NTA यू.जी.सी.नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून 2024 वाणिज्य (Shift – II)

Total Questions: 58

1. 10% ऋणपत्र (समान किश्तों में 10 वर्षों में देय) 1,00,000 रूपए कर दर 50% है।

Correct Answer: (b) 1.67
Solution:

दिया गया है, ब्याज और कर से पूर्व शुद्ध लाभ = ₹ 50,000। 10% डिबेंचर = ₹ 1,00,000 कर दर = 50%। ऋण सेवा कवरेज अनुपात = ? (डीएससीआर)

2. निम्नलिखित में से कौन-से अधिकार इक्विटी शेयरधारकों के हैं?

A. आय का अधिकार
B. लाभांश का दावा करने का अधिकार
C. नियंत्रण का अधिकार
D. परिसमापन का अधिकार
E. पूर्वक्रय अधिकार
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (d) A, C, D & E केवल
Solution:

समता अंशधारक को लाभांश के भुगतान या पूँजी का प्रनर्भुगतान में कोई अधिमान्य अधिकार प्राप्त नहीं है। समता अंशो पर लाभांश निश्चित नहीं है यह वितरण के लिए उपलब्ध लाभ की मात्रा के आधार पर साल-दर-साल भिन्न हो सकता है। इस प्रकार, समता अंशधारको के वैध अधिकार है-
• आय का अधिकार
• नियंत्रण का अधिकार
• परिसमापन का अधिकार
• रिक्तिपूर्ण अधिकार
अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

3. निम्नलिखित में से कौन-से वैश्वीकरण के लाभ है?

A. प्रतिस्पर्धा में वृद्धि से कंपनियां लागत और मात्रा के प्रति अधिक संवेदनशील होंगी तथा नवोन्मेष करेंगी।
B. एक मुक्त अर्थव्यवस्था विदेशों से नवीन विचारों के साथ नवोन्मेष को बढ़ातीहै।
C. उदारीकरण और वैश्विक प्रतिस्पर्धा उपभोक्ता विकल्प और उपभोक्ता अधिशेष में वृद्धि करते हैं।
D. विकासशील देश वैश्वीकरण के हानिकारक प्रभावों के प्रति अधिक सुभेद्य हो सकते है।
E. वैश्वीकरण विकासशील देशों में कंपनियों के लिए विशाल घरेलू और वैश्विक अवसर उपलब्ध कराता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल A, B, C और E
Solution:

वैश्वीकरण के निम्नलिखित लाभ है-
•  प्रतिस्पर्धा में वृद्धि से कंपनियों लागत और गुणवत्ता के प्रति अधिक सजग और नवीन बनेंगी।
•  खुली अर्थव्यवस्था विदेशों ने नए विचारों के साथ नवाचार को बढ़ावा देती है।
•  उदारीकरण और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से उपभोक्ता की पसंद और उपभोक्ता अधिशेष बढ़ता है।
•  वैश्वीकरण विकासशील देशों की फर्मों के लिए घरेलू और वैश्विक अवसरों के विशाल द्वार खोलता है।
अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

4. निम्नलिखित में से कौन-सा सूक्ष्म व्यष्टि वातावरण का भाग नहीं हैं?

Correct Answer: (d) प्रौद्योगिकी
Solution:

चार्ल्स हिल और गैरेथ जोन्स के अनुसार "किसी कंपनी के सूक्ष्म पर्यावरण में ऐसे तत्व शामिल होते हैं जो सीधे कंपनी को प्रभावित करते हैं जैसे प्रतिस्पर्धी, ग्राहक और आपूर्तिकर्ता"। हालांकि प्रौद्योगिकी आम तौर पर स्थूल पर्यावरण का हिस्सा होती है, क्योंकि यह व्यापक तकनीकी रूझानों और विकास को संदर्भित करती है जो बड़े पैमाने पर उद्योगों को प्रभावित करती है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

5. हैश फंक्शन और असममित क्रिण्टो सिस्टम के द्वारा प्रभावित होने वाला अधि प्रमाणन किस रूप में जाना जाता है?

