यूजीसी NTA नेट/जेआरएफ परीक्षा, दिस. 2020 जून 2021 शारीरिक शिक्षा

Total Questions: 100

1. किस दर्शन के अनुसार "आसन्न सांसारिक उद्देश्य" की सूक्ति को व्यावहारिक विचार के रूप में माना गया?

Correct Answer: (d) उपयोगितावाद
Solution:

मानव के समस्त कार्यों की कसौटी उपयोगितावाद है। जेरैमी बेथम का मानना है कि जिस कार्य में प्रसन्नता या आनंद में वृद्धि होती है, तो वह कार्य उपयोगी है। उससे सुख की प्राप्ति होती है और दुख का निवारण होता है। अतः उपयोगिता वाद का सिद्धान्त सुख की प्राप्ति और दुःखके निवारण का सिद्धान्त है।

2. 1983 में "ओलंपिक गोल्ड ऑर्डर" किसने प्राप्त किया?

Correct Answer: (a) इंदिरा गाँधी
Solution:ओलम्पिक ऑर्डर या ओलम्पिक सम्मान, ओलम्पिक आन्दोलन द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है जो इस आन्दोलन में अति उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है।

इसकी स्थापना अन्तराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा 1975 में की गयी तथा 1983 में 'ओलम्पिक गोल्ड आर्डर' श्रीमती इन्दिरा गाँधी ने प्राप्त किया। यह दो बार नादिया कोमनेसी (रोमनिया 1948, 2004) तथा प्रोस. आर. नुज (ब्राजील) (1992, 2016) में प्राप्त किया।

3. राष्ट्रीय खेलकूद पॉलिसी कब प्रथम बार बनाई गई?

Correct Answer: (d) 1984
Solution:

भारत सरकार ने खेल कूद को प्रोत्साहित करने के लिए 'राष्ट्रीय खेल नीति' का निर्माण किया गया है। 19 अगस्त 1992 को घोषित राष्ट्रीय खेल नीति वर्ष 1984 के राष्ट्रीय खेल नीति पर संकल्प का विस्तृत रूप है। इस खेल नीति को चार भागों में विभक्त किया गया है। पहले भाग में सम्पूर्ण देश में खेल का माहौल पैदा करने के लिए बल दिया गया है।

4. निम्नलिखित में से किस शहर में राष्ट्र मंडल खेलों का आयोजन दो बार हुआ?

Correct Answer: (d) इडनबर्ग
Solution:2010 - दिल्ली-भारत
2014 - ग्लास्गो-स्काटलैण्ड
2018 - गोल्डकोस्ट-आस्ट्रेलिया
1970-1986 - इडनवर्ग-स्कॉटलैण्ड

5. बहुत से खिलाड़ी डायुरेटिक्स का इस्तेमाल इ जनिक एड के रूप में करते हैं परन्तु डाइरेटिक्स के इस्तेमाल से क्या होता है?

Correct Answer: (b) मूत्र उत्पादन और निकलना बढ़ जाता है।
Solution:

बहुत से खिलाड़ी डायुरेक्टिस का इस्तेमाल इगोजेनिक एड के रूप में करते है जिससे मूत्र का उत्पादन और निकास बढ़ जाता है और शरीर का भार तेजी से घट जाता है यह न केवल टखने की सूजन और लक्षणों से राहत देता है, बल्कि यह रक्तचाप को कम करने में भी मदद करता है।

6. कसरत गहनता के बढ़ने के अनुपात में स्ट्रोक वौल्यूम बढ़ता है परन्तु सामान्यतः यह अपने अधिक तक वैल्यू तक लगभग कितना प्राप्त करता है?

Correct Answer: (b) VO₂ अधिकतम का 50% 60%
Solution:

कसरत गहनता के बढ़ने के अनुपात में स्टोक बैलूम बढ़ता है यह सामान्यतः अपने अधिकतम वैल्यू (VOmax) का 50% -60% प्राप्त करता है। VO₂ mox की गणना करने का सबसे सरल सूत्र VO₂max = 15 (HRmax/HRrest) है। इस पद्धति को अन्य सामान्य सूत्रों के साथ अच्छी तरह से तुलना करने के लिए माना जाता है। VO2 मैक्स की इकाईयाँ शरीर के वजन प्रति मिनट (ML/kg/min) प्रति किलो ऑक्सीजन मिलीलीटर है।

7. प्रतिरोध प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप महिलाएँ अपनी क्षमता को बढ़ा सकती हैं तथा क्षमता बढ़ोत्तरी निम्न में से किसके कारण होती है?

Correct Answer: (b) तंत्रिका तंत्र संबंधी कारक
Solution:

प्रतिरोध प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप महिलाएँ अपनी क्षमता को बढ़ा सकती है तथा ये क्षमता बढ़ोत्तरी तंत्रिका तंत्र संबंधित कारक के कारण होती है। तंत्रिकातंत्र संबंधी कारक (Neural Factor) एक प्रोटीन जो भ्रूण में नॉटोकार्ड ऊतक के निर्माण को प्रेरित कर सकता है।

8. होमियोस्टेसिस को कायम रखने के लिए, वह भी उन सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित करते हुए जो कि शरीर के आंतरिक वातावरण को प्रभावित करत हैं, उसके लिए निम्नलिखित में से कौन सी उत्तरदायी है?

Correct Answer: (a) हाइपोथलमस
Solution:

हाइपोथैलेमस डाइएनसिफैलान का निचला भाग बनाता है। यह अन्दर के तंत्रिका तंत्र का मुख्य भाग होता है। हाइपोथैलेयस मुख्यतः ताप नियंत्रण केन्द्र पियूष ग्रंथि में हाइपोथेल हार्मोन को भेजना, जल संतुलन के नियंत्रण का केन्द्र, संतुलन नियामक, भूख - प्यास लगने का केन्द्र, कार्बोहाइड्रेट और वसा का उपापचय जैसे कार्य करता है। हाइपोथैलेमस प्रसन्नता, क्रोध, सेक्स की भावनाओं को भी नियंत्रित करता है।

9. यदि P = घर्षण को समाप्त करने के लिए जरूरी बल है। और W = सतह को जकड़ने वाला बल है तो घर्षण μ (mu) का गुणांक होगा

Correct Answer: (a) μ = P/W
Solution:यदि,

P = घर्षण को समाप्त करने के लिए जरूरी बल
W = सतह को जकड़ने वाला बल, तो
μ का गुणांक
μ = P/W

10. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है जब शरीर सामान्य स्थिति में पुश-अप डिप स्थिति (कोहनियों का आकुंचन) में आता है?

Correct Answer: (c) शोल्डर गरडल एबडक्शन
Solution:जब शरीर सामान्य स्थिति से पुश-अप-डिप स्थिति (कोहनियों का आकुंचन) में आता है तो-

(i) कंधे की संधि क्षैतिज एबडक्सन
(ii) कलाई अत्यधिक विस्तार (आकुंचन) में कमी
(iii) नितम्ब स्थिर संकुचन में आकुंचन

नोट:- शोल्डर गरडल एबडक्शन नही होता है।