राज्यव्यवस्था (मध्यप्रदेश)

Total Questions: 55

1. मध्य प्रदेश राज्य का पुनर्गठन हुआ- [M.P.P.C.S. (Pre), 1992]

Correct Answer: (b) 1 नवंबर, 1956
Solution:मध्य प्रदेश राज्य का पुनर्गठन 1 नवंबर, 1956 को हुआ था। पुनः 1 नवंबर, 2000 को मध्य प्रदेश से पृथक करके छत्तीसगढ़ को एक नया राज्य बनाया गया।

2. मध्य प्रदेश राज्य का गठन हुआ था- [M.P.P.C.S. (Pre), 2014]

Correct Answer: (c) 1 नवंबर, 1956
Solution:मध्य प्रदेश राज्य का पुनर्गठन 1 नवंबर, 1956 को हुआ था। पुनः 1 नवंबर, 2000 को मध्य प्रदेश से पृथक करके छत्तीसगढ़ को एक नया राज्य बनाया गया।

3. मध्य प्रदेश दिवस मनाया जाता है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2004]

Correct Answer: (c) 1 नवंबर
Solution:मध्य प्रदेश राज्य की स्थापना 1 नवंबर, 1956 को की गई थी। अतः 1 नवंबर को मध्य प्रदेश दिवस के रूप में मनाया जाता है।

4. वर्ष 1948 में बुंदेलखंड एवं बघेलखंड को जोड़कर कौन-सा प्रदेश अस्तित्व में आया था? [M.P. P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (b) विध्य प्रदेश
Solution:3 जून, 1948 को बुंदेलखंड एवं बघेलखंड को मिलाकर संयुक्त विध्य प्रदेश बना। 10 जुलाई, 1948 को अवधेश प्रताप सिंह के प्रधानमंत्रित्व में मंत्रिमंडल का गठन किया गया। जिसमें कामता प्रसाद सक्सेना उप प्रधानमंत्री, राव शिव बहादुर सिंह, हारौल नर्मदा प्रसाद सिंह, सत्यदेव, गोपाल शरण सिंह, चतुर्भुज पाठक मंत्री बने।

5. मध्य प्रदेश में विधानसभा की कार्यवाही का सही क्रम चुनें। [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

1. निधन संबंधी उल्लेख

2. राज्यपाल का अभिभाषण

3. शपथ या प्रतिज्ञान

4. मंत्रियों का परिचय

सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (b) 3, 2, 4, 1
Solution:मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही का सही क्रम है-1. शपथ या प्रतिज्ञान, 2. राज्यपाल का अभिभाषण, 3. मंत्रियों का परिचय, 4. निधन संबंधी उल्लेख, 5. प्रश्न (अल्प-सूचना प्रश्नों सहित), 6. सभा का कार्य स्थगित करने के प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अनुमति, 7. विशेषाधिकार भंग संबंधी प्रश्न, 8. नियम 267-क के अधीन ऐसे मामले उठाना जो औचित्य प्रश्न नहीं है. 9. सभा पटल पर रखे जाने वाले पत्र, 10. राज्यपाल के संदेश सुनाना, 11. कार्य मंत्रणा समिति के प्रतिवेदन को स्वीकार करने के लिए प्रस्ताव, 12. विधेयकों पर राज्यपाल अथवा राष्ट्रपति की अनुमति के बारे में सूचना, 13. सभा के सदस्यों की गिरफ्तारी, नजरबंदी अथवा रिहाई के बारे में मजिस्ट्रेटों अथवा अन्य प्राधिकारियों से प्राप्त सूचना, 14. ध्यान दिलाने वाली सूचना, 15. सभा की बैठकों में सदस्यों की अनुपस्थिति की अनुमति के बारे में अध्यक्ष की घोषणा, 16. सभा के सदस्यों के पद त्याग, सभापति तालिका समितियों आदि में नाम-निर्देशन आदि विविध विषयों के बारे में अध्यक्ष द्वारा घोषणा, 17. अध्यक्ष द्वारा विनिर्णय या घोषणाएं, 18. समितियों के प्रतिवेदनों का उपस्थापन, 19. याचिकाओं का उपस्थापन, 20. मंत्रियों द्वारा विविध वक्तव्य, 21. अपने पद के त्याग के स्पष्टीकरण में भूतपूर्व मंत्री द्वारा व्यक्तिगत वक्तव्य, 22. स्थायी आदेश क्रमांक 99 के अधीन वक्तव्य, 23. नियम 255 के अधीन व्यक्तिगत स्पष्टीकरण (यदि वाद-विवाद के दौरान न किया गया हो), 24. समितियों के निर्वाचन के लिए प्रस्ताव, 25. विधेयक संबंधी प्रवर समिति के प्रतिवेदन के उपस्थापन हेतु समय बढ़ाए जाने के लिए प्रस्ताव, 26. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन का प्रस्ताव, 27. अध्यक्ष/उपाध्यक्ष को हटाने के लिए संकल्प प्रस्तुत करने की अनुमति के लिए प्रस्ताव, 28. मंत्रिपरिषद में अविश्वास का प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अनुमति के लिए प्रस्ताव, 29. वापस लिए जाने वाले विधेयक, 30. पुनः स्थापित किए जाने वाले विधेयक, 31. अध्यादेश द्वारा तुरंत विधान बनाने के कारणों को बताने वाले व्याख्यात्मक वक्तव्य का पटल पर रखा जाना, 32. विशेषाधिकार समिति के प्रतिवेदनों पर विचार।