Correct Answer: (c) डिजीटल हस्ताक्षर
Solution:

डिजिटल सिग्नेचर वह प्रमाणीकरण प्रणाली है जो असममित क्रिप्टोसिस्टम (पाब्लिक और प्राइवेट की जोड़ी) और हैश फंक्शन का उपयोग करती है, डिजिटल सिग्नेचर संदेश या दस्तावेज़ की प्रामाणिकता, अखंडता और अस्वीकरण- निरोध सुनिश्चित करता है, जिसमें संदेश के हैश को भेजने वाले की निजी कुंजी से एन्क्रिप्ट किया जाता है। प्राप्तकर्ता इसे भेजने वाले की सार्वजनिक कुंजी से डिक्रिप्ट करके प्रामाणिक्ता सत्यापित कर सकता है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

6. सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए

सूची-I (धारा)सूची-II 
A. 80-C1. 50,000
B. 80-CCD (1)2. वेतन का 10% या कुल आय का 10% जैसी भी स्थिति हो
C. 80-CCD (1B)3. 14% of salary/वेतन का 14%
D. 80-CCD (2)4. 1,50,000
Correct Answer: (b) A-IV, B-II, C-I, D-III
Solution:

सूची- I का सूची- II से सही मिलान ।

सूची-I (धारा)सूची-II 
A. 80-CIV. 1,50,000
B. 80-CCD (1)II. वेतन का 10% या समस्त कुल आय का 20% जैसा प्रकरण हो।
C. 80-CCD (1B)I. 50,000
D. 80-CCD (2)III. वेतन का 14%

7. आपूर्ति फंक्शन q = - 100 + 10p के रूप में प्रदत है। जब मूल्य 15 रूपए है, बिंदु विधि का प्रयोग करते हुए आपूर्ति की लोचशीलता (Es) ज्ञात करें ? आपूर्ति फंक्शन q = - 100 + 10p के रूप में प्रदत है। जब मूल्य 15 रुपए है, बिंदु विधि का प्रयोग करते हुए आपूर्ति की लोचनशीलता (Es) ज्ञात करें?

Correct Answer: (b) Es = 3
Solution:

आपूर्ति फलन q = -100 + 10q
मूल्य p = ₹15
आपूर्ति की लोच E = ?
जब मूल्य (P) 15 हो, तो आपूर्ति की मान
q = -100 + 10 × 15
= -100 + 150
= 50
आपूर्ति फलन की रूपांतरण (स्लोप)
dq / dp = 10
सूत्र,
Es = p/q × dq / dp
Es = 15 / 50× 10
Es = 3
उत्तर: विकल्प (d) सही उत्तर है।

8. लाभांश संवृद्धि मॉडल के अनुसार, समता (इक्विटी) की लागत किसके समतुल्य है :

Correct Answer: (b) लाभांश प्रतिफल + लाभांश में प्रत्याशित वृद्धि
Solution:

डिविडेंड डिस्काउंट मॉडल (DGM) के अनुसार, इक्विटी की लागत (Ke) निम्नलिखित सूत्र से निकाली जाती है:
Ke = D₁ / P₀ + g
जहाँ,
Ke = इक्विटी की लागत
D₁ = आगामी अवधि में अपेक्षित डिविडेंड
P₀ = स्टॉक की वर्तमान कीमत
g = डिविडेंड में अपेक्षित वृद्धि दर
यह सूत्र दिखाता है कि इक्विटी की लागत डिविडेंड किल्ड यानी D₁ / P₀ + g और डिविडेंड में अपेक्षित वृद्धि (g) के बराबर होती है।
विकल्प (b) सही उत्तर है।

9. किसी कंपनी का लाभ आकार अनुपात 50% और सुरक्षा का मार्जिन 40% है। शुद्ध लाभ की गणना करें यदि विक्रय मात्रा ₹1,00,000 है।

Correct Answer: (c) 20,000
Solution:

लाभ मात्रा अनुपात = 50%
सुरक्षा सीमा = 40%
विक्रय मात्रा = 1,00,000
शुद्ध लाभ = ?
सूत्र, शुद्ध लाभ = योगदान × सुरक्षा सीमा
योगदान = विक्रय × लाभ मात्रा अनुपात
= 1,00,000 × 50%
= 50,000
शुद्ध लाभ = 50,000 × 40%
= 20,000
शुद्ध लाभ = 20,000 है।

10. निम्नलिखित में से कौन डब्ल्यूटीओ की सर्वोच्च निर्णयन संस्था है?

Correct Answer: (c) मंत्रिस्तरीय सम्मेलन
Solution:

विश्व व्यापार संगठन (WTO) का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय मंत्रिस्तरीय सम्मेलन है। यह विश्व व्यापार संगठन का सर्वोच्च प्राधिकरण है और इसमें सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि शमिल है। मंत्रिस्तरीय सम्मेलन हर दो साल में कम से कम एक बार मिलता है और संगठन और बहुपक्षीय व्यापार समझौतों के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेता है।