TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-VII)

Total Questions: 40

1. हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन की परम्परा का सूत्रपात होता है:

Correct Answer: (b) गार्सा द तासी
Solution:हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन की परम्परा का सूत्रपात 'गार्सा' द तासी' से होता है। गार्सा द तासी एक फ्रेंच विद्वान थे। इन्होने हिन्दी साहित्य के प्रथम इतिहास ग्रंथ 'इस्त्वार द लॉ लितरेत्यूर ऐन्दुई ऐन्दुस्तानी' ग्रंथ की रचना 1839 ई.में किया था।

2. हिन्दी साहित्य के इतिहास से संबंध रखने वाला दूसरा ग्रंथ भाषा-काव्य-संग्रह के लेखक हैं:

Correct Answer: (c) श्री महेशदत्त शुक्ल
Solution:हिन्दी साहित्य के एतिहास से संबंध रखने वाला दूसरा ग्रंथ 'भाषा काव्य संग्रह' (1873 ई.)के लेखक श्री महेशदत्त शुक्ल है। जबकि शिव सिंह सेंगर ने 'शिव सिंह सरोज' नामक ग्रंथ की रचना की है।

3. निम्नलिखित इतिहास ग्रंथों को उनके लेखक के साथ सुमेलित कीजिए:

सूची-Iसूची-II
(A) भाषा और साहित्य1. लक्ष्मी सागर वाजपेयी
(B) हिन्दी साहित्य का इतिहास2. हजारीप्रसाद द्विवेदी
(C) हिन्दी साहित्य की भूमिका3. रामचंद्र शुक्ल “सरल”
(D) आधुनिक हिन्दी साहित्य4. रामचंद्र दास

कूट:

(A)(B)(C)(D)
(a)2314
(b)3421
(c)1324
(d)4321
Correct Answer: (d)
Solution:इतिहास ग्रंथ एवं उनके लेखक निम्न है-
इतिहास ग्रंथलेखक
भाषा और साहित्यश्याम सुन्दर दास
हिन्दी साहित्य का इतिहासरामाशंकर शुक्ल "सरल"
हिन्दी साहित्य की भूमिकाहजारी प्रसाद द्विवेदी
आधुनिक हिन्दी साहित्यलक्ष्मी सागर वाजपेयी

4. निम्नलिखित इतिहास ग्रंथों को कालक्रम के आरोही क्रम में रखिएः

Correct Answer: (b) भाषा-काव्य-संग्रह, शिवसिंह सरोज, मॉर्डन वर्नाक्यूलर लिटरेचर ऑफ हिन्दोस्तान, मिश्रबंधु विनोद
Solution:इतिहास ग्रंथो का कालक्रम आरोही क्रम में निम्न है- इतिहास ग्रंथ कालक्रम इतिहासकार भाषा काव्य संग्रह 1873 ई.शिवसिंह सरोज 1883 ई. मॉडर्न वर्नाक्यूलर 1888 ई. लिटरेचर ऑफ हिन्दुस्तान मिश्रबन्धु विनोद प्रथम (3) 1913 ई. मिश्रबन्धु चतुर्थ भाग-1934 ई.

5. हिन्दी साहित्य के आदिकाल को चारणकाल की संज्ञा किसने दी है?

Correct Answer: (d) डॉ.रामकुमार वर्मा
Solution:हिन्दी साहित्य के आदिकाल को 'चारणकाल' की संज्ञा डॉ. रामकुमार वर्मा ने दी। 'आदिकाल' का नामकरण अन्य विद्वानों द्वारा निम्न है-
सूची-Iसूची-II
हजारी प्रसाद द्विवेदीआदिकाल
राहुल सांकृत्यायनसिद्ध सामन्त काल
डॉ. गणपति चन्द्र गुप्तप्रारम्भिक काल

6. अमीर खुसरो का वास्तविक नाम था?

Correct Answer: (a) अबुल हसन
Solution:अमीर खुसरो का वास्तविक नाम 'अबुल हसन' था, ये निजामुद्दीन औलिया के शिष्य थे। यह खड़ी बोली के आदिकवि कहे जाते हैं। इनके द्वारा रचित ग्रंथ है - खालिक बारी, पहेलियां, मुकरियां,दो सुखने, गजल आदि।

7. 'कनफटे' योगी कौन कहे जाते हैं?

Correct Answer: (d) नाथपंथी
Solution:कनफटे योगी नाथ पंथी कहे जाते हैं। नाथसंप्रदाय का आरम्भ कर्ता गोरखनाथ को माना जाता है। गोरखनाथ के गुरु का नाम मत्स्येन्द्रनाथ था। आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के अनुसार "नाथ पंथ या नाथ संप्रदाय के सिद्धमत, सिद्धमार्ग, योग संप्रदाय, अवधूत-मत एवं अवधूत संप्रदाय नाम भी प्रसिद्ध हैं।"

8. 'प्रबन्ध चिन्तामणि' के रचनाकार हैं:

Correct Answer: (a) मेरुतुंग
Solution:'प्रबंध चिन्तामणि' के रचनाकार 'मेरुतुंग' है। निम्नलिखित रचनाकार एवं उनकी रचनाएं-
रचनाकाररचना
राजशेखर सूरीनेमिनाथ फाग
विजय सेन सूरीरेवंतगिरि रास
आचार्य हेमचन्द्रसिद्ध हेमचन्द्र शब्दानुशासन

9. 'भविसयत्त कहा' के रचनाकार हैं:

Correct Answer: (c) धनपाल
Solution:'भविसयत्त कहा' के रचनाकार 'धनपाल' हैं। दिये गये अन्य विकल्पों के रचना एवं रचनाकार निम्न हैं-
रचनारचनाकार
पाहुड दोहामुनिराम सिंह
महापुराणपुष्पदंत
प्रवर्त चिन्तामणिमेरुतुंग

10. 'पाहुड़ दोहा' के रचनाकार कौन हैं?

Correct Answer: (a) मुनि रामसिंह
Solution:'पाहुड दोहा' के रचनाकार मुनिरामसिंह हैं। मुनिराम सिंह जैन साहित्य में सर्वश्रेष्ठ रहस्यवादी कवि कहे जाते हैं।