अंकगणितीय तर्कशक्ति (भाग-II)Total Questions: 501. विशाल के पास 5, 10, 20 और 50 रुपये के मूल्यवर्ग में कुल ₹4,100 हैं। उसके पास 5 और 10 रुपये के बराबर के नोट हैं। 20 रुपए के नोटों की संख्या 5 रुपये के नोटों की संख्या से दोगुनी है। 50 रुपये के नोटों की संख्या 10 रुपये के नोटों की संख्या से तीन गुना है। विशाल के पास 5 रुपये के कितने नोट है? [SSC CHSL 10/08/2021 (Morning)](a) 10(b) 40(c) 30(d) 20Correct Answer: (d) 20Solution:माना ₹5 के नोट की संख्या = x तो, ₹10 का नोट = x, ₹20 का नोट = 2x , ₹50 का नोट = 3x कुल मूल्यवर्ग = 4100 4100 = 5x + 10x + 40x + 150x 4100 = 205x ⇒ x = 20 , ₹5 नोट = 202. तीन व्यक्तियों, A, B और C के वेतन का योग ₹ 66,500 है। B का वेतन के वेतन का आधा है। B का वेतन A के वेतन का 125% है। C का वेतन क्या है? [SSC CHSL 10/08/2021 (Afternoon)](a) ₹30,000(b) ₹28,000(c) ₹34,000(d) ₹35,000Correct Answer: (d) ₹35,000Solution:A + B + C का वेतन = 66500 B और C का अनुपात = 1 : 2 A और B का अनुपात = 4 : 5 A : B : C के वेतन का अनुपात = 4 : 5 : 10 . 19x = 66500, x = 3500 इसलिए, 10x = 350003. ट्रेन A, जो 90 किमी/घंटा की गति से चलती है, स्टेशन Y से सुबह 8 बजे चलना शुरू करती है। ट्रेन B, जो 120 किमी/घंटा की गति से चलती है, उसी मार्ग पर स्टेशन Y से सुबह 8:10 बजे उसी दिशा में चलना शुरू करती है। यदि ट्रेन B सुबह 8:40 बजे स्टेशन Z पर ट्रेन A से मिलती है, तो स्टेशन Y और Z के बीच की दूरी ज्ञात करे। [SSC CHSL 10/08/2021 (Evening)](a) 54 km(b) 62 km(c) 60 km(d) 50 kmCorrect Answer: (c) 60 kmSolution:ट्रेन A द्वारा स्टेशन Z तक पहुँचने में लिया गया समय = 40 मिनट स्टेशन Y और Z के बीच की दूरी = 90 km/h × 40/60 h = 60 km4. एक प्रवेश परीक्षा में, तिवारी ने 25% अंक प्राप्त किए और 64 अंकों से अनुत्तीर्ण हुआ। यदि उसने 40% अंक प्राप्त किए होते, तो उसे उत्तीर्ण अंकों से 32 अंक अधिक प्राप्त होते। उत्तीर्ण अंक ज्ञात कीजिए। [SSC CHSL 11/08/2021 (Morning)](a) 295(b) 224(c) 150(d) 250Correct Answer: (b) 224Solution:दोनों प्रतिशत के बीच अंतर = 40% - 25% = 15% दोनों अंकों में अंतर = 64 + 32 = 96 कुल अंकों का 15% = 96 कुल अंक = 640 कुल अंकों का 25% = 160 अतः , उत्तीर्ण अंक = 160 + 64 = 2245. दो संख्याएँ, A और B, ऐसी हैं कि A के 3% और B के 6% का योग A के 4% और B के 6% के योग का 4/5 वां है। (A + B) और (A - B) का अनुपात ज्ञात कीजिए ? [SSC CHSL 11/08/2021 (Evening)](a) 4:5(b) 6:5(c) 7:5(d) 5:6Correct Answer: (c) 7:5Solution:A का 3% + B का 6% = 4/5(A का 4% + B का 6%) ⇒ A का 15% + B का 30% = A का 16% + B का 24% ⇒ B का 6% = A का 1% ⇒ A : B = 6 : 16. रंजन ने अपने वनडे क्रिकेट करियर में 10 मैचों में औसतन 15 रन बनाए। यदि उसने पहले 4 मैचों में औसतन 14 रन बनाए और पिछले 4 मैचों में औसतन 12 रन बनाए, तो शेष 2 मैचों में उसके द्वारा बनाए गए रनों का औसत ज्ञात कीजिए। [SSC CHSL 12/08/2021 (Morning)](a) 24(b) 23(c) 25(d) 22Correct Answer: (b) 23Solution:माना शेष 2 मैचों का औसत स्कोर = A. प्रश्न के अनुसार, ⇒ 14 × 4 + 12 × 4 + 2A = 15 × 10 ⇒ 104 + 2A = 150 ⇒ A = 27. गणित की परीक्षा में आठ छात्रों के औसत अंक 75 हैं। यदि उच्चतम और निम्नतम अंक हटा दिए जाते हैं, तो औसत अंक 80 हो जाते हैं। यदि उच्चतम अंकों का न्यूनतम अंकों का अनुपात 3: 1 है, तो उच्चतम अंक, गणित की परीक्षा में आठ छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों के योग का कितना प्रतिशत है? [SSC CHSL 12/08/2021 (Afternoon)](a) 15%(b) 18%(c) 20%(d) 12%Correct Answer: (a) 15%Solution:कुल अंक = 75 × 8 = 600 कुल अंक (उच्चतम और निम्नतम अंकों को छोड़कर) = 6 × 80 = 480 उच्चतम + निम्नतम = 3 : 1 = 120 उच्चतम = 90 टॉपर द्वारा प्राप्त अंकोंका प्रतिशत = 90/600 × 100 = 15%8. 68 विद्यार्थियों की एक कक्षा में, 34 विद्यार्थियों ने केवल वाद-विवाद में भाग लिया और 8 विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद दोनों में भाग लिया। यदि कक्षा के प्रत्येक विद्यार्थी ने इन दो प्रतियोगिताओं में से कम से कम एक में भाग लिया है, तो प्रश्नोत्तरी में कितने विद्यार्थियों ने भाग लिया? [SSC CHSL 12/08/2021 (Evening)](a) 26(b) 34(c) 30(d) 22Correct Answer: (b) 34Solution:वाद-विवाद में भाग लेने वाले विद्यार्थी = 34 वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी दोनों में भाग लेने वाले विद्यार्थी = 8 केवल वाद-विवाद में भाग लेने वाले विद्यार्थी = 34 - 8 = 26 प्रश्नोत्तरी में भाग लेने वाले विद्यार्थी की कुल संख्या = 68 - 26 - 8 = 349. एक दिन 90 छात्र एक बस में यात्रा कर रहे थे तथा लड़कों तथा लड़कियों की संख्या में 2:1 का अनुपात था। अगले दिन, छात्रों की संख्या समान रही लेकिन लड़कों और लड़कियों का अनुपात 3 : 2 हो गया। दोनों दिन बस में यात्रा करने वाले लड़कों की संख्या में क्या अंतर था? [SSC CPO 23/11/2020 (Morning)](a) 6(b) 30(c) 14(d) 18Correct Answer: (a) 6Solution:छात्रों की कुल संख्या = 90 पहलेदिन लड़कों और लड़कियों का अनुपात = 2 : 1, तो लड़कों और लड़कियों की संख्या = 60 और 30 । अगले दिन लड़के और लड़कियों का अनुपात = 3 : 2 तो, लड़कों की संख्या = 3/5 × 90 = 54 अत: दोनों दिनों में लड़कों के बीच का अंतर = 60 - 54 = 610. दो संख्याओं को A और B नाम दिया गया है। संख्या A, उसके वर्ग तथा उसके घन का योग 399 है। संख्या B, उसके वर्ग तथा उसके घन का योग 819 है। संख्याओं A और B को जोड़ने से प्राप्त होने वाल्ली संख्या का वर्ग कितना होगा? [SSC CPO 23/11/2020 (Morning)](a) 324(b) 225(c) 289(d) 256Correct Answer: (d) 256Solution:Submit Quiz12345Next »