6. मध्य प्रदेश में छत्तीसगढ़ के गठन के पश्चात कितने जिले हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (a) 45
Solution:1 नवंबर, 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के पश्चात मध्य प्रदेश में जिलों की संख्या 45 थी। बाद में समय-समय पर नए जिले गठित किए गए। वर्ष 2023 में रीवा से अलग कर मऊगंज, सतना से अलग कर मैहर तथा छिंदवाड़ा से अलग कर पांढुरना को नया जिला बनाया गया। वर्तमान में मध्य प्रदेश में 55 जिले हैं।

7. मध्य प्रदेश में जिलों की संख्या हो गई है- [M.P.P.C.S. (Pre), 1992]

Correct Answer: (c) 45
Solution:प्रश्नकाल में मध्य प्रदेश में जिलों की संख्या 45 थी। तत्पश्चात वर्ष 1998 में 16 नए जिले बने जिनसे राज्य में जिलों की संख्या 61 हो गई थी। वर्ष 2000 में मध्य प्रदेश से 16 दक्षिण-पूर्वी जिलों को काटकर नए राज्य छत्तीसगढ़ का गठन किया गया था। 1 अक्टूबर, 2018 को टीकमगढ़ से अलग कर निवाड़ी को प्रदेश का 52वां जिला बनाया गया। वर्ष 2023 मे रीवा से अलग कर मऊगंज, सतना से अलग कर मैहर तथा छिंदवाड़ा से अलग कर पांढुरना को नया जिला बनाया गया। वर्तमान में मध्य प्रदेश में 55 जिले हैं।

8. मध्य प्रदेश के किस संभाग में सबसे अधिक जिले हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 2006]

Correct Answer: (a) इंदौर
Solution:मध्य प्रदेश में कुल 10 संभाग हैं। जबलपुर संभाग में 9 जिले (जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, पांढुरना) हैं तत्पश्चात इंदौर संभाग में कुल 8 जिले (अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा (पूर्वी निमाड़) एवं खरगौन (पश्चिमी निमाड़) हैं।

9. किस राजस्व संभाग में केवल दो जिले हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 1994]

Correct Answer: (b) चंबल
Solution:मध्य प्रदेश में कुल राजस्व संभाग 10 हैं, जो इस प्रकार हैं-भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, चंबल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल और उज्जैन।
सूची-I (राजस्व संभाग) सूची-II (जिले) 
भोपालभोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा
ग्वालियरअशोक नगर, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर
नर्मदापुरमहरदा, नर्मदापुरम, बैतूल
चंबलमुरैना, श्योपुर, भिंड
इंदौरबड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर
जबलपुरबालाघाट, छिंदवाड़ा, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडोरी, पांढुरना
रीवारीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली
सागरछतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी
शहडोलशहडोल, उमरिया, अनूपपुर
उज्जैनदेवास, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, आगर-मालवा

इस प्रकार वर्तमान परिस्थितियों में प्रश्नगत चंबल संभाग में न्यूनतम तीन जिले शामिल हैं। प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही था, क्योंकि श्योपुर जिले का गठन वर्ष 1998 में हुआ था। 7 फरवरी, 2022 को होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम कर दिया गया।

10. मध्य प्रदेश के नवनिर्मित जिलों में नहीं है- [M.P.P.C.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (d) बुरहानपुर
Solution:वर्ष 1998 में अविभाजित मध्य प्रदेश में 16 नए जिले बनाए गए थे-बड़वानी, श्योपुर, कटनी, डिंडोरी, पश्चिम सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, कांकेर, दंतेवाड़ा, महासमुंद, धमतरी, कवर्धा, उमरिया, हरदा तथा नीमच। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 21 मई, 1998 को 10 जिलों तथा 25 मई, 1998 को 6 जिलों के गठन की घोषणा की थी। अतः प्रश्नानुसार विकल्प (d) सही उत्तर है। बुरहानपुर को 15 अगस्त, 2003 को जिला बनाया गया था। 24 मई, 2008 को दो नए जिलों तथा 13 नई तहसीलों का गठन किया था। ये दो नए जिले सिंगरौली एवं अलीराजपुर हैं। वर्ष 2013 में आगर-मालवा को नया जिला बनाया गया। टीकमगढ़ से अलग कर निवाड़ी को नया जिला बनाया गया, जो 1 अक्टूबर, 2018 को अस्तित्व में आ गया। वर्ष 2023 में रीवा से अलग करके मऊगंज, सतना से अलग कर मैहर तथा छिंदवाड़ा से अलग कर पांढुरना जिले का गठन किया गया। पांढुरना प्रदेश का 55वां जिला बन गया।