अंकगणितीय तर्कशक्ति (भाग-I)Total Questions: 5041. मोहाली से दिल्ली के लिए 2 ट्रेन टिकट और मोहाली से जम्मू के लिए 3 ट्रेन टिकट की कीमत ₹800 है। लेकिन मोहाली से दिल्ली के 3 ट्रेन टिकट और मोहाली से जम्मू के 2 ट्रेन टिकट की कीमत ₹700 है। मोहाली से क्रमशः दिल्ली और जम्मू के लिए टिकट की कीमतें क्या हैं? [SSC CHSL 19/04/2021 (Afternoon)](a) ₹100, ₹200(b) ₹200, ₹200(c) ₹100, ₹150(d) ₹200, ₹100Correct Answer: (a) ₹100, ₹200Solution:माना मोहाली से दिल्ली का टिकट x है और मोहाली से जम्मू का टिकट y है। तो, 2x + 3y = 800 और 3x + 2y = 700 दोनों समीकरण को हल करने पर, x = 100 और y = 20042. A, B और C के रूप में तीन पुस्तकों को कोडित किया गया है। पुस्तक A की कीमत पुस्तक B की कीमत से दोगुनी है और पुस्तक C की कीमत का एक तिहाई है। यदि पुस्तक C की कीमत 84 रुपये है, तो पुस्तक A और पुस्तक B की कीमत, क्रमशः ? [SSC CHSL 19/04/2021 (Evening)](a) ₹14 और ₹42(b) ₹24 और ₹42(c) ₹14 और ₹7(d) ₹28 और ₹14Correct Answer: (d) ₹28 और ₹14Solution:A और B की कीमत का अनुपात = 2 : 1 A और C की कीमत का अनुपात = 1 : 3 A : B : C की कीमत का अनुपात = 2 : 1 : 6 यदि 6x = 84 ⇒ x = 14 2x = 28 और x = 14. प्रश्न के अनुसार कीमत क्रमश : = ₹28, ₹1443. वॉशिंग मशीन स्टोर का सेल्स बॉय अपने ग्राहकों से क्रय मूल्य से 24% अधिक प्राप्त करता है। यदि एक ग्राहक ने वॉशिंग मशीन के लिए ₹6,200 का भुगतान किया, तो वॉशिंग मशीन का क्रय मूल्य ज्ञात करें। [SSC CHSL 04/08/2021 (Morning)](a) ₹5,500(b) ₹5,000(c) ₹6,200(d) ₹7,200Correct Answer: (b) ₹5,000Solution:ग्राहक लागत मूल्य से 24% अधिक भुगतान करता है। इसलिए , ⇒ 124% = 6200 फिर, (CP) 100 % = 500044. एक ड्राइवर प्रत्येक घंटे के बाद अपने वाहन की चाल में 5 km/h की वृद्धि करता है। यदि वाहन की आरंभिक चाल 75 km/h थी, तो 4 घंटे की यात्रा में उसकी औसत चाल कितनी थी? [SSC CHSL 04/08/2021 (Evening)](a) 82.5 km/h(b) 83.75 km/h(c) 83 km/h(d) 82 km/hCorrect Answer: (a) 82.5 km/hSolution:1 घंटे में चालक की गति = 75 किमी/घंटा दूसरे घंटे में = 80 किमी/घंटा तीसरे घंटे में = 85 किमी/घंटा चौथे घंटे में = 90 किमी/घंटा अत: औसत चाल =75 + 80 + 85 +90/4 = 82.5 km/h45. जिला परिवहन प्राधिकरण ने कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए विशेष बस सेवा शुरू की है। एक बस गाँव P से चलती है। बस में लड़कियों की संख्या की लड़को संख्या का एक चौथाई है। ग्राम Q में, 20 लड़के अपने कॉलेज के स्टॉप पर बस से उतरते हैं और दस लड़कियां बस में चढ़ती हैं। अब लड़के और लड़कियों की संख्या बराबर है। शुरुआत में कितने छात्र बस में चढ़ते हैं? [SSC CHSL 05/08/2021 (Morning)](a) 60(b) 40(c) 30(d) 50Correct Answer: (d) 50Solution:मान लीजिये, लड़कियां : लड़के = 1 : 4 (बस में) प्रश्न के अनुसार, x + 10 = 4x - 20 ⇒ x = 10 तो, शुरुआत में बस में छात्रों की कुल संख्या = 5x = 5046. प्रति नोटबुक की कीमत ₹12 है। प्रति पेन की कीमत ₹9 है। टीना ने ₹123 में इन वस्तुओ के कुल 11 नग ख़रीदे । उसने कितनी नोटबुक खरीदी ? [SSC CHSL 05/08/2021 (Afternoon)](a) 11(b) 8(c) 6(d) 9Correct Answer: (b) 8Solution:माना पेन = P और नोट बुक = N प्रश्न के अनुसार, ⇒ 12N + 9P = 123 ……(i) ⇒ P + N = 11 ………..(ii) दोनों समीकरणों को हल करने पर, हम प्राप्त करते हैं ⇒ P = 3 और N = 8 अतः , नोट बुक्स की संख्या (N) = 847. 72 कलाकारों के समूह में, प्रत्येक कलाकार तीन कार्यक्रम अर्थात् प्रश्नोत्तरी, एकल-अभिनय और अनुकरण में से एक में भाग लेता है, । 11 कलाकार केवल प्रश्नोत्तरी में भाग लेते हैं, 15 केवल एकल-अभिनय में भाग लेते हैं और 14 केवल अनुकरण में भाग लेते हैं। यदि 5 कलाकार तीनों कार्यक्रम में भाग लेते हैं, तो किन्हीं दो कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों की गणना करे ? [SSC CHSL 05/08/2021 (Evening)](a) 25(b) 37(c) 27(d) 15Correct Answer: (c) 27Solution:कुल कार्य कर्ता = केवल एक कार्यक्रम में भाग लेने वाले+ दो कार्यक्रम में भाग लेने वाले + केवल तीनों कार्यक्रम में भाग लेने वाले 72 = (11 + 14 + 15) + x + (5) ⇒x = 2748. A, B और C के बीच ₹481 इस प्रकार वितरित किये गए कि B को A के भाग का दो-तिहाई मिला और C को B के भाग का तीन-चौथाई मिला। B को कितना धनराशि मिला ? [SSC CHSL 06/08/2021 (Morning)](a) ₹148(b) ₹111(c) ₹168(d) ₹222Correct Answer: (a) ₹148Solution:49. सुनीता ने 260 प्रश्नो वाली परीक्षा दी और पहले 130 प्रश्नो में से 40% प्रश्नो का सही उत्तर दिया। पूरी परीक्षा में 60% अंक पाने के लिए, उसे शेष 130 प्रश्नो में से कितने प्रतिशत प्रश्नो का सही उत्तर देना होगा ? [SSC CHSL 06/08/2021 (Afternoon)](a) 70%(b) 84%(c) 75%(d) 80%Correct Answer: (d) 80%Solution:50. 5 पेन और 12 पेंसिल का मूल्य ₹45 है। 20 पेन और 48 पेंसिल की कीमत क्या होगी? [SSC CHSL 09/08/2021 (Morning)](a) ₹180(b) ₹210(c) ₹135(d) ₹235Correct Answer: (a) ₹180Solution:दिया हुआ है: 5 पेन + 12 पेंसिल = ₹45……(i) समीकरण (i) को 4 से गुणा करने पर, 20 पेन + 48 पेंसिल = ₹180Submit Quiz« Previous12345