अनुसूचित जनजातियां (उत्तराखंड)

Total Questions: 7

1. निम्न में से कौन-सी जनजाति की जनसंख्या उत्तराखंड की जनजातीय जनसंख्या में सर्वाधिक है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2005, Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains), 2007]

Correct Answer: (a) जौनसारी
Solution:प्रश्नकाल में उत्तराखंड की जनजातियों में सर्वाधिक जनसंख्या जौनसारी जनजाति की थी। यह जनजाति देहरादून जिले के चकराता, कालसी की ऊंची पहाड़ियों पर निवास करती है। 2011 के जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड की सबसे बड़ी जनजाति थारू (91,342) है। इसके बाद क्रमशः जौनसारी (88,664), बुक्सा (54,037) एवं भोटिया (39,106) का स्थान आता है।

2. निम्नलिखित में से कौन देहरादून जनपद में अधिक संख्या में हैं? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2002]

Correct Answer: (c) जौनसारी
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

3. उत्तराखंड की किस जनजाति द्वारा ऋतु प्रवास किया जाता है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (c) भोटिया
Solution:उत्तराखंड की भोटिया जनजाति द्वारा ऋतु प्रवास किया जाता है। भोटिया जनजाति मुख्यतः उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में पाई जाती है।

4. 'जाड़' उत्तराखंड की किस जनजाति से संबंधित है? [Uttarakhand Lower Sub. (Pre), 2010]

Correct Answer: (a) भोटिया
Solution:'जाड़' भोटिया जनजाति से संबंधित है। उत्तराखंड की भोटिया जनजाति के आठ प्रमुख समूह है, जिनमें जाड़, जोहारी, जुथोरा, डर्मी, मर्का, तोल्चा, कुडन्स एवं व्यासी शामिल हैं।

5. 1962 के चीन युद्ध से पूर्व उत्तराखंड की किस जनजाति का तिब्बत के साथ व्यापारिक संबंध थे? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (b) भोटिया
Solution:वर्ष 1962 के चीन युद्ध से पूर्व उत्तराखंड की भोटिया जनजाति का तिब्बत के साथ व्यापारिक संबंध थे।

6. निम्नलिखित में से कौन-सी जनजाति उत्तराखंड में नहीं पाई जाती है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2006]

Correct Answer: (d) खरवार
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, उत्तराखंड में अनुसूचित जनजातियों की कुल जनसंख्या 2,91,903 है। यहां की प्रमुख जनजातियां-भोटिया, भोक्सा, जौनसारी, थारू, राजी हैं। थारू उत्तराखंड की सबसे बड़ी जनजाति है। इसके बाद जौनसारी का स्थान है। थारू जनजाति की अधिकांश जनसंख्या ऊधमसिंह नगर में निवास करती है, जबकि जौनसारी जनजाति के 98 प्रतिशत लोग देहरादून में निवास करते हैं। खरवार जनजाति उ.प्र. में पाई जाती है।

7. थारू अनुसूचित जनजाति अधिकांशतः किस स्थान के निवासी है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2006]

Correct Answer: (b) ऊधमसिंह नगर
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।