना में अधिक व्यापार करेंगे।(e) a & bCorrect Answer: (e) a & bSolution:(a & b) :हेक्चर - ओहलिन सिद्धांत अर्थशास्त्र में, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में तुलनात्मक लाभ का एक सिद्धांत जिसके अनुसार जिन देशों में पूँजी अपेक्षाकृत प्रचुर मात्रा में है और श्रम अपेक्षाकृत दुर्लभ है, वे पूँजी गहन उत्पादों का निर्यात करेंगे और श्रम गहन उत्पादों का आयात करेंगे, जबकि जिन देशों में श्रम अपेक्षाकृत प्रचुर मात्रा में है और अपेक्षाकृत कम पूँजी श्रम गहन उत्पादों का निर्यात और पूँजी गहन उत्पादों का आयात करेगी।3. निम्नलिखित में किस एफ.टी.ए. पर फरवरी, 2022 में हस्ताक्षर किए गए और मई, 2022 में प्रवर्तित किया गया?(a) एआई-ईसीटीए ऑस्ट्रेलिया भारत आर्थिक सहयोग एवम् व्यापार करार(b) भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी करार (सीईपीए)(c) भारत-नेपाल व्यापार संधि(d) भारत-सिंगापुर व्यापक आर्थिक सहयोग करार (सीईसीए)Correct Answer: (b) भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी करार (सीईपीए)Solution:भारत- UAE व्यापक आर्थिक साझेदारी करार (CEPA) FTA पर '18 फरवरी 2022 में हस्ताक्षर किए गए और 1 मई 2022 में प्रवर्तित किया गया।4. भारत सरकार ने दिनांक 27-9-22 को मुद्रा उतारचढ़ाव की अस्थिर वैश्विक आर्थिक भू-राजनीतिक स्थिति के संबंध में वर्तमान विदेश व्यापार नीति (2015-20) का निम्नलिखित में से किस समय तक के लिए विस्तार किया है?(a) दिसंबर, 2022(b) मार्च, 2022(c) सितंबर, 2023(d) दिसंबर, 2023(e) *Correct Answer: (e) *Solution:(*): NTA ने इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया।5. निम्नलिखित में से कौन-सा एक Ind-AS "विदेशी विनिमय दरों में होने वाले परिवर्तनों के प्रभावों से सम्बन्धित है?(a) Ind AS 19(b) Ind AS 115(c) Ind AS 103(d) Ind AS 21Correct Answer: (d) Ind AS 21Solution:अप्रैल 2001 में अंतर्राष्ट्रीय लेखा मानक बोर्ड ने Ind IAS 21 को विदेशी मुद्रा दरों में परिवर्तन के प्रभाव को अपनाया, जिसे मूलरूप से 1983 में अंतर्राष्ट्रीय लेखा मानक समिति द्वारा जारी किया गया था। Ind-As 21 विदेशी विनिमय दरों में होने वाले परिवर्तनों के प्रभावों से सम्बन्धित है।6. लेखाकारों द्वारा अनुसरित 'सुरक्षित चलने' की नीति निम्न में से किस एक अवधारणा पर आधारित है?(a) दोहरे पक्ष की अवधारणा(b) रूढ़िवादी परिपाटियाँ(c) मुद्रा-मापक अवधारणा(d) वसूली अवधारणाCorrect Answer: (b) रूढ़िवादी परिपाटियाँSolution:रूढ़िवादिता संकल्पना (जिसे विवेकशीलता संकल्पना) सावधानी से खेलने की नीति पर आधारित है तथा लेन-देनों को लेखा-पुस्तकों में अभिलिखित करते समय सावधानी व विवेक के प्रयोग का निर्देश देती है। इसके अनुसार व्यापार की आय का ब्यौरा बनाते समय ऐसी सावधानी बरतनी चाहिए कि व्यापार के लाभ अनावश्यक रूप से बढ़े हुए न दिखें।7. X और Y एक फर्म में साझेदार हैं और 4:5 अनुपात में लाभ बांटते हैं। X अपने हिस्से का 1/4 हिस्सा और Y अपने हिस्से का 1/5 हिस्सा नए साझेदार 2 के पक्ष में छोड़ देते हैं। फर्म के साझेदारों का नया लाभ विभाजन अनुपात क्या होगा?(a) 3 : 4 : 2(b) 55 : 44 : 81(c) 4 : 5 : 2(d) 44 : 55 : 81Correct Answer: (a) 3 : 4 : 2Solution:x और y के बीच पुराना लाभ हिस्सा = 4:5 x का त्याग = 1/4 y का त्याग = 1/5 x का त्याग = 4/9 × 1/4 = 4/36 = 1/9 y का त्याग = 5/9 × 1/5 = 5/45 = 1/9 X का नया हिस्सा x = 4/9 − 1/9 = 3/9 Y = 5/9 − 1/9 = 4/9 Z = 1/9 + 1/9 = 2/98. टैक्स अदा करने के बाद एक फर्म का शुद्ध लाभ 1,00,000/- है और इसके दीर्घकालिक ऋणों पर स्थिर ब्याज भार रू 20,000/- है। यदि आयकर की दर 60% है तो ब्याज आच्छादित अनुपात क्या है?(a) 13 गुना(b) 13.5 गुना(c) 12.5 गुना(d) 5 गुनाCorrect Answer: (b) 13.5 गुनाSolution:ब्याज = 20,000 कर पूर्व शुद्ध लाभ = 1,00,000 / 40% = 2,50,000 ब्याज और कर से पूर्व शुद्ध लाभ = 2,50,000 + 20,000 = 2,70,000 ब्याज कवरेज अनुपात = कर पूर्व शुद्ध लाभ / ब्याज 2,70,000 / 20,000 = 13.5 गुना * कर पूर्व शुद्ध लाभ (NPBT).9. बेरोजगारी का अध्ययन निम्नलिखित में से किस अर्थशास्त्र की विषयवस्तु है?(a) वर्णनात्मक अर्थशास्त्र(b) मानकीय अर्थशास्त्र(c) सूक्ष्म अर्थशास्त्र(d) बृहत् अर्थशास्त्रCorrect Answer: (d) बृहत् अर्थशास्त्रSolution:(बृहत) समष्टि अर्थशास्त्र में समस्त आर्थिक क्रियाओं का संपूर्ण रूप से अध्ययन किया जाता है। राष्ट्रीय आय, उत्पादन, रोजगार बेरोजगारी, व्यापार चक्र, सामान्य कीमत स्तर, मुद्रा संकुचन, आर्थिक विकास, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, आदि इसकी आर्थिक क्रियाएँ हैं जिनका विश्लेषण इसके अंतर्गत किया जाता है।10. निम्नलिखित में से किस वस्तु की सर्वाधिक बेलोच मांग है?(a) सिगरेट(b) साबुन(c) आइसक्रीम(d) नमकCorrect Answer: (d) नमकSolution:नमक सर्वाधिक बेलोच मांग है। बेलोचदार मांग का अर्थ है कि जब कीमत बढ़ती है, तो उपभोक्ताओं की खरीददारी की आदतें समान रहती हैं, और जब कीमत गिरती है, तो उपभोक्ताओं की खरीदारी की आदतें भी अपरिवर्तित रहती है।Submit Quiz12345678910Next »