Solution:राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम 2010 की उद्देशिका निम्नलिखित है- पर्यावरणीय संरक्षा और वनों तथा अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से सम्बंधित मामलों के जिनके अंतर्गत पर्यावरण से संबंधित किसी विधिक आधिकार का प्रवर्तन और व्यक्तियों और सम्पत्ति को नुकसानियों के लिए अनुतोष और प्रतिकर देना भी है,प्रभावी और शीघ्र निपटान के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण की स्थापना का तथा उससे संबंधित या आनुषंगिक विषयों का उपबंध करने के लिए अधिनियम और स्टाकहोम में हुए मानव पर्यावयरण से संबंधित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में किये गये
विनिश्चयों, रियो डे जेनेरो में हुए पर्यावरण और विकास से संबंधित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में लिए गए विनिश्चयों तथा भारत में एक न्यायिक निर्णय में स्वस्थ पर्यावरण के अधिकार का अर्थ संविधान के अनुच्छेद 21 के अधीन जीवन के अधिकार को ध्यान में रखते हुए एक राष्ट्रीय हरित अधिकरण का होना समीचीन समझा गया है।