अंकगणितीय तर्कशक्ति (भाग-II)Total Questions: 5011. एक बस में कुल 60 छात्र यात्रा कर रहे हैं। लड़कों तथा लड़कियों की संख्या का अनुपात 2 : 1 है। फिर, पहले बस स्टॉप पर 15 लड़के उतर जाते हैं तथा 5 लडकियाँ चढ़ती हैं। दूसरे बस स्टॉप पर 5 लड़के चढ़ते हैं और 10 लड़कियाँ उतर जाती हैं। दूसरे स्टॉप के बाद बस में लड़कों तथा लड़कियों की संख्या का क्या अनुपात है? [SSC CPO 23/11/2020 (Evening)](a) 3:2(b) 2:3(c) 2:1(d) 3:1Correct Answer: (c) 2:1Solution:प्रारंभ में लड़के = 40 और लड़कियां = 20 पहले बस स्टॉप के बाद , लड़के = 40 - 15 = 25 और लड़कियाँ = 20 + 5 = 25 दूसरे बस स्टॉप के बाद, लड़के = 25 + 5 = 30 और लड़कियाँ = 25 - 10 = 15 आवश्यक अनुपात = 30 : 15 = 2 : 1 है।12. एक संख्या के वर्ग, उसके घन तथा उसकी अगली संख्या के घन का योग 205 है। वह संख्या कौन सी है? [SSC CPO 23/11/2020 (Evening)](a) 5(b) 3(c) 4(d) 6Correct Answer: (c) 4Solution:a² + a³ + (a + 1)³ = 205 a = 4 समीकरण को संतुष्ट करता है।13. जब एक संख्या को, उसकी अगली संख्या में तथा एक अन्य संख्या जो उसकी अगली संख्या से चार गुना है, में जोड़ा जाता है, तो तीनों संख्याओं का जोड़ 95 आता है। वह संख्या ज्ञात करें। [SSC CPO 24/11/2020 (Morning)](a) 15(b) 17(c) 16(d) 14Correct Answer: (a) 15Solution:प्रश्न के अनुसार, X + X + 1 + 4 (X+ 1) = 95 = 6X + 5 = 95 अत: 6X = 90 और X = 1514. 73 दोस्तों के समूह में, 14 दोस्त जिम और कराटे दोनों कक्षाओं में जाते हैं, जबकि 7 दोस्त न तो जिम क्लास में जाते हैं और न ही कराटे क्लास। अगर कुल 36 दोस्त जिम क्लास में जाते हैं, तो कितने दोस्त केवल कराटे क्लास में जाते हैं? [SSC CPO 24/11/2020 (Morning)](a) 30(b) 32(c) 23(d) 44Correct Answer: (a) 30Solution:दोस्त जो या तो जिम जाते हैं या कराटे = 73 - 7 = 66 सिर्फ कराटे क्लास में जाने वाले दोस्त = 66 - 36 = 3015. ₹ 2,871 को क्रमशः A, B और C के बीच 9:11:13 के अनुपात में विभाजित किया जाना है। A की तुलना में C (₹ में) को कितना अधिक पैसा मिलेगा? [SSC CPO 24/11/2020 (Evening)](a) ₹783(b) ₹348(c) ₹402(d) ₹296Correct Answer: (b) ₹348Solution:a + b + c = 2871 माना , a = 9R , b = 11R , c = 13R ⇒ 33R = 2871 ⇒ R = 2871/33 = 87 A और C के बीच अनुपात का अंतर है 4R तो 4 × 87 = 34816. उस संख्या को ज्ञात करे जो स्वयं को 14 बार जोड़े जाने पर 195 देता है। [SSC CPO 25/11/2020 (Morning)](a) 15(b) 14(c) 16(d) 13Correct Answer: (d) 13Solution:x + 14x = 195 15x = 195 ⇒ x = 1317. एक खेत में, कुछ परिचारकों के साथ 48 बत्तख, 42 बकरियां और 10 गाय हैं। यदि पैरों की कुल संख्या सिर की संख्या से 216 अधिक है, तो खेत पर उपस्थित लोगों की संख्या क्या है? [SSC CPO 25/11/2020 (Morning)](a) 12(b) 14(c) 8(d) 10Correct Answer: (a) 12Solution:18. चार साइकिल टायर और तीन ट्यूब की लागत ₹ 720 है, जबकि तीन साइकिल टायर और चार ट्यूब की लागत ₹ 610 है। एक ट्यूब की कीमत क्या है? [SSC CPO 25/11/2020 (Evening)](a) ₹42(b) ₹40(c) ₹45(d) ₹50Correct Answer: (b) ₹40Solution:4 टायर + 3 ट्यूब = 720 ……(1) 3 टायर + 4 ट्यूब = 610 …….(2) eqn(2) को 4 से और eqn. (1) को 3 से गुणा करें और फिर घटाएं , हमें प्राप्त होता है , 16 ट्यूब - 9 ट्यूब = 610 × 4 - 720 × 3 7 ट्यूब = 280 ⇒ 1 ट्यूब = 40 रुपये।19. एक नल 4 घंटे में 1250 लीटर का टैंक भरता है, जबकि दूसरा नल उसी टैंक को 8 घंटे में भर सकता है। एक आउटलेट नल 6 घंटे में उस टैंक को खाली कर सकता है। यदि सभी तीन नल एक साथ खोले जाते हैं, तो टैंक को पूरी तरह से भरने में कितना समय लगेगा ? [SSC CPO 25/11/2020 (Evening)](a) 4.2 घंटे(b) 4.5 घंटे(c) 4.8 घंटे(d) 5 घंटेCorrect Answer: (c) 4.8 घंटेSolution:20. A और B क्रमशः किसी काम को 30 दिन और 18 दिन में पूरा करते है। A किसी काम को अकेले शुरू करता है और छह दिन बाद B उसके साथ काम खत्म होने तक काम करता है। पूरा काम कितने दिन में खत्म होगा ? [SSC CHSL 18/03/2020 (Morning)](a) 9(b) 15(c) 12(d) 17Correct Answer: (b) 15Solution:Submit Quiz« Previous12345Next »