NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2023 (दृश्य कला)

Total Questions: 100

1. मोढेरा सूर्य मंदिर का निर्माण निम्नलिखित में से किस वास्तुकला शैली में हुआ था?

Correct Answer: (a) सोलंकी
Solution:

मोढेरा सूर्य मन्दिर का निर्माण सोलंकी वास्तुकला शैली में हुआ था, यह एक हिन्दू मन्दिर है जो भारत के गुजरात के मेहसाणा जिले के मोढ़ेरा गाँव में स्थित सौर देवता सूर्य को समर्पित है। यह पुष्पावती नदी के तट पर स्थित है। इसका निर्माण 11वीं सदी ई. में चालुक्य वंश के भीम प्रथम के शासनकाल के दौरान किया गया था।

2. निम्नलिखित में से दृश्य सम्प्रेषण में कौन-कौन सम्मिलित हैं?

(A) संकेत
(B) प्रतीक
(C) संगीत
(D) टाइपोग्राफी मुद्रण कला
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल (A), (B) और (D)
Solution:

दृश्य सम्प्रेषण में संकेत, प्रतीक और टाइपोग्राफी/ मुद्रण कला सम्मिलित है।

3. बड़ोदरा में स्थापित प्रसिद्ध मूर्ति "अबैकस" के शिल्पी कौन थे?

Correct Answer: (d) नागजी पटेल
Solution:

बड़ोदरा में स्थापित प्रसिद्ध मूर्ति अबैकस के शिल्पी नागजी पटेल है, इनका जन्म 1937 ई. बड़ौदा गुजरात में हुआ था, इन्होंने मूर्तिकला का डिप्लोमा बड़ौदा विश्वविद्यालय से प्राप्त किये थे।

ये प्रमुख रूप से पत्थर उत्कीर्णन के लिए जाने जाते है। प्रमुख मूर्तिशिल्प- गॉडेस, बर्ड, वट वृक्ष, वगदाद यात्रा, नाग, बीज, खरगोस, पशु, चेयर आदि है।

4. 'शब्द रहित विश्व भाषा' विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण आंदोलन को किस नाम से जाना जाता है।

Correct Answer: (c) आइसोटाइप
Solution:

शब्द रहित विश्व भाषा को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण आन्दोलन को आइसोटाइप नाम से जाना जाता है।

5. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन (A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (R) के रूप में है।

अभिकथन (A) : छापा चित्र के नीचे पेंसिल से हस्ताक्षर करने की वैद्यता प्रणाली कला की मौलिक रचना बना देती है।
कारण (R) : छापा चित्र को मौलिक रचना मानने के लिए हस्ताक्षर अनिवार्य नहीं है।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:

छापाचित्र के नीचे पेंसिल से हस्ताक्षर करने की वैद्यता प्रणाली कला की मौलिक रचना बना देती है। क्योंकि छापाचित्र को मौलिक रचना मानने के लिए हस्ताक्षर अनिवार्य नहीं है। अतः (A) और (R) सत्य है और (R),(A) की सही व्याख्या है।

6. "आनंद मंगल" पुस्तक जिसमें रामचंद्र रॉय द्वारा उकेरित चित्र था, किस वर्ष प्रकाशित ?

Correct Answer: (c) 1816
Solution:

आनन्द मंगल पुस्तक जिसमें रामचन्द्र रॉय द्वारा उकेरित चित्र था, वर्ष 1816 में प्रकाशित हुई थी। आनन्द मंगल को पहली बार 1816 ई.में गंगा किशोर भट्टाचार्य द्वारा प्रकाशित किया गया था।

आनन्द मंगल या नूतन मंगल 1752-53 ई. में लिखी गई भारत चन्द्र रे द्वारा तीन भागों में एक बंगाली कथा कविता है। यह हिन्दू देवी अन्नपूर्णा, पार्वती का एक रूप है जिसे बंगाल में पूजा जाता है।

7. उन छापा चित्रकारों की पहचान कीजिए जो कांस्य | कार्य के लिए भी जाने जाते है :

(A) सनत कर
(B) एल.एम. सेन
(C) लक्ष्मा गौड़
(D) सोमनाथ होर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल (C), (D)
Solution:

छापा चित्रकारों की पहचान इस प्रकार जो कास्य कार्य के लिए जाने जाते है- लक्ष्मा गौड़ और सोमनाथ होर। लक्ष्मागौड़ का जन्म 1940 ई. में आन्ध्र प्रदेश वर्तमान तेलंगाना में हुआ था

ये प्रमुख रूप से ग्राफिक प्रिन्टमेकर थे। सोमनाथ होर का जन्म 1921 ई. में बांग्ला देश में हुआ था ये ऐसे भारतीय छापाकार थे जो मूर्तिकारी भी करते थे।

8. सेन्ट पीटर्स चर्च में 'पियटा' शिल्प के शिल्पकार कौन थे?

Correct Answer: (a) माइकेल एंजेलो (1475-1564)
Solution:

माइकेल एंजिलो अपनी प्रसिद्ध कृति पियटा करुणा का निर्माण इन्होंने बिलहेरेस लगुलास द्वारा सौंपा गया कार्य के रूप में किया था। माइकेल एंजिलो ने इस कार्य को 1498-99 ई. के मध्य सेन्ट पीटर्स के गिरजाघर के लिए किया था, यह प्रतिमा करारा मार्बल से निर्मित है।

9. निम्नलिखित में से पॉप कला आंदोलन के कलाकारों का चयन कीजिए :

(A) जॉन मिरो
(B) रिचर्ड लिंडनर
(C) एंडी वारहोल
(D) ओट्टो म्यूलर
(E) ज्याँ आर्प
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल (B) और (C)
Solution:

पॉप कला आन्दोलन के कलाकारों का चयन इस प्रकार है रिचर्ड लिंडनर और एंडी वारहोल । पॉप आर्ट एक कला आन्दोलन है जिसका आरम्भ 20वीं सदी के मध्य में इंग्लैण्ड में हुआ था।

10. निम्नलिखित में से कौन-कौन सम्मितीय संतुलन के उदाहरण है?

(A) व्यतिरेकी संतुलन
(B) एकांतर संतुलन
(C) उर्ध्वस्थ संतुलन
(D) भार संतुलन
(E) विकर्णीय संतुलन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल (B), (C) और (E)
Solution:

निम्नलिखित में से एकान्तर सन्तुलन, उस्थ सन्तुलन और विकर्णीय सन्तुलन सम्मितीय सन्तुलन के उदाहरण है